• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, रिकवरी के बाद बाजार में गिरावट

Writer D by Writer D
11/03/2022
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में आज एक बार फिर लगातार उतार-चढ़ाव का रुख बना हुआ है। गुरुवार की शानदार तेजी के बाद आज शेयर बाजार (Share Market)  ने कमजोर ग्लोबल संकेत और मुनाफावसूली की आशंका के कारण कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की। लेकिन कारोबार शुरू होते ही बाजार में चौतरफा खरीदारी शुरू हो गई, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक हरे निशान में पहुंचकर कारोबार करने लगे। हालांकि ये तेजी भी देर तक नहीं टिकी। बिकवाली के दबाव ने बाजार को एक बार फिर ऊपरी स्तर से नीचे गोता लगाने के लिए मजबूर कर दिया।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज मुनाफावसूली होने की डर की वजह से 245.61 अंक की कमजोरी के साथ 55,218.78 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। लेकिन कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में खरीदारों ने एक्टिव होकर लिवाली शुरू कर दी। लगातार हो रही इस लिवाली के सपोर्ट से कुछ ही देर में सेंसेक्स उछल कर हरे निशान में 55,717.32 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 1,223 अंक चढ़ा

इस स्तर पर पहुंचने के बाद शेयर बाजार में मामूली बिकवाली भी हुई, जिससे सेंसेक्स कुछ गिरता हुआ नजर आया। लेकिन खरीदारों ने दोबारा जोर लगाकर सुबह 10 बजे सेंसेक्स को 369.56 अंक की मजबूती के साथ 55,833.95 अंक के स्तर पर पहुंचा दिया। इस स्तर पर बाजार में मुनाफावसूली शुरू हो गई, जिसके कारण हुई बिकवाली ने सेंसेक्स को नीचे की ओर लुढ़का दिया। खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 139.93 अंक की मजबूती के साथ 55,604.32 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी आज 66.10 अंक की कमजोरी के साथ 16,528.80 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही चौतरफा लिवाली का सपोर्ट मिलने की वजह से निफ्टी ने भी तेजी पकड़ ली और शुरुआती आधे घंटे में ही उछल कर 16,669.35 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने भी लगाई छलांग

इस स्तर पर थोड़ी देर के लिए मामूली गिरावट होने के बाद एक बार फिर निफ्टी ने ऊपर की रफ्तार पकड़ी। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से सुबह 10 बजे के करीब ये सूचकांक 99.50 अंक की मजबूती के साथ 16,694.40 अंक के स्तर तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बाजार में तेज बिकवाली शुरू कर दी, जिससे निफ्टी में भी गिरावट का रुख बन गया। खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 29.35 अंक की मजबूती के साथ 16,624.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

आज प्री ओपनिंग सेशन में भी मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार ने कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई का सेंसेक्स 242.14 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,223.06 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 80 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,508.60 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

शेयर बाजार गिरावट के चलते आज मिली राहत

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को सेंसेक्स 817 अंक की छलांग लगाकर 55,464.39 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 16,594.90 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bsedomestic shareniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market update
Previous Post

दिनदहाड़े बंधन बैंक में घुसे आधा दर्जन बदमाश, 35 लाख लूटकर फरार

Next Post

फिल्म ‘राधे श्याम’ ने रिलीज से पहले की 210 करोड़ कमाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

यूपी में पांच दिन थमेगा बैंकिंग कामकाज, बैंक हड़ताल से बढ़ेगी परेशानी

23/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव भी गिरे

22/09/2026
UPI
Business

2000 से ऊपर UPI पेमेंट पर कितना लगेगा MDR? पूरा गणित समझिए

16/09/2026
Business

11 से 13 सितंबर तक बैंक बंद, जरूरी काम अभी निपटा लें

10/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

10/09/2026
Next Post
'राधे श्याम'

फिल्म 'राधे श्याम' ने रिलीज से पहले की 210 करोड़ कमाई

यह भी पढ़ें

हर लड़के को पता होना चाहिए लड़कियों की ये बातें, समझना हो जाएगा आसान

14/01/2022
JP Nadda

बंगाल की समृद्धि और विकास के लिये मतदान करें मतदाता : नड्डा

26/04/2021

शिल्पा शेट्टी की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में हो सकती है गिरफ्तार

09/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version