• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होली पर जाना है घर तो यहां देखें स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट, फटाफट करा ​लें टिकट

Writer D by Writer D
15/03/2022
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। होली (Holi) के मौके पर कामकाज या अन्य कारणों से दूरदराज के शहरों मे रहने वाले लोग रंगों का त्योहार मनाने के लिए अपने घरों का रूख कर रहे हैं। जिसके चलते ट्रेनों में भीड़ हो रही है, और लोगों को कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी करनी पड़ रही है। होली के अवसर पर यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधा मुहैया कराने के लिए रेलवे द्वारा कई होली स्पेशल ट्रेनों (Holi Special Trains) का परिचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में रेलवे ने शालीमार से दरभंगा एवं गोरखपुर के लिए और टाटा से छपरा के लिए भी होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

होली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

> गाड़ी संख्या 02827/02828 शालीमार-दरभंगा होली स्पेशल

ट्रेन नंबर 02827 शालीमार-दरभंगा होली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन 16 मार्च 2022 को शालीमार से 15।40 बजे प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 10:00 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02828 दरभंगा-शालीमार होली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन 17 मार्च 2022 को दरभंगा से 21:05 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 15:15 बजे शालीमार पहुंचेगी।

होली पर रेलवे का बड़ा प्लान-12 से 26 तक इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन

किस रूट से गुजरेगी ये ट्रेन?

यह स्पेशल ट्रेन संतरागाछी, खड़गपुर, टाटानगर, पुरुलिया, बोकारो स्टील सिटी, चन्द्रपुरा, धनबाद, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी एवं समस्तीपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

> गाड़ी संख्या 02883/02884 शालीमार-गोरखपुर-शालीमार होली स्पेशल

ट्रेन नंबर 02883 शालीमार-गोरखपुर होली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन 16 मार्च 2022 को शालीमार से 20:20 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 17:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 02884 गोरखपुर-शालीमार होली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन 20 मार्च को गोरखपुर से 13:15 बजे प्रस्थान करेगी एवं विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 09:30 बजे शालीमार पहुंचेगी।

रेलवे ने दिया यात्रियों को होली का तोहफा, इन दो शहरों के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें 

किस रूट से गुजरेगी ये ट्रेन?

यह स्पेशल ट्रेन संतरागाछी, खड़गपुर, टाटानगर, पुरुलिया, भोजूडीह, गोमो, कोडरमा, गया, सासाराम, पं।दीनदयाल उपाध्याय जं।, वाराणसी, मउ, भटनी, देवरिया सदर स्टेशनों पर रुकेगी।

> गाड़ी संख्या 08181/08182 टाटा-छपरा-टाटा होली स्पेशल सुपरफास्ट

ट्रेन नंबर 08181 टाटा-छपरा होली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन दिनांक 17 मार्च को टाटा से 12:15 बजे प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 02:05 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 08182 छपरा-टाटा होली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन 20 मार्च को छपरा से 00:50 बजे प्रस्थान करेगी एवं विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए उसी दिन 16:00 बजे टाटा पहुंचेगी।

लखनऊ : होली पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के प्लेटफार्म निर्धारित…

किस रूट से गुजरेगी ये ट्रेन?

यह स्पेशल पुरुलिया, जॉयचंडी पहाड़, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

Tags: HoliHoli special trainsNational newsrailwayspecial trains
Previous Post

काशीराम जयंती पर मायावती ने अर्पित की श्रद्धांजलि, सुप्रीमो ने लोकसभा में बदला पार्टी का नेता

Next Post

Hijab Controversy:  हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं… कर्नाटक HC ने खारिज की याचिका

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

आंगन मिलन में सीएम धामी का संदेश, हर बच्चे को स्वस्थ और सुरक्षित माहौल का संकल्प

05/10/2026
Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

CM धामी से एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने की भेंट

05/10/2026
Main Slider

सेवा, स्नेह और संवाद, हर आंगन तक पहुंचे सरकार का संकल्प

05/10/2026
Gyanesh Kumar
Main Slider

CEC ज्ञानेश कुमार को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने निलंबन से किया इनकार

05/10/2026
Next Post
Hijab

Hijab Controversy:  हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं... कर्नाटक HC ने खारिज की याचिका

यह भी पढ़ें

गुणों का खज़ाना है कुल्हड में, इसके फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

19/09/2021
The entire family was found dead

ससुराल आये युवक का शव फांसी पर लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

10/02/2024
delhi capitals

दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य की कोरोना जांच पॉजिटिव

07/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version