• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बरसाने से कम नहीं है गोरखपुर की होली

Writer D by Writer D
17/03/2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
Holi of Gorakshanagari

Holi of Gorakshanagari is no less special than Vrindavan, Barsana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। आसमान से रंगों की बारिश। हवा में उड़ते अबीर-गुलाल। रंगों से नही करीब 6 से 7 किलोमीटर की सड़क। रथ पर सवार गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi) । रथ के आगे-पीछे रंग और गुलाल में सराबोर हजारों लोग।

वाकई में यह दृश्य खुद में अनूठा है। उल्लास और उमंग के लिहाज से यह लगभग बरसाने (Barsana) की होली (Holi) जैसा ही होता है। होली के दिन का यह अद्भुत माहौल होता है गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री अपने शहर गोरखपुर की होली का । इस होली का नाम है भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा।

होली के दिन रथ पर सवार होकर इसकी अगुआई गोरक्षपीठाधीश्वर करते हैं।

वैश्विक महामारी कोरोना के दो साल को अपवाद मान लें तो मुख्यमंत्री बनने के बाद भी योगी इस परंपरा को निभाते रहे हैं। रथ को लोग खींचते हैं और रथ के आगे-पीछे हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं।

योगी ने प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई, की यह अपील

जिस रास्ते से ये रथ गुजरता है। वहां छत से महिलाएं और बच्चे गोरक्षपीठाधीश्वर और यात्रा में शामिल लोगों पर रंग-गुलाल फेंकते हैं। बदले में इधर से भी उनपर भी रंग-गुलाल फेंका जाता है।

नानाजी ने डाली थी होली की यह अनूठी परंपरा

अनूठी होली की यह परंपरा करीब सात दशक पहले नानाजी देशमुख ने डाली थी। बाद में नरसिंह शोभायात्रा की अगुवाई गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर करने लगे। लोगों के मुताबिक कारोबार के लिहाज से गोरखपुर का दिल माने जाने वाले साहबगंज से इसकी शुरुआत 1944 में हुई थी। शुरू में गोरखपुर की परंपरा के अनुसार इसमें कीचड़ का ही प्रयोग होता है। हुड़दंग अलग से। अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान नानाजी देशमुख ने इसे नया स्वरूप दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सक्रिय भागीदारी से इसका स्वरूप बदला साथ ही लोगों की भागीदारी भी बढ़ी।

जीत की खुशी में और चटक होगी गोरक्षनाथ की होली, नृसिंह शोभायात्रा में शामिल होंगे योगी

घंटाघर से शुरू होती है रंग भरी होली यात्रा

होली के दिन भगवान नरसिंह की शोभायात्रा घंटाघर चौराहे से शुरू होती है। जाफराबाजार, घासीकटरा, आर्यनगर, बक्शीपुर, रेती चौक और उर्दू होते हुए घंटाघर पर ही जाकर समाप्त होती है। होली के दिन की इस शोभायात्रा से एक दिन पहले घंटाघर से ही होलिका दहन शोभायात्रा निकाली जाती है। इसमें भी गोरक्षपीठाधीश्वर परंपरागत रूप से शामिल होते हैं। इस साल योगी की अगुआई में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड जीत के बाद होने वाले होली के इस आयोजन का रंग स्वाभाविक रूप से और चटक होगा। पार्टी के अलावा लोंगों में भी इसको लेकर अभूतपूर्व उत्साह है। उसी अनुरूप तैयारियां भी हैं।

श्रमिकों के बच्चे भी अब पढ़-लिखकर बन सकेंगे अफसर

आज से सीएम की अगुआई में शुरू हो जाएगा होली का जश्न

गुरुवार दोपहर से सीएम योगी की अगुआई में शुरू हो जाएगा होली का जश्न।

योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में आज शाम पाण्डेयहाता से निकलेगी होलिका दहन भव्य शोभायात्रा। इसके पहले गुलरिहा की होलिका दहन शोभायात्रा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।  लोंगों को संबोधित करने के बाद शोभायात्रा को रवाना करेंगे। रात 1 बजे  गोरखनाथ मंदिर के मेला ग्राउंड पर होने वाले होलिका दहन कार्यक्रम में भी लेंगे हिस्सा

Tags: gorakhpur newsholi in gorakhpurHoli News
Previous Post

 होली के मद्देनजर बदला जुमे की नमाज का वक़्त, लोगों से की ये अपील

Next Post

उप्र में एक अप्रैल से होगी गेहूं खरीद, पंजीकरण शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती: मुख्यमंत्री

16/10/2026
Main Slider

योगी सरकार में आरटीई के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए ₹698.27 करोड़ आवंटित

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

त्योहारों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर योगी सरकार ने कसी कमर, सुरक्षा और मेंटेनेंस पर विशेष जोर

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ देंगे रफ्तार

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: योगी सरकार में 22 हजार से ज्यादा बेटियों का बसा घर, पीलीभीत अव्वल

15/10/2026
Next Post
Wheat procurement will start in the state from Monday

उप्र में एक अप्रैल से होगी गेहूं खरीद, पंजीकरण शुरू

यह भी पढ़ें

5 judges of supreme court corona positive

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने संबंधी जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

16/10/2020
GBC 4.0

GBC 4.0: ईवी चार्जिंग स्टेशन का भव्य स्टॉल पेश करेगा बदलाव की तस्वीर

14/02/2024
ganesh joshi

तीरथ सरकार के मंत्री ने दी महिलाओं को घर में रहने की नसीहत, फटी जींस पर कही ये बात

20/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version