• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘बाबा का बुलडोजर’ का एक्शन, सपा नेता के अवैध निर्माण को किया धराशायी

Writer D by Writer D
15/03/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। बीजेपी अब यूपी चुनाव में प्रचंड जीत के साथ सत्ता में वापसी कर चुकी है। योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल का आगाज अभी नहीं हुआ है लेकिन बुलडोजर (Bulldozer) एक्शन में आ गया है।

कानपुर में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के लिए बुलडोजर चल गया है। कथित रूप से तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर भू-माफिया की ओर से 1750 वर्ग मीटर भूमि पर कराए गए अवैध निर्माण को कानपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (केडीए) की टीम ने ध्वस्त करा दिया है। इस जमीन की कीमत करीब 8।75 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी के अवैध बूचड़खाने पर चला बुलडोजर

कहा जा रहा है कि जिस भू माफिया विष्णु कुमार यादव उर्फ पंगू यादव ने इस जमीन पर अवैध अतिक्रम किया था, वह सपा से जुड़ा बताया जा रहा है। विष्णु की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ तस्वीर भी सामने आई है। बताया जाता है कि बर्रा 6 आवासीय योजना के तहत प्राचीन शिव मंदिर के समीप तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण कराया गया था।

बिकरू में नहीं दिखा ‘बाबा का बुलडोजर’ का असर

इस अवैध निर्माण को केडीए की टीम ने 14 मार्च के दिन ध्वस्त करा दिया। कहा जा रहा है कि केडीए के अधिकारियों की मिलीभगत से तालाब के जमीन की फर्जी रजिस्ट्री भी कराई गई थी। केडीए के वरिष्ठ अधिकारी धीरेंद्र बाजपेयी ने आजतक से कहा कि पंगू यादव आदतन अपराधी है। वह पहले भी जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर चुका है।

बाहुबली अतीक अहमद के करीबियों पर कार्रवाई, अवैध भवनों पर चला बुलडोजर

उन्होंने बताया कि पंगू के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं। कानपुर पुलिस ने पंगू के खिलाफ धारा 477 के तहत मामला दर्ज किया था। गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान योगी आदित्यनाथ और बीजेपी ने भी बुलडोजर के मसले को जमकर भुनाया। सीएम योगी और बीजेपी की ओर से बार-बार ये कहा जाता रहा कि सरकार बनी तो माफिया के निर्माण पर बुलडोजर चलेगा। योगी आदित्यनाथ की दूसरी दफे ताजपोशी अभी हुई नहीं है लेकिन बुलडोजर चलने लगा है।

Tags: bulldozerkanpur newsup news
Previous Post

Hijab Controversy:  हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं… कर्नाटक HC ने खारिज की याचिका

Next Post

20th Day of War: डोनेट्स्क में बैलिस्टिक मिसाइल हमले में 20 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
Next Post

20th Day of War: डोनेट्स्क में बैलिस्टिक मिसाइल हमले में 20 की मौत

यह भी पढ़ें

इलाहाबाद हाई कोर्ट Allahabad High Court

हाईकोर्ट का मुस्लिम युवक को आदेश- एक महीने में पत्नी के नाम कराओ 3 लाख की FD

09/01/2021

कैप्टन की बाजवा को नसीहत-आपकी सुरक्षा संबंधी फ़ैसला मैंने लिया, इसलिए डीजीपी पर उंगली न उठाए

17/08/2020
Akhilesh Yadav

जनता पीडीए परिवार के साथ भाजपा सरकार को पलटने जा रही : अखिलेश यादव

06/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version