• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

 होली के मद्देनजर बदला जुमे की नमाज का वक़्त, लोगों से की ये अपील

Writer D by Writer D
17/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। होली के मद्देनजर लखनऊ की मस्जिदों में जुमे की नमाज (Friday Prayers) का वक्त बदला गया है। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली की ओर से जारी एडवाइजरी पर अम्ल करते हुए मस्जिदों में 12:30 बजे होने वाली नमाज अब 1:30 पढ़ी जाएगी। इसके साथ ही लोगों से अपने घर के पास की मस्जिद में नमाज पढ़ने की अपील की गई है।

मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली की ओर से जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया था कि होली के दिन शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग किसी दूर की मस्जिद में नमाज पढ़ने के बजाय अपने घर के पास की मस्जिद में नमाज पढ़े। इसके साथ ही मस्जिदों से नमाज के समय में बदलाव करने की अपील की गई थी।

दरअसल, इस बार 18 मार्च को ही जुमा, शबे-बरात और होली पड़ रही है। ऐसे में ऐशबाग ईदगाह इमाम खालिद रशीद फरंगी महली ने होली के जश्न के बाद सभी से नमाज की अपील की है। होली और शबे-बारात को लेकर एडवाइजरी जारी की गई थी। फिरंगी महली ने कहा कि जुमा, शबे बरात और होली एक ही दिन होना इत्तेफाक की बात है। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की तरफ से जारी की गई एडवाइजरी में जिक्र किया गया कि उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने ईदगाह में आकर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली से मुलाकात की और इत्मीनान दिलाया कि तीनों अवसरों पर उचित शांति व्यवस्था बनाई जाएगी और कोई अनहोनी नहीं होने दी जाएगी।

Taj Mahal में जुमे की नमाज को लेकर हुआ बड़ा बदलाव

ऐशबाग ईदगाह इमाम खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा था कि यह तीनों अवसर मुसलमानों और हिन्दुओं के लिए एहतिराम और खुशी के होते हैं। उन्होंने 5 सुझाव दिए थे-

यह है सुझाव

1- 18 मार्च को जुमा, शबे बरात और होली पर देश की गंगा जमुनी तहजीब के साथ एक दूसरे के धार्मिक जज्बात का ख्याल रखें।

2- मुसलमान अपने-अपने मोहल्ले की मस्जिद में ही नमाज अदा करें।

3- जिन मस्जिद में जुमे की नमाज़ 12:30 से एक बजे के बीच में होती हैं वहां 30 मिनट आगे बढ़ा दें।

योगी ने प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई, की यह अपील

4- शबे बरात में मुसलमान अपने मरहूम रिश्तेदारों के ईसाले सवाब के लिए कब्रिस्तान जाते हैं। वह शाम पांच बजे के बाद ही जायें।

5- जामा मस्जिद ईदगाह लखनऊ में जुमे की नमाज का समय 12:45 से बढ़ाकर 18 मार्च को 2 बजे कर दिया गया है।

Tags: firangi mahalfriday prayerLucknow News
Previous Post

श्रमिकों के बच्चे भी अब पढ़-लिखकर बन सकेंगे अफसर

Next Post

बरसाने से कम नहीं है गोरखपुर की होली

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Next Post
Holi of Gorakshanagari

बरसाने से कम नहीं है गोरखपुर की होली

यह भी पढ़ें

Hair conditioner

बालों पर लगाएं होममेड कंडीशनर, जानें बनाने का तरीका

19/02/2026
मायावती Mayawati

योगी सरकार पर भड़की मायावती, बोलीं-यूपी में सुरक्षित नहीं हैं बहन-बेटियां

27/09/2020
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने किया ‘कुंभ मेला : हिंदू जगत का सूक्ष्म दर्शन’ पुस्तक का विमोचन

25/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version