• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हत्यारोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष सहित 10 पुलिसकर्मी घायल

Writer D by Writer D
12/08/2021
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
attacked on police team

attacked on police team

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नवादा 12 अगस्त (हि स)। बिहार में नवादा जिले के रजौली थाने के बारा गांव में बुधवार की देर शाम हत्या मामले के एक आरोपित को पकड़ने सादे वेश में बाइक से गए थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी को ग्रामीणों ने बन्धक बनाकर जमकर पिटाई की। पत्थर बाजी भी की। जिससे इंस्पेक्टर सहित 10 पुलिस कर्मी घायल हो गए।

सूचना मिलते ही देर रात एसपी सूरत पाली के नेतृत्व में भारी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने छापेमारी कर थानाध्यक्ष को मुक्त कराया ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थरबाजी भी की जिसे 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए पुलिस ने व्यापक छापेमारी अभियान कराकर पत्थरबाजी में शामिल 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी पुलिस बलों के साथ आरोपित की तलाश में छापेमारी करने बारा गांव पहुंचे थे। छापेमारी में थानाध्यक्ष ने हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन इसी बीच गांव वालों ने पुलिस को चोर-चोर कहकर हल्ला करना शुरु कर दिया। इसके बाद गांव के ग्रामीण वहां जुट गए। ग्रामीणों ने पुलिस के चंगुल से हत्यारोपित को छुड़ा