• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने दिया इस्तीफा, इस दिन ले सकते है शपथ

Writer D by Writer D
11/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार शाम को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) को अपना इस्तीफा (resignation) सौंप दिया।

इस्तीफा देने से पहले मुख्यमंत्री योगी ने कैबिनेट की बैठक की। इसके बाद वह सीधे राजभवन गये। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी थे। वहां उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अपना इस्तीफा सौंपा।

इस्तीफा देने के बाद योगी आदित्यनाथ अब शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी में जुट गए हैं। भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नई सरकार का गठन होली से पहले संभव है। इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय और आवास से लेकर राजभवन तक कवायद शुरू हो गई है। सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस संबंध में आज मुख्यमंत्री योगी के साथ बैठक की। इस बैठक में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल और पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

गुलाल के रंग में रंगे सीएम योगी, बोले- 25 करोड़ जनता ने दिया हमें आशीर्वाद

मौजूदा योगी सरकार का कार्यकाल 15 मई को समाप्त हो रहा है, लेकिन विधानसभा का चुनाव परिणाम आ चुका है। ऐसे में होली के पहले ही नई सरकार के गठन का काम पूरा किया जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

सूत्रों का कहना है कि नई सरकार के गठन को लेकर योगी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता पार्टी नेतृत्व से मिलने दिल्ली जाएंगे और वहां पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक कर नई सरकार के गठन का निर्णय करेंगे। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शामिल होने की भी संभावना है। दिल्ली से वापसी के बाद भाजपा विधायकों की बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव होगा और इसके बाद मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम होंगे। नई सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के भी शामिल होने की संभावना है।

37 साल का तिलिस्म तोड़कर सीएम योगी फिर करेंगे सत्ता में वापसी

गौरतलब है कि 403 सीटों वाली उप्र विधानसभा के चुनाव में भाजपा गठबंधन को प्रचंड बहुमत के साथ 273 सीटें मिली हैं। वहीं प्रमुख विपक्षी दल के रूप में समाजवादी पार्टी के गठबंधन ने 125 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को मात्र दो और बसपा को एक एवं अन्य को दो सीटें मिली हैं।

 

Tags: Election 2022election resultelections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022up election countingup election resultचुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

होली पर रिलीज हुआ खेसारी लाल का एक और नया गाना

Next Post

पाकिस्तान में गिरी भारत की मिसाइल, रक्षा मंत्रालय ने बताई ये वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS: बांदा के शजर पत्थर और पारंपरिक स्वाद की भी रहेगी ट्रेड शो में धमक

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया ने प्रस्तुत किया अर्धसत्य का नया तथ्य: सीएम योगी

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में प्रवाहित होगी संगम नगरी के हस्तशिल्प, खानपान और परिधानों की त्रिवेणी

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखेगा योगी सरकार के ‘बिजनेस-रेडी’ यूपी का दम

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपीएसआरटीसी की बसों में दिव्यांगजनों को क्यूआर कोड स्कैन कर निशुल्क टिकट मिलना शुरू

23/09/2026
Next Post
missile

पाकिस्तान में गिरी भारत की मिसाइल, रक्षा मंत्रालय ने बताई ये वजह

यह भी पढ़ें

Hyderabad could not survive Butler's storm, gave Hyderabad a target of 221 runs

बटलर के तूफान से नहीं बच पाई हैदराबाद,राजस्थान ने दिया 221 रन का लक्ष्य

02/05/2021
Health

Year Ender: प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया आयाम, प्रदेशवासियों ने लिया भरपूर लाभ

30/12/2025

मात्र 15 दिनों 50 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण, PM मोदी ने किशोरों के उत्साह को सराहा

19/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version