• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा की हार पर शिवपाल ने कहा- माहौल अनुकूल था, लेकिन…

Writer D by Writer D
13/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
shivpal yadav

shivpal yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। भाजपा गठबंधन ने 273 तो सपा गठबंधन ने 125 सीटें जीत ली हैं।  नतीजों के बाद विपक्ष में हार पर मंथन चल रहा है। इसी बीच प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के चाचा शिवपाल सिंह यादव (Shivpal) ने सपा की हार पर अपनी राय जाहिर की है।

शिवपाल यादव ने कहा है कि इस बार के चुनाव में जनता का मन सपा की तरफ था, माहौल अनुकूल था, लेकिन पार्टी में ही कुछ कमियां रह गईं। साथ ही कहा कि हम इन सभी बातों पर विचार करेंगे कि कहां कमी रह गईं।

बता दें कि समाजवादी पार्टी की कमान फिलहाल पूरी तरह से अखिलेश यादव के हाथों में है। चुनाव कैंपेन में वो भी अकेले ही नजर आए। कहा जाता है कि टिकट बंटवारे में भी सिर्फ अखिलेश ने अंतिम निर्णय लिए। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि सपा का पूरा चुनाव अखिलेश यादव के हाथों में ही था। लिहाजा, अब जब पार्टी को उम्मीद के मुताबिक, नतीजे नहीं मिले हैं तो सवाल भी उनकी तरफ ही उठाए जा रहे हैं।

शिवपाल ने मुलायम सिंह से की मुलाकत, जीत के लिए लिया आशीर्वाद

हालांकि, चाचा शिवपाल हर मोर्चे पर अखिलेश यादव का साथ देते नजर आते हैं। लेकिन शिवपाल यादव को ही पूरे चुनाव में सीमित रखा गया। अब शिवपाल कह रहे हैं कि अभी विश्लेषण नहीं किया है, सबसे पहले एक एनालिसिस किया जाएगा, हम अपनी पार्टी को और ज्यादा मजबूत करने का काम करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव में हमारे जितने भी विधायक जीते हैं, उनका वोट शेयर बढ़ा है। लेकिन कहीं न कहीं बीजेपी को बड़ा फायदा हुआ है।

शिवपाल यादव का छलका दर्द, बोले- 100 सीटें मांगीं थीं, मिली एक….

इस बीच जानकारी ये आ रही है कि शिवपाल यादव को अखिलेश यादव बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। शिवपाल को विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये बड़ा फैसला होगा क्योंकि 2017 के चुनाव से पहले चाचा-भतीजे में तलवार खिंच गई थी और लगातार पांच साल दूरियां रहीं। 2022 के चुनाव से ठीक पहले दोनों साथ तो आए तो लेकिन शिवपाल एक तरह से हाशिये पर ही रहे।

शिवपाल यादव ने दाखिल किया नामांकन, कहा – अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य

सूत्रों की मानें तो समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल सिंह को यूपी विधानसभा में बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। माना जा रहा है कि शिवपाल को विपक्ष के नेता का जिम्मा सौंपा जा सकता है।  गौरतलब है कि अखिलेश आजमगढ़ से लोकसभा सदस्य हैं और आजम रामपुर से लोकसभा सदस्य हैं। वहीं दोनों नेता इस बार विधानसभा चुनाव भी जीत गए हैं। मतलब साफ है दोनों के पास विधायकी भी है। और दोनों को ही लोकसभा या विधानसभा में से किसी एक की सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ेगा।

अखिलेश यादव विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे देते हैं, तो वह शिवपाल यादव के लिए रास्ता साफ कर देंगे और शिवपाल को विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी मिल सकती है।

Tags: akhilesh yadavelection resultLucknow Newsshivpal yadavup election
Previous Post

जीत के बाद आज पीएम मोदी से मिलेंगे योगी, शाह और नड्डा से भी करेंगे मुलाकत

Next Post

24 साल की पायलट युद्ध से बचा लाईं 800 जिंदगियां, BJP ने किया सलाम

Writer D

Writer D

Related Posts

glowing skin
Main Slider

गर्मियों में सोने से पहले स्किन पर लगाएं ये चीजें, पाएं ग्लोइंग और हेल्दी त्वचा

19/06/2026
Samuhik Vivah Samaroh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी परिवारों के लिए संबल बनी सामूहिक विवाह योजना

18/06/2026
11 world champion yoga players met CM Nayab Singh
राजनीति

हिसार की बेटी मधु सहित 11 विश्व विजेता योगासन खिलाड़ियों ने की मुख्यमंत्री से भेंट

18/06/2026
CM Bhagwant Mann is not in the controversial video
राजनीति

पंजाब के वित्त मंत्री का दावा, विवादित वीडियो में सीएम भगवंत मान नहीं

18/06/2026
Anand Bardhan
राजनीति

टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव नाराज

18/06/2026
Next Post

24 साल की पायलट युद्ध से बचा लाईं 800 जिंदगियां, BJP ने किया सलाम

यह भी पढ़ें

Mid Day Meal

मिड डे मील के दौरान गरम दाल का भगौना गिरने से दो छात्र झुलसे

24/03/2022
CM Dhami

बाबा साहेब ने जीवन पर्यंत शिक्षा, समानता और स्वाभिमान की अलख जगाई: मुख्यमंत्री

06/12/2025
bjp

भाजपा नेता समेत 100 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जानें पूरा मामला

14/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version