• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काले अंडरआर्म्स में आज़माएं ये टिप्स, दूर हो जाएगी समस्या

Writer D by Writer D
07/02/2026
in फैशन/शैली
0
Dark Underarms

dark underarms

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कई बार लोग सिर्फ चेहरा चमकाने में ही मेहनत करते हैं। बाकि बॉडी पार्ट्स की तरफ उनका ध्यान नहीं जाता है। हम बात करें अंडरआर्म्स (Underarms) की। अंडरआर्म्स कई बार यह स्किन टोन की तुलना में काफी डार्क नजर आते हैं। अंडरआर्म्स का कलर डार्क होने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। आज हम आपको कुछ गलतिओं के बारे में बताने जा रहे जो आपके अंडरआर्म्स के कालेपन के लिए जिम्मेदार हो सकते है।

डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा दिलाने के कई उपाय हैं, जिसमें ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर घरेलू नुस्खे तक शामिल हैं। समय-समय पर इन्हें आजमाने से काफी हद तक फायदा देखने को मिल सकता है। वहीं कई बार हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से अंडरआर्म्स काले होने लगते हैं।

कई महिलाओं को ऐसा लगता है कि अंडर आर्म्स वैक्स करवाने से स्किन त्वचा गोरी और स्मूथ हो जाएगी। हालांकि, कुछ वक्त के लिए ऐसा होता भी है, लेकिन नियमित इसके इस्तेमाल से वहां की त्वचा काली पड़ने लगती है। दरअसल, लगातार वैक्सिंग से त्वचा की एक पतली परत हट जाती है, जिससे संक्रमण और जलन की समस्या भी शुरू हो जाती है। हालांकि, कई लोगों को अंडरआर्म्स के बाल से भी समस्या रहती है। ऐसे में कोशिश करें कि वैक्स कम से कम करें और इसकी नियमित सफाई करें।

>> नहाने के बाद कई लोग परफ्यूम छिड़कना शुरू कर देते हैं। बता दें कि, परफ्यूम केमिकल युक्त प्रोडक्ट है, जिसके अधिक इस्तेमाल से त्वचा में ना सिर्फ इरिटेशन शुरू हो जाती है बल्कि यह काले भी पड़ने लगते हैं।

>> गंदे और जंग लगे रेजर को कभी भी अंडरआर्म्स के बाल शेव करने के लिए इस्तेमाल ना करें। इससे इरिटेशन और कट लगने के अलावा त्वचा काली भी होने लगती है।

>> अंडरआर्म्स के बाल को साफ करने के लिए हेयर रिमूवल बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। हालांकि, इसके इस्तेमाल से त्वचा काली पड़ने लगती है। बार-बार इसके इस्तेमाल से स्किन बुरी तरह से प्रभावित होती है।

>> अंडरआर्म्स की त्वचा अधिक सेंसिटिव होती है, ऐसे में इसका खास ख्याल रखने की आवश्यकता रहती है। टाइट कपड़े पहनने से कई बार पसीने की वजह से खुजली की भी समस्या शुरू हो जाती है। जिस तरह त्वचा को नियमित साफ करने की आवश्यकता होती है। ठीक उसी तरह अंडरआर्म्स को भी साफ-सुथरा रखें। रात में सोने के लिए लूज या फिर ओवर साइज कपड़ों को कैरी करें।

>> कई बार डेड स्किन की परत जम जाने की वजह से भी अंडरआर्म्स काले नजर आने लगते हैं। इसके आसपास डेड सेल्स से छुटकारा पाने के लिए समय-समय पर डीप क्लींजिंग जरूरी है। इसके अलावा डेड स्किन को हटाने के लिए सॉफ्ट चीजों का इस्तेमाल करें, क्योंकि त्वचा काफी सेंसिटिव होती है। आप इसके लिए घरेलू तरीका भी आजमा सकती हैं।

>> डार्क अंडरआर्म्स के पीछे पिगमेंटेशन की भी समस्या हो सकती है। अनइवेन स्किन टोन और काले धब्बों की वजह से अंडरआर्म्स डार्क नजर आने लगते हैं। सब कुछ ट्राई करने के बाद भी यह समस्या ठीक नहीं हो रही है तो बेहतर है कि आप डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करें। डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा बताई गई क्रीम के इस्तेमाल से इस परेशानी से आसानी से और जल्दी छुटकारा पाया जा सकता है।

