• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मंदिर परिसर में पुजारी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, खाट पर मिला रक्तरंजित शव

Writer D by Writer D
20/03/2022
in उत्तर प्रदेश, रायबरेली
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायबरेली। महाराजगंज थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात मंदिर परिसर में सो रहे एक पुजारी (Priest) की धारदार हथियार से हत्या (Murder) कर दी गई। आज सुबह जब लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो शव पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है, पुजारी के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।

बता दें, महाराजगंज थाना क्षेत्र के मदन खेड़ा गांव में भगवान शंकर का एक मंदिर है। मंदिर गांव के बाहर करीब 100 मीटर की दूरी पर है। गांव निवासी शत्रुघ्न पाल (62) मंदिर में करीब 30 साल से पूजा-पाठ करते आ रहे थे। वह अपने घर पर न रहकर मंदिर के बगल छप्पर डालकर उसी में रहते थे। शनिवार वार रात वह घर से खाना खाकर छप्पर में सोने चले आए।

पुजारी की धारदार हथियार से काटकर हत्या, परिसर में मिला खून से लथपथ शव

देर रात अज्ञात बदमाशों ने कुल्हाड़ी से उनके सीने पर हमला कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। आज सुबह गांव के लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे। प्रतिदिन शत्रुघ्न मंदिर में ही पूजा करने मिल जाते थे, लेकिन आज जब वह नहीं दिखाई दिए तो ग्रामीणों को अनहोनी का शव हुआ। उनकी खाट पर लगी मच्छरदानी भी नहीं निकली थी। ग्रामीणों ने जब छप्पर के पास जाकर देखा तो शत्रुघ्न का लहूलुहान शव पड़ा था।

पुजारी की हत्या कर शव झड़ियों में फेंका, जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीणों ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर महाराजगंज थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच-पड़ताल में पुजारी के सीने पर कुल्हाड़ी के निशान मिले। जिससे पुलिस को शक हुआ कि शायद कुल्हाड़ी से हमला किया गया होगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मंदिर के पुजारी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या, परिसर में मिला लहूलुहान शव

ग्रामीणों ने बताया शत्रुघ्न बहुत सीधे और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। गांव में उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। वह भक्ति भाव और पूजा-पाठ में मन लगाकर भगवान के प्रति लगाव रखते थे। परिजनों ने बताया, शाम को खाना खाने घर आए थे। फिर मंदिर के लिए चले गए। आज सुबह पता चला कि उनकी हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

महाराजगंज थाना प्रभारी ने बताया, पुजारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनके नजदीकियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने अभी किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Tags: crime newsMurder Newsraibarelliy newsup news
Previous Post

थाना परिसर में खुदकुशी करने वाले युवक की मौत, दबंग टैक्सी गैंग से था परेशान

Next Post

योगी ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ, 3.40 करोड़ बच्चों को दी जाएगी दो बूंद ज़िंदगी की

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

बंगाल की धरती पर गरजे सीएम योगी- ममता बनर्जी सिंहासन खाली करो, बीजेपी आ रही है

18/04/2026
उत्तर प्रदेश

प्रशासनिक दक्षता में यूपी को बड़ी उपलब्धि

18/04/2026
Blood Donation
उत्तर प्रदेश

रक्तदान शिविर: सिविल अस्पताल रक्त सेंटर टीम ने 108 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान कराया

17/04/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा कदम: राज्यभर में नई न्यूनतम मजदूरी दरों को मिली कानूनी मंजूरी

17/04/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका को सक्षम, संवेदनशील और सृजनशील नागरिक गढ़ने की पहली प्रयोगशाला बना रही योगी सरकार

17/04/2026
Next Post

योगी ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ, 3.40 करोड़ बच्चों को दी जाएगी दो बूंद ज़िंदगी की

यह भी पढ़ें

e-district services

एक हफ्ते के अंदर मिलेंगे आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र

21/09/2023
CM Bhajanlal Sharma will present a chadar at Ajmer Dargah

अजमेर दरगाह पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से मंगलवार को पेश होगी चादर

06/01/2025
Shri Paras Hospital

श्री पारस अस्पताल के खिलाफ CM योगी ने दिये जांच के आदेश

08/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version