• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनावी जीत के बाद पहली बार गोरखनाथ मंदिर पहुंचे योगी का जोरदार स्वागत

Writer D by Writer D
17/03/2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिली बड़ी जीत (Victory) के बाद पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi) गोरखपुर पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत हुआ। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

मोदी-योगी, जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारों से पूरा वातावरण देर तक गूंजता रहा। गोरखनाथ मंदिर परिसर भी सजाया गया था। वहां मौजूद श्रद्धालुओं का उत्साह भी कम नहीं था। पीठाधीश्वर आदित्यनाथ को देखकर श्रद्धालुओं की भावनाएं हिलोरें ले रही थीं। आदित्यनाथ ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

बतौर मुख्यमंत्री अपनी पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाकर सत्ता वापसी करने वाले आदित्यनाथ ने न सिर्फ भाजपा से लगातार दोबारा मुख्यमंत्री बनने वाले नेता का रिकार्ड बनाया है बल्कि प्रदेश में 37 साल के मिथक को तोड़ कर इतिहास भी रचा है। आदित्यनाथ के स्वागत में गोरखनाथ मंदिर में सुबह से ही तैयारियां की जा रही थीं। गुरुवार अपराह्न तकरीबन पौने चार बजे पहली बार गोरक्षपीठ पहुंचे पीठाधीश्वर आदित्यनाथ के स्वागत में मंदिर भी पलक-पांवड़े बिछाए हुए था। पीठाधीश्वर आदित्यनाथ के परिसर में प्रवेश करते ही हर तरफ भावनाएं उफान लेने लगीं। मोदी-योगी, जय श्रीराम और हर हर महादेव के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा।

बरसाने से कम नहीं है गोरखपुर की होली

अपने महाराज के स्वागत में श्रद्धालु मंदिर में पलक पांवड़े बिछाए हुए थे तो अपने पीठाधीश्वर के स्वागत में गोरक्षपीठ भी पीछे नहीं था। आदित्यनाथ के स्वागत के लिए परिसर को सुगंधित फूलों से सजाया गया था। विशेष अवसरों पर ही खोले जाने वाला मंदिर का पूर्वमुखी मुख्य प्रवेश द्वार भी आज खोल दिया गया था। यहां सजाई रंगोली मन मोह रही थी। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के काफिले ने परिसर में जैसे ही प्रवेश किया, नारे गूंजने लगे।

गुरु गोरखनाथ का दर्शन, ब्रह्मलीन गुरुओं का लिया आशीर्वाद

मंदिर परिसर में प्रवेश करने के बाद वाहन से उतरकर वह सीधे गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा के समक्ष पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। प्रदेशवासियों के मंगल की कामना की। इसके बाद ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर माथा टेका। अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के समक्ष आदित्यनाथ की सजल आंखें उनके भावों की अनकही इबारत लिख रही थीं।

Tags: Gorakhnath Templegorakhpur newsup newsYogi News
Previous Post

होली की मस्ती में डूबे हरीश रावत ने बजाया ढोलक, गणेश जोशी ने लगाए ठुमके

Next Post

हार के बाद कांग्रेस के लिए अब हरदा नहीं जरुरी, पोस्टर से किया गायब

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास में सहभागी उद्यमियों का किया सम्मान

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नेपाल की आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

27/08/2026
उत्तर प्रदेश

स्क्रैप हुए वाहनों में 48.5 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की, देश में नंबर वन का बनाया रिकॉर्ड

27/08/2026
Next Post

हार के बाद कांग्रेस के लिए अब हरदा नहीं जरुरी, पोस्टर से किया गायब

यह भी पढ़ें

80 साल की उम्र में लालू का निधन, एम्स में चल रहा था इलाज

30/01/2021
Guava Chaat

सर्दियों का मजा दोगुना कर देगी ये डिश, फटाफट हो जाएगी तैयार

21/12/2025

कोविड टीकाकरण अभियान का आंकड़ा 90 करोड़ के पार

02/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version