• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन रखा जाएगा करवा चौथ व्रत, जानें पूजन सामाग्री व पूजन विधि

Writer D by Writer D
13/10/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Karwa Chauth

Karwa Chauth

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतिवर्ष कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सुहागिन महिलाओं द्वारा करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत किया जाता है। यह व्रत पति की लंबी उम्र की कामना से रखा जाता हैं। वर्ष 2024 में करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर, दिन रविवार को यह व्रत रखा जाएगा।

धार्मिक दृष्टि से करवा चौथ (Karwa Chauth) के दिन चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व कहा है। हर साल करवा चौथ पर निर्जला व्रत रखकर विधिवत पूजन किया जाता है। इस दिन करवा माता के पूजन के साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और उन्नति के लिए यह व्रत रखती हैं।

करवा चौथ (Karwa Chauth) पर्व की पूजन सामग्री :

कच्चा दूध, शक्कर, शुद्ध घी, दही, मेंहदी, मिठाई, गंगाजल, चंदन, चावल, सिन्दूर, मेंहदी, महावर, कंघा, बिंदी, चुनरी, चूड़ी, बिछुआ, मिट्टी का टोंटीदार करवा व ढक्कन, दीपक, रुई, कुमकुम, शहद, अगरबत्ती, पुष्प, कपूर, गेहूं, शक्कर का बूरा, हल्दी, पानी का लोटा, गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी, लकड़ी का आसन, छलनी, आठ पूरियों की अठावरी, हलुआ, दक्षिणा के लिए पैसे आदि संपूर्ण सामग्री इकट्‍ठा करके रख लें।

करवा चौथ (Karwa Chauth) की सरल पूजन विधि:

– कार्तिक कृष्ण चतुर्थी यानि करवा चौथ (Karwa Chauth)  के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर स्नानादि करके स्वच्छ कपड़े धारण करें तथा श्रृंगार कर लें।

– तत्पश्चात व्रत का संकल्प बोलकर करवा चौथ व्रत का आरंभ करें।

– व्रत के दिन निर्जला रहे, जलपान ना करें।

– प्रातःकाल पूजा के समय इस मंत्र के जप से व्रत प्रारंभ किया जाता है-
‘मम सुखसौभाग्य पुत्रपौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये।’
अथवा

– ॐ शिवायै नमः‘ से पार्वती का, ‘ॐ नमः शिवाय‘ से शिव का, ‘ॐ षण्मुखाय नमः‘ से स्वामी कार्तिकेय का, ‘ॐ गणेशाय नमः‘ से गणेश का तथा ‘ॐ सोमाय नमः‘ से चंद्रमा का पूजन करें।

– सायंकाल के समय, मां पार्वती की प्रतिमा की गोद में श्री गणेश को विराजमान कर उन्हें बालू अथवा सफेद मिट्टी की वेदी अथवा लकड़ी के आसार पर शिव-पार्वती, स्वामी कार्तिकेय, गणेश एवं चंद्रमा की स्थापना करें।

– मूर्ति के अभाव में सुपारी पर नाड़ा बांधकर देवता की भावना करके स्थापित करें।

– इसके बाद माता पार्वती का सुहाग सामग्री आदि से श्रृंगार करें।

– भगवान शिव और मां पार्वती की आराधना करें।

– फिर कोरे करवे में पानी भरकर पूजा करें।

– एक लोटा, एक वस्त्र व एक विशेष करवा दक्षिणा के रूप में अर्पित करें।

– सौभाग्यवती स्त्रियां पूरे दिन का व्रत रखकर पूजन के समय करवा चौथ (Karwa Chauth) कथा जरूर सुनें या सुनाएं।

-चांद को छलनी से देखने के बाद अर्घ्य देकर चंद्रमा की पूजा करनी चाहिए।

– चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देते समय यह मंत्र बोलें-
‘करकं क्षीरसंपूर्णा तोयपूर्णमयापि वा।
ददामि रत्नसंयुक्तं चिरंजीवतु मे पतिः॥
इति मन्त्रेण करकान्प्रदद्याद्विजसत्तमे।
सुवासिनीभ्यो दद्याच्च आदद्यात्ताभ्य एववा।।
एवं व्रतंया कुरूते नारी सौभाग्य काम्यया।
सौभाग्यं पुत्रपौत्रादि लभते सुस्थिरां श्रियम्।।’

– चांद को देखने के बाद यानि चंद्रमा पूजन के पश्चात अपने पति के हाथ से जल पीकर व्रत खोलना चाहिए।

Tags: Karwa ChauthKarwa Chauth 2024karwa chauth datekarwa Chauth pujaKarwa Chauth pujanKarwa Chauth timekarwa chauth vrat
Previous Post

दीपावली कब मनाएं, यहां दूर करें कन्फ्यूजन

Next Post

अखंड सुहाग के लिए रखा जाएगा करवा चौथ व्रत, जानें आपके शहर में कब निकलेगा चांद

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Circles
फैशन/शैली

डार्क सर्कल को इन तरीकों से करें दूर

20/10/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

18/10/2026
black elbow
फैशन/शैली

कोहनियां हो गई है काली, तो ट्राई करें ये घरेलू उपाय

18/10/2026
Hair Wash
धर्म

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

18/10/2026
Navratri
Main Slider

अष्टमी-नवमी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन खत्म, नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त

17/10/2026
Next Post
Karwa Chauth

अखंड सुहाग के लिए रखा जाएगा करवा चौथ व्रत, जानें आपके शहर में कब निकलेगा चांद

यह भी पढ़ें

sp worker

सपा कार्यकर्ता का आरोप, बीजेपी विधायक के बेटे ने बंधक बनाकर पीटा

19/02/2022
Supreme Court

पेगासस जासूसी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई मंगलवार तक स्थगित

16/08/2021
Illegal arms factory

अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, संचालक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

02/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version