उत्तर प्रदेशलखनऊस्वास्थ्य

16 मार्च से शुरु होगा 12-14 उम्र के किशोरों के लिए वैक्सीनेशन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने 16 मार्च से 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण (Vaccination) और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गो को कोविड प्रिकाशन डोज (Precaution Dose) दिये जाने का फैसला किया है।

आधिकारिक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि आगामी 16 मार्च से 12-14 आयु वर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण (Vaccination) और 60 वर्ष अथवा उससे अधिक उम्र के बुजुर्गो को कोविड प्रिकॉशन डोज (Precaution Dose) की सुविधा प्रारंभ होने जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले तीन जनवरी को 15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। प्रदेश में पिछले सप्ताह के अंत तक 29 करोड़ 43 लाख नौ हजार 712 कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी थी जिनमें 18 वर्ष से अधिक लोंगों को 15,24,48,057 पहली डोज तथा 12,03,96,024 को दूसरी डोज दी गयी थी। इसके अलावा 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को 1,28,78,493 पहली डोज तथा 62,53,011 डोज दी गयी वहीं 23 लाख 34 हजार 127 प्रीकॉशन डोज दी गयी है।

Related Articles

Back to top button