• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डबल मर्डर का चार दिन बाद पुलिस ने किया खुलासा

Writer D by Writer D
17/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हमीरपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। कानपुर नगर के बर्रा निवासी दोहरे हत्याकांड (Double Murder) मामले में पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि मुख्य आरोपी संतराम व उसका पिता शंकरी निषाद कुछ कबूलने को तैयार नहीं था। स्वाट टीम प्रभारी व सुमेरपुर पुलिस ने मिलकर कमजोर कड़ी रामस्वरूप से कड़ाई से पूछताछ की तब हत्या करने की बात स्वीकार की है।

बताया कि मुख्य आरोपी की मृतक मयंक से दो वर्षों से जान पहचान थी। जो एक एनजीओ के माध्यम से लोगों को सिलाई मशीन, आवास व नौकरी दिलाने के बहाने ठगी करते थे। जिसमें इन लोगों ने कानपुर, फतेहपुर, हमीरपुर आदि जनपदों के करीब 250 लोगों को अपना शिकार बनाया था। जिसमें 20 से 25 लाख तक का मामला संज्ञान में आया है। कहा रुपये के मामले में संतराम पर भारी दबाव था। जिसके चलते आरोपी ने मृतकों को गांव बुलाकर दोनों की हत्या कर दी, और शवों को बोरे में भरकर गांव से करीब आठ किमी दूर प्राचीन दनकुंइया के कुंआ में फेंक दिया। बताया कि प्रिया शर्मा की तहरीर पर दोहरे हत्याकांड में संतराम उसके पिता शंकरी व मामा रामस्वरूप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

डबल मर्डर से दहला ये जिला, धारदार हथियार से नानी और नातिन की हत्या

होला खिलाने के बहाने ले गए खेत

एसपी ने बताया हत्यापियों ने मृतक युवकों को बुलाया। इसके बाद चने का होला खिलाने के बहाने 12 मार्च को गांव से छह किमी दूर खेतों में ले गए। जहां उन्होंने पहले होला भूना और पानी लेने के बहाने विपुल को नलकूप पानी लेने भेज दिया। उसके जाते ही लाही के खेत में मयंक की गला घोंट कर हत्या कर दी।

डबल मर्डर मामले में दो गिरफ्तार, गन बरामद

उधर जैसे ही पानी लेकर विपुल आया तो मामा को न देख भागकर खेतों में कटाई कर रहे मजदूरों के पास पहुंच जान बचा लेने की गुहार लगाई। इस बीच आरोपी वहां पहुंचे और उससे बोले कि मयंक शौच को गया है। और उसी खेत में ले जाकर विपुल की हत्या कर दी। वहीं लाही के खेत में दोनों शवों को छिपा दिया। बाद में रात के अंधेरे में दोनों शवों को भूसे की झालों में भरकर कुए में फेंक दिया।

पुलिस की कार्यशैली पर परिजनों ने उठाए सवाल

मृतक के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि अगर पुलिस समय रहते सक्रियता दिखाती तो घटना का खुलासा उसी दिन हो जाता। मृतक की बहन प्रिया शर्मा ने कहा कि चार दिनों बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कहा सुमेरपुर एसओ ने उसे दुत्कार कर भगा दिया। उल्टा उसके खिलाफ कार्रवाई की धमकी देते रहे। बताया कि 15 मार्च को भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता ने एसपी को मामले पर संज्ञान लेने को कहा, तब कहीं जाकर एसपी के कहने पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया।

Tags: crime newsDouble murderHamirpur newsup news
Previous Post

सेवादल के प्रदेश महामंत्री समेत 4 कांग्रेस नेता पार्टी से निष्कासित

Next Post

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

यूपी में जल्द घोषित होंगी नई बिजली दरें, 10% छूट पर सस्पेंस

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा

27/06/2026
Next Post
kanwariyas

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

यह भी पढ़ें

House Attached

लोन माफिया लक्ष्य तंवर की 15 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क

20/04/2023
arrested

60 लाख की अफीम संग तीन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

12/07/2021
A huge fire broke out in a 24-storey building

गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, चार महिलाओं की मौत

03/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version