• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश ने एक बार फिर राष्ट्रवाद और सुशासन की सरकार चुनी : योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
19/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शनिवार को हिरण्यकश्यप का उदाहरण देते हुए कहा कि ईश्वरीय व राष्ट्र सत्ता को चुनौती देना तथा सामान्य नागरिकों की भावनाओं का निरादर करना ही हिरण्यकश्यप और होलिका की प्रवृत्ति है, लेकिन सामान्य जनमानस भक्त प्रह्लाद के रूप में अपनी राष्ट्र अराधना के मार्ग पर चलता है। ऐसी परिस्थिति में भगवान नरसिंह उसके सहगामी बनाते हैं। वे प्रकट होते हैं और भक्त प्रह्लाद के विजय रथ को आगे बढ़ाते हैं।

गोरखपुर के घंटाघर से निकलने वाली पारंपरिक नरसिंह शोभायात्रा में पहुंचे योगी (Yogi Adityanath) ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर राष्ट्रवाद और सुशासन की सरकार चुनी है। जनता की विजयश्री का ये सिलसिला लगातार चलता रहेगा। हमेशा कायम रहेगा। उन्होंने कोरोना काल में भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में दो वर्ष तक शामिल न होने की वजहें भी बतायी। उन्होंने कहा कि दो साल कोरोना की वजह से इसमें शामिल नहीं हो सका। लेकिन दो वर्ष में पहली बार होली पर कोरोना नियंत्रण में है। अब हमें इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से भाग लेने का अवसर भी मिला है।

भगवान नृसिंह की शोभायात्रा में शामिल हुए योगी, फूल बरसाकर लोगों के साथ खेली होली

योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव में आप सब विजयी हुए हैं। आगे भी जब आप ऐसे ही सात्विक मार्ग पर आगे बढ़ेंगे तब विजयश्री को आपसे कोई नहीं छीन सकता है। उन्होंने कहा कि यूपी के लोग पिछले 10 दिनों से होली के उत्साह से जुड़े हैं। कई कारणों से यह पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश के अंदर सबसे ज्यादा आबादी के राज्य यूपी में लोकतंत्र के महापर्व के आयोजन के बाद जनता ने आप सबके परिश्रम से जो परिणाम दिया है, उसने एक बार फिर से राष्ट्रवाद और सुशासन के लिए इस सरकार को चुना है। स्वाभाविक रूप से हर देशभक्त नागरिक के मन में अन्याय, अत्याचार, शोषण और अराजकता के खिलाफ लड़ने की इच्छा रखने वाले के मन में उमंग और उत्साह है।

भाजपा की जीत को बताया राष्ट्रवाद पर मुहर

उन्होंने कहा कि ये पर्व और त्योहार गोरखपुर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि आजादी के बाद पहली बार भाजपा ने यहां की नौ की नौ सीटें जीती हैं। राष्ट्रवाद की मुहर लगी है। यूपी के अंदर 18 कमीश्नरी हैं। गोरखपुर कमीश्नरी ने 28 में से 27 सीटें राष्ट्रवाद को आगे बढ़ाने के लिए दी है।

होली के मौके पर योगी को बधाई देने वालों का लगा तांता

हिरणकश्यप-होलिका ने हमेशा दर्ज कराई है अपनी उपस्थिति

योगी आदित्यनाथ ने होली की परम्परा का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा होलिका हों या हिरण्यकश्यप किसी न किसी रूप में समाज के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं। इसी तरह किसी न किसी रूप में भक्त प्रह्लाद और भगवान नरसिंह भी उपस्थित रहे हैं, भले ही इनका रूप बदलता रहा है। यह पर्व और त्योहार हमें अच्छे मार्ग पर चलने का संदेश देते हैं। यदि भक्त प्रह्लाद अपनी बुआ का कहना मानकर भक्ति मार्ग से विचलित हो जाते तो संभवत: भक्त प्रह्लाद का स्मरण होली जैसे पावन पर्व पर हम नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि होली भेदभाव रहित, समतामूलक समाज का प्रतीक है।

Tags: gorakhpur news narsingh yatraYogi Adityanath
Previous Post

‘the kashmir files’ ने रचा इतिहास, 8वें दिन तोड़े कई फिल्मों के रिकॉर्ड

Next Post

भगवंत मान की पहली कैबिनेट का हुआ गठन, 10 विधायकों ने ली शपथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Monsoon Session
Main Slider

एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा

29/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पूरी दुनिया भगवान बुद्ध के विचारों की प्रासंगिकता को स्वीकार कर रही : केशव प्रसाद मौर्य

29/07/2026
CM Dhami
Main Slider

सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान : मुख्यमंत्री

29/07/2026
Surya Pratap Shahi
Main Slider

प्रदेश में रासायनिक उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध : सूर्यप्रताप शाही

29/07/2026
CM Yogi takes cognizance of Merchant Navy officer's death.
उत्तर प्रदेश

मर्चेंट नेवी अधिकारी की मौत पर मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान, घर पहुंचा प्रशासन

29/07/2026
Next Post

भगवंत मान की पहली कैबिनेट का हुआ गठन, 10 विधायकों ने ली शपथ

यह भी पढ़ें

Ayodhya

रामनगरी में दिवाली पर फिर बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 17 लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या

20/10/2022
33 किलो चांदी की ईंट

ज्वैलर्स एसोसिएशन ने राम मंदिर की आधार शिला के लिए भेंट की 33 किलो चांदी की ईंट

21/07/2020
Ayodhya Railway Station

रेलवे ने पूरी कर दी सीएम योगी की इच्छा, बदल गया अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम

27/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version