• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डैंड्रफ रहेगी सिर से दूर, इन बातों का रखें ध्यान

Writer D by Writer D
03/06/2026
in फैशन/शैली
0
Dandruff

dandruff

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समय के साथ महिलाओं को बालों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। प्रदूषण के अलावा कई ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से बालों को नुकसान झेलना पड़ रहा हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक हैं डैंड्रफ (Dandruff)  जिसे रूसी के नाम से भी जाना जाता हैं। डैंड्रफ कई लोगों के बीच काफी आम है और यह काफी परेशान करने वाला होता है और त्वचा को ड्राई और फ्लेकी करता है। डैंड्रफ ना सिर्फ बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचने से रोकता है, बल्कि उन्हें कमजोर भी बनाता है। अगर डैंड्रफ की समस्या से निजात पाना है तो इसके लिए जरुरी है कि इसके कारणों को जाना जाए। आज इस कड़ी में हम आपको डैंड्रफ (Dandruff) के उन्हीं कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं…

सर्दी में गर्म पानी से बाल धोना

सर्दी के मौसम में लोग गर्म पानी से बाल धोते हैं, लेकिन ऐसा करना सिर की त्वचा और बालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। गर्म पानी बालों को रूखा बना देता है और यही काम वह सिर की त्वचा के साथ करता है। जिससे धीरे-धीरे डैंड्रफ विकसित होने लगता है।

स्ट्रेस से बढ़ता है डैंड्रफ (Dandruff) 

क्या आपने कभी सोचा है कि स्ट्रेस की वजह से भी रूसी की समस्या बढ़ सकती है । तनाव कुछ व्यक्तियों के लिए रूसी को बढ़ा सकता है या फिर स्थिति को खराब कर सकता है। हालांकि इसे सीधे तौर से डैंड्रफ से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है। इससे आपके स्कैल्प में मौजूद मैलेसेजिया उत्तेजित होता है। एक अध्ययन में भी यह बात सामने आई है कि मूड डिप्रेशन वाले मरीजों में सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस का प्रसार ज्यादा होता है।

बालों में तेल की मालिश ना करना

सिर की त्वचा यानी स्कैल्प को ड्राई रखना डैंड्रफ बनने का कारण होता है। लेकिन, इस स्थिति से बचने के लिए बालों में तेल की मालिश करनी चाहिए। ऐसा ना करने से स्कैल्प ड्राई रहती है और उसमें खुजली बनी रहती है। बालों में तेल की मालिश करने से डैंड्रफ पैदा करने वाली ड्राईनेस कम होती है।

हार्मोनल बदलाव है डैंड्रफ (Dandruff)  का कारण

हार्मोनल बदलाव भी डैंड्रफ होने का एक मुख्य कारण है। आपके हार्मोन्स ऑयल प्रोडक्शन को कंट्रोल करते हैं। हार्मोन्स नेचुरल ऑयल्स के उत्पादन में एक महत्वपूर्ण हिस्सा निभाते हैं। ये पूरी तरह से सामान्य हैं और आपके बालों और स्कैल्प को नमीयुक्त रखने के लिए आवश्यक भी हैं। लेकिन जब आप ओलिक एसिड के प्रति संवेदनशील होते हैं तो सीबम का उत्पादन रूसी का कारण बन सकता है। कुछ लोगों के लिए, डैंड्रफ होने की या बढ़ जाने की समस्या भी होती है। यह खासकर प्यूबर्टी के दौरान होता है, जब अधिक तेल का उत्पादन होता है।

बहुत कम शैंपू करने के कारण

आमतौर पर, त्वचा विशेषज्ञ आपको अपने बाल हर दिन शैंपू न करने की सलाह देते हैं और ऐसा वो इसलिए करते हैं, ताकि आप स्कैल्प और हेयर से प्राकृतिक तेलों को खत्म न कर दें। हालांकि डैंड्रफ विपरीत समस्या पैदा करता है। गंदे बाल अपने आप में डैंड्रफ का कारण नहीं बनते हैं। मगर आपके बालों को न धोने से ऑयली बिल्डअप फ्लेक्स का कारण बन सकता है। पर्याप्त शैंपू न करने से डैंड्रफ की स्थिति बढ़ जाती है। यह आपके स्कैल्प पर अधिक तेल और डेड स्किन सेल्स जमा करता है जिस पर फंगस और यीस्ट धावा बोलते हैं।

हार्ड शैंपू का ज्यादा प्रयोग

हार्ड शैंपू का प्रयोग भी बालों में रूसी की समस्या का कारण बनता है। रोज रोज शैंपू बदलने और कैमिकल युक्त शैंपू यूज करने से सिर की त्वचा पर असर पड़ता है जिससे रूसी हो जाती है। बाजार में कई तरह के शैंपू मौजूद हैं इसलिए डेंड्रफ से परेशान लोगों को माइल्ड और हर्बल शैंपू पर विश्वास जताना चाहिए।

थायराइड की समस्या

जिन लोगों को थायराइड की समस्या होती है, उन लोगों को डेंड्रफ (Dandruff) का ज्यादा सामना करना पड़ता है। थायराइड में सिर की त्वचा रूखी हो जाती है औऱ बाल टूटने और झड़ने लगते हैं। सिर की रूखी त्वचा पर रूसी जल्द हमला बोलती है। थायराइड से पीड़ित अधिकतर लोग इस समस्या से दो चार दिखेंगे।

Tags: dandruff causesDandruff cureDandruff home remediesDandruff home remedies in hindidandruff in hairdandruff in long hairDandruff problem
Previous Post

मॉर्डन आउटफिट में लगाएं इंडियन तड़का, गजरे से मिलेगा खास लुक

Next Post

बरसात के मौसम में लें लौकी के पकोड़ों का स्वाद, देखें बनाने का आसान तरीका

Writer D

Writer D

Related Posts

Orange Face Pack
फैशन/शैली

इस फल का करें फेस पर इस्तेमाल, मिलेगा जादुई ग्लो

12/07/2026
Old Socks
फैशन/शैली

पुराने मोजों का ऐसे करें रियूज, लाइफ हैक देख चौंक जाएंगे सब

12/07/2026
Dark Elbows
फैशन/शैली

कोहनी के कालेपन को दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय

12/07/2026
Friendship
फैशन/शैली

ऐसे लोगों बर्बाद कर देंगे जीवन, कभी न करें इनसे दोस्ती

12/07/2026
Tulsi
धर्म

तुलसी का पौधा देता है आने वाली विपत्ति का संकेत, करें ये उपाय

12/07/2026
Next Post
lauki ke pakoras

बरसात के मौसम में लें लौकी के पकोड़ों का स्वाद, देखें बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें

FIR lodged against AE Atul Subhash's wife Nikita

AE अतुल सुभाष की पत्नी निकिता और ससुराल वालों के खिलाफ FIR दर्ज

11/12/2024
Ira Khan

‘भुवन’ की लाड़ली की हुई सगाई, इस खास अंदाज में बॉयफ्रेंड ने इरा को पहनाई अंगूठी

23/09/2022
Firing

पेट्रोल पम्प पर हुई फायरिंग, दो लोग हिरासत में

16/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version