• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भगवान, भक्त और संतों की होली में सराबोर हुई गोकुल की रमणरेती

Writer D by Writer D
06/03/2022
in उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। गोकुल (Gokul) के रमणरेती आश्रम में 91वें गोपाल जयंती समारोह के चौथे दिन रविवार को होली महोत्सव (Holi) का भव्य आयोजन हुआ। इसमें राधाकृष्ण के स्वरूपों के साथ आश्रम के संस्थापक गुरु शरणानंद महाराज ने फूलों की होली खेली। इसके बाद साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं ने जमकर होली का लुत्फ उठाया। गुरु शरणानंद महाराज ने होली को प्रेम की अनुभूति का पर्व बताते हुए कहा कि होली प्रेम रंग बहाने का पर्व है, न कि द्वेष का।

गुरु शरणानंद महाराज ने मंच पर राधा-कृष्ण के स्वरूप की आरती उतार कर होली महोत्सव का शुभारंभ किया। गुरु शरणानंद ने पहले थोड़ा सा गुलाल भगवान के स्वरूप को लगाया और उसके बाद भक्तों पर पुष्प वर्षा की गयी। इस दौरान ठाकुर रमण बिहारीजी के साथ संत एवं भक्तों ने जमकर फूलों की होली खेली। कोरोना के मद्देनजर भले ही रंगों की होली नहीं हुई, लेकिन फूलों की होली में श्रद्धालु सराबोर नजर आए। हालांकि परम्परा का निर्वहन करते हुए कुछ अबीर-गुलाल भी उड़ाया गया।

100 गोपियां बालरूप भगवान श्रीकृष्ण और बलराम संग खेलेंगी छड़ीमार होली

इस बार यहां विभिन्न प्रकार के 11 कुंतल फूल मंगाए गए थे। इसमें गुलाब, कमल, चंपा, चमेली, लिली, डाहलिया, सूरजमुखी, कनेर, गुलमोहर शामिल थे। आश्रम में पहले फूलों की होली खेली, फिर लट्ठमार होली और लड्डू मार होली का आयोजन किया गया। रमणरेती आश्रम में होली महोत्सव में शरीक होने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे और होली के गानों पर झूमकर नाचे।

आज बिरज में होरी रे रसिया, चलो आयो रे श्याम पनघट पर, उड़त गुलाल लाल भयो बदरा, जैसे आदि गीत और रसों से आश्रम गूंज रहा था। श्रद्धालु आनंद के साथ झूमते हुए नजर आ रहे थे। इसके साथ ही ब्रज की हवा में होली की मस्ती घुल गई है।

ब्रज में 40 दिन तक खेली जाती है होली

इस होली के रंग के चटक होने की शुरुआत रमणरेती स्थित गुरु शरणानंद आश्रम में अबीर गुलाल, फूलों और लड्डुओं से मिलने वाली मिठास के साथ होने लगती है। मस्ती के साथ सराबोर कर देने वाली होली का आनंद का साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से आये श्रद्धालु लालायित रहते हैं। ब्रज में होली एक दो दिन नहीं पूरे 40 दिन तक खेली जाती है।

चालीस दिन तक खेले जाने वाली इस होली की शुरुआत भगवान बांके बिहारी मंदिर में अबीर गुलाल के साथ बंसत पंचमी से ही शुरू हो जाती है। होली के आयोजन में भगवान श्रीकृष्ण-राधा की लीलाएं जीवंत होती हैं। होली का नाम आते ही आंखों के सामने गोपियों द्वारा बरसाए जाने वाले लठ, आसमान में अबीर गुलाल के बदरा छाने लगते हैं। रविवार से होली की मस्ती चरम पर है।

Tags: gokul newsholi ki gokullatthmaar holimathura news
Previous Post

अक्षय और विद्युत साथ डिस्कवरी के शो ‘इंडियाज अनलिमिटेड वॉरियर’ में

Next Post

आएंगे नतीजे अखबार देख लेना, इस बार हाथी की चिंघाड़ देख लेना : सतीश मिश्रा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
yogi-modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को मंजूरी मिलने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

01/07/2026
Next Post

आएंगे नतीजे अखबार देख लेना, इस बार हाथी की चिंघाड़ देख लेना : सतीश मिश्रा

यह भी पढ़ें

Ajit Pawar

प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन, बारामती हादसे में 5 लोगों की मौत

28/01/2026
CM Yogi

15 से प्रदेश में शुरू होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

14/11/2023
Gold

सोना-चांदी की चमक हुई फीकी, जानें आज के रेट

11/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version