• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भगवंत मान की पहली कैबिनेट का हुआ गठन, 10 विधायकों ने ली शपथ

Writer D by Writer D
19/03/2022
in Main Slider, पंजाब, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने शनिवार को अपनी पहली कैबिनेट (Cabinet) का गठन कर लिया। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राजभवन में आयोजित समारोह में सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 117 सदस्यों वाली पंजाब विधानसभा में मुख्यमंत्री के अलावा 17 मंत्री बनाए जा सकते हैं। भगवंत मान ने पहले चरण में 10 मंत्री बनाकर सात पद खाली छोड़ दिए हैं। उन्हें आने वाले समय में भरा जाएगा।

आज जिन विधायकों को मंत्री बनाया गया है उनमें दो दूसरी बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। आठ विधायक पहली बार चुनाव जीते हैं। सभी 10 विधायकों को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलवाई गई है। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने सबसे पहले दिड़बा के विधायक हरपाल सिंह चीमा को शपथ दिलाई। हरपाल सिंह चीमा पिछले कार्यकाल के दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे हैं।

भगवंत मान बने पंजाब के 18वें मुख्यमंत्री, भगत सिंह के गांव में ली शपथ

इसके बाद मलौट से विधायक बनीं डाक्टर बलजीत कौर, जंडियाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरभजन सिंह ईटीओ, मानसा के विधायक डाक्टर विजय सिंगला, भोआ के विधायक लाल चंद कट्टारूचक्क, बरनाला के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर, अजनाला के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल, पट्टी के विधायक लालजीत सिंह भुल्लर, होशियारपुर से विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा तथा आनंदपुर साहिब से विधायक हरजोत बैंस को शपथ दिलाई गई।

भगवंत मान ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का पेश किया दावा

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अलावा नए मंत्रियों के पारिवारिक सदस्यों के अलावा भगवंत मान के बेटा व बेटी भी प्रथम पंक्ति में अतिथियों के रूप में मौजूद रहे।

Tags: Bhagwant MannNational newspunjab new cmPunjab News
Previous Post

प्रदेश ने एक बार फिर राष्ट्रवाद और सुशासन की सरकार चुनी : योगी आदित्यनाथ

Next Post

फिनलैंड बना विश्व का सबसे खुशहाल देश, जानिए भारत की पोजीशन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम धामी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Raksha Bandhan Gifts
Main Slider

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

21/06/2026
Rain
Main Slider

सपने में बारिश में भीगना इस बात का संकेत, जानकर हो जाएंगे हैरान

21/06/2026
Next Post

फिनलैंड बना विश्व का सबसे खुशहाल देश, जानिए भारत की पोजीशन

यह भी पढ़ें

नड्डा के आगमन से पूर्व भाजपा को बड़ा झटका, ये दिग्गज नेता कांग्रेस में हुए शामिल

14/11/2021

हाई कोर्ट : छात्रों से न्यूनतम 70 फीसदी उपस्थिति की उम्मीद करना होगा अनुचित

26/08/2020
सोनिया गांधी

कांग्रेस किसानों के साथ कृषि क़ानूनों के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी : सोनिया

02/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version