>> वहीं डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा दिलाने के कई उपाय हैं। अगर आप चाहते हैं कि अंडरआर्म्स आपके चेहरे की तरह चमकते रहें तो कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं…

कई फायदों वाला नींबू

नींबू एक नैचरल ब्लीच है, जो डार्क स्किन को लाइट करने का काम करता है। इसके अलावा यह डेड स्किन को भी साफ करता है। नियमित रूप से अंडरआर्म्स में नींबू का रस लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से धोकर मॉइश्चराइजर लगाएं। कुछ दिनों तक डियो लगाना छोड़ दें। इससे जल्दी फायदा होगा। नींबू के रस में मौजूद विटमिन सी डार्क आर्मपिट का रंग हल्का करने में और स्किन की पपड़ी छुड़ाने में मदद करता है। आप चाहें तो नींबू का एक टुकड़ा काटकर आर्मपिट पर रगड़ सकती हैं।

आलू दूर करेगा कालापन

आलू में विटमिन ए, बी और सी प्रचूर मात्रा में होता है और आलू के इस्तेमाल से आपके अंडरआर्म्स की त्वचा का प्राकृतिक तरीके से ब्लीच हो सकता है। आलू का रस या आलू के टुकड़े आर्मपिट पर लगाने से स्किन में बने पैच और काले हो जाने की समस्या कुछ ही दिनों में ठीक हो जाती है। इसके अलावा आप आलू के रस और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर भी अंडरआर्म्स में लगा सकती हैं। इससे भी बेहतर नतीजे मिलेंगे।

बेकिंग सोडा है फायदेमंद

बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और इससे आर्मपिट को स्क्रब करें। इससे अंडरआर्म्स के रोमछिद्र खुलेंगे और बदबू भी दूर होगी। बेकिंग सोडा में नारियल तेल मिलाकर भी मसाज कर सकती हैं। इस पेस्ट को एक हफ्ते में दो बार लगाएं।

बेसन और दही का पेस्ट

बेसन एक बेहतरीन स्क्रब है जो स्किन के डेड सेल को हटाकर स्किन टोन को एक समान करने में मदद करता है। दही में मौजूद लैक्टिक ऐसिड स्किन को कंडीशन करने के साथ ही उसे सॉफ्ट भी बनाता है। बेसन और दही को मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे आर्मपिट पर लगाएं। उसे सूखने के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में आर्मपिट की रंगत निखरने लगेगी।

Tags: Beauty tipsskin beautySkin Care Tipsunderarm beautyunderarm beauty tipsunderarm care tipsunderarm darkening
Previous Post

समावेशी विकास की दिशा में योगी सरकार का सशक्त कदम, अल्पसंख्यक समुदाय के 2.39 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति

Next Post

डैंड्रफ से हैं परेशान, तो ऐसे करें सेब का यूज

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

शनि का ‘अग्निपरीक्षा’ काल शुरू, इन राशियों के लिए शुरू हुआ मुश्किल वक्त

22/04/2026
Face Pack
Main Slider

इस स्किन पर ट्राई करें ये फेसपैक, मिलेगा गुलाबों सा निखार

22/04/2026
Pumpkin
फैशन/शैली

उम्र दिखेगी 5 साल कम, ऐसे करें इस सब्जी का इस्तेमाल

22/04/2026
Glowing Skin
फैशन/शैली

पाना चाहते हैं चांद जैसी खूबसूरती, आजमाएं ये फेसपैक

22/04/2026
Chhena Rasgulla
Main Slider

ये डिश हर मिठाई को देते हैं तगड़ी टक्कर

22/04/2026
Next Post
Dandruff

डैंड्रफ से हैं परेशान, तो ऐसे करें सेब का यूज

यह भी पढ़ें

Gateway of India

गेटवे ऑफ इंडिया में पड़ी दरारें, मरम्मत में आएगा इतने करोड़ का खर्चा

04/04/2023
Transfer

यूपी में IAS अफसरों का तबादला, संजय खत्री बने प्रयागराज के डीएम

05/06/2021
CM Dhami

सीएम धामी ने किया पौधारोपड़, स्कूली बच्चों को बांटे जूट के बैग

05/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version