• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Smart TV घर को बना देगा सिनेमा हॉल, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

Writer D by Writer D
09/03/2022
in Business, Tech/Gadgets
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। Vu ने भारत में अपनी नई Smart TV सीरीज Vu Masterpiece Glo सीरीज को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस सीरीज के तहत तीन नए स्मार्ट टीवी पेश किए हैं। ये टीवी 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच की साइज में आते हैं।

55 इंच वाले नए वीयू मास्टरपीस ग्लो स्मार्ट टीवी की कीमत 74,999 रुपये और 65 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये है। वहीं, नई सीरीज के 75 इंच वाले मॉडल के लिए आपको 1,79,999 रुपये खर्च करने होंगे। वीयू के ये नए टीवी सेल के लिए अमेजन इंडिया पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी ने इन टीवी में 3840×2160 पिक्सल रेजॉलूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है। टीवी में मिलने वाले ये डिस्प्ले 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 120Hz के रिफ्रेश रेट और 240Hz के मोशन रेट के साथ आते हैं। गेमिंग के शानदार एक्सपीरियंस के लिए इन टीवी में HDR गेमप्ले के साथ 120fps पर 4K सपोर्ट मिलता है। दमदार साउंड के लिए इनमें कंपनी बिल्ट-इन 4.1 स्पीकर दे रही है, जिनमें चार मास्टर और एक सब-वूफर शामिल है।

टीवी का ऑडियो आउटपुट 100 वॉट का है और यह घर में सिनेमा  हॉल का मजा देता है। इतना ही नहीं, कंपनी के इन नए टीवी में आपको डॉल्बी डिजिटल, डॉल्बी डिजिटल प्लस और डॉल्बी ऐटमॉस का भी सपोर्ट मिलेगा।

टीवी में ब्लूटूथ की मदद से आप दूसरा स्पीकर भी कनेक्ट कर सकते हैं। कंपनी के ये लेटेस्ट टीवी 3जीबी रैम और 16जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस हैं। गूगल असिस्टेंट और ऐंड्रॉयड टीवी ओएस से लैस इन टीवी में बिल्ट-इन नेटफ्लिक्स, यूट्यूब और प्राइम वीडियो जैसे ऐप्स भी मिलते हैं।

क्वॉड कोर प्रोसेसर के साथ आने वाले नए टीवी में अरमानी गोल्ड का भी इस्तेमाल किया गया है। टीवी बेजललेस डिजाइन, प्रीमियम ऐल्युमिनियम अलॉय मेटल और मेटल फ्रेम डिजाइन के कारण काफी शानदार लगता है।

कनेक्टिविटी के लिए इनमें फार-फील्ड माइक्रोफोन के अलावा ब्लूटूथ 5.0, HDMI CEC, चार HDMI पोर्ट और दो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं।

Tags: gadgetshome theatrenew smart tvsmart tvsmart tv featuresvu smart tv
Previous Post

यहां मिल रहा है Smartphone और Tv पर धमाकेदार डिस्काउंट, मौका चूक ना जाना

Next Post

अनचाही कॉल से है परेशान, तो इन स्मार्ट तरीकों से लगाए रोक

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

आज सोना हुआ महंगा या सस्ता? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा भाव

17/10/2026
Business

इंसानों के बिस्कुट में पशुओं के चारे वाला चोकर, प्रियागोल्ड का लाइसेंस सस्पेंड

17/10/2026
Main Slider

फोन यूजर्स ध्यान दें! 1 नवंबर से बदल जाएगा ये नियम

15/10/2026
RBI Governor Sanjay Malhotra
Business

रुपये में गिरावट पर RBI सख्त, गवर्नर बोले- हर जरूरी कदम उठाने को तैयार

14/10/2026
UPI
Business

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज टला, दिवाली तक राहत

13/10/2026
Next Post

अनचाही कॉल से है परेशान, तो इन स्मार्ट तरीकों से लगाए रोक

यह भी पढ़ें

CM Yogi

आज केदारनाथ पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

08/10/2023
UP Board

UP Board 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरबोर्ड

02/08/2024
arrested

मकान में विस्फोट मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

01/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version