• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुनव्वर राना की बेटी को मिले NOTA से भी कम वोट

Writer D by Writer D
10/03/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान से पहले बड़ी घोषणा करने वाले प्रख्यात शायर मुनव्वर राना (Munavwar Rana) को दोहरा आघात लगा है। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जहां लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की ओर है, वहीं मुनव्वर राना की तबीयत परिणाम घोषित होने से पहले खराब हो गयी।

उनकी तीन दिन से तबीयत खराब है और वह घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं। इतना ही नहीं, उनकी पुत्री उन्नाव के पुरवा से कांग्रेस की प्रत्याशी उरूसा तो पांचवें स्थान पर रहीं। उनको तो नोटा से भी कम वोट मिले। मुनव्वर राना ने योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का दोबारा मुख्यमंत्री बनने की स्थिति में उत्तर प्रदेश छोड़ देने की घोषणा की थी।

उनकी बेटी उरूसा कांग्रेस की ओर से उन्नाव की पुरवा सीट से उम्मीदवार हैं। उन्हें बुरी तरह शिकस्त मिली है। उरूसा राना को एक हजार से भी कम वोट मिले। इस सीट पर 812 वोट तो नोटा के खाने में पड़े हैं।

शायर मुनव्वर राना ने कहा था कि योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बने तो यूपी छोड़ दूंगा। उन्होंने घोषणा की था कि वह लखनऊ से दिल्ली या फिर कोलकाता चले जायेंगे। अब नतीजे आने से पहले मुनव्वर राना की तबीयत खराब हो गयी है। मुनव्वर राना बीमार पड़ गये हैं।

फिलहाल मुनव्वर राना ने अपनी पूर्व की घोषणा पर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है। मुनव्वर राना ने यह भी कहा था कि पांच वर्ष में तो हम बच गये, मगर अगले पांच वर्ष में योगी आदित्यनाथ आ गये तो हम जिंदा नहीं बचेंगे। मरना तो वैसे ही है लेकिन बेमौत नहीं मरना चाहता हूं।

Tags: Election 2022election resultelections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022up election countingup election resultचुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

कहीं खुशी कहीं गम, बसपा-कांग्रेस कार्यालयों में पसरा रहा सन्नाटा

Next Post

यूपी के रण में योगी मंत्रिमंडल के 80 प्रतिशत मंत्री पास

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तामेश्वरनाथ धाम बनेगा भव्य कॉरिडोर: मुख्यमंत्री योगी

25/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय, कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ में किया था बाबा साहेब के सपनों पर प्रहार: मुख्यमंत्री योगी

25/06/2026
Pooja Pal
Main Slider

BJP ने किया नई प्रदेश टीम का ऐलान, पूजा पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

25/06/2026
BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Next Post
CM Yogi

यूपी के रण में योगी मंत्रिमंडल के 80 प्रतिशत मंत्री पास

यह भी पढ़ें

Municipal Corporation elections

दिल्ली नगर निगम चुनावों की घोषणा, जानें किस दिन होगी वोटिंग

04/11/2022
AK Sharma

रिवैम्प योजना के अंतर्गत कार्यों को समय से करें पूरा: एके शर्मा

06/01/2023
International Youth Day

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर नगर विकास विभाग ने कराए विभिन्न आयोजन

12/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version