• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस का महिला सशक्तिकरण सिर्फ चुनावी नारा नहीं, बल्कि एक आंदोलन है : सुप्रिया श्रीनेत

Writer D by Writer D
06/03/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (Wome day) के अवसर पर कांग्रेस पार्टी (Congress) द्वारा लखनऊ में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में महिला मार्च का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देने के लिए बुलाई गई प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinet) ने कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं कांग्रेस के लिए सिर्फ चुनावी नारा नहीं बल्कि देश में नारी को सशक्त और सक्षम बनाने के लिए शुरू किया गया आंदोलन है।

उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य भारतीय राजनीति में महिलाओं और उनकी आकांक्षाओं को मुख्यधारा में लाना है। यह उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ, जिसमें कांग्रेस ने वादा किया और फिर महिला उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत टिकट देने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में पूरे देश से कांग्रेस पार्टी की निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि शामिल होंगी। दिन में 12 बजे से शुरू होने वाला यह मार्च बेगम हजरत महल चौराहे से ऊदा देवी चौराहे तक वहां से होते हुए जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के पास ख़त्म होगा।

संसद का शीतकालीन सत्र नहीं बुलाना, लोकतंत्र की हत्या: सुप्रिया श्रीनेत

उन्होंने ऊदा देवी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लखनऊ में पासी समाज में जन्मीं ऊदा देवी के पति लखनऊ के छठे नवाब वाजिद अली शाह अपनी सेना में सैनिकों को बढ़ाना चाहते थे, जिसमें एक सैनिक ऊदा देवी के पति भी थे। अपने पति को आज़ादी की लड़ाई के लिए सेना के दस्ते में शामिल होता देख निडर ऊदा देवी भी वाजिद अली शाह के महिला दस्ते में शामिल हो गईं। उन्होंने महिला दस्ते में रहकर और कई दलित महिलाओं को एक अलग बटालियन तैयार की, जिसे ‘दलित वीरांगनाओं’ के रूप में जाना जाता है।

BJP सांसद ने ओवैसी को बताया श्रीराम का वंशज, RSS का क्या कहना है : सुप्रिया श्रीनेत

उन्होंने कहा कि यह महिला मार्च एकजुटता का संदेश देने और राजनीति को अधिक समावेशी बनाने के साथ-साथ राजनीति में महिलाओं की भागीदारी का भी प्रतीक है। नारी शक्ति के राजनीतिक पुनरोत्थान को अब कोई ताकत नहीं रोक सकती है और उत्तर प्रदेश से इसकी शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में आयोजित इस मार्च में डॉक्टर्स, सेविकाओं, शिक्षिकाओं के साथ खेल और सिने जगत से जुड़ी महिलाओं के अलावा कांग्रेस पार्टी की महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगी।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

भाजपा गरीबों के साथ और गरीब भाजपा के साथ : सिद्धार्थ नाथ

Next Post

रामजन्मभूमि सुरक्षा में तैनात सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

The Yogi government reassured the farmers.
उत्तर प्रदेश

सरकार ने किसानों को दिलाया भरोसा- परेशान न हों, प्रदेश में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध

28/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कल्पनाथ राय के नाम से जाना जाएगा घाेसी का एतिहासिक साेलर प्लांट : एके शर्मा

28/07/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

7 लाख से अधिक आवासीय रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने में यूपी दूसरे स्थान पर

28/07/2026
Youth Adda
उत्तर प्रदेश

‘यूथ अड्डा’ के जरिए नई पीढ़ी (Gen Z) को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी योगी सरकार

28/07/2026
CM Yogi
Main Slider

गुरु पूजन कर शिष्यों को आशीर्वाद देंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

28/07/2026
Next Post
5 killed as house roof collapses

रामजन्मभूमि सुरक्षा में तैनात सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

यह भी पढ़ें

Kashmiri halwa.

स्वीट लवर्स के लिए है शानदार उपहार, हो जाता है फटाफट तैयार

09/01/2026
beautiful places

ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह, आप को कर देगी हैरान

03/09/2022
Apply for scholarship, apply this way

यूपी में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन जारी, ऐसे करे अप्लाई

02/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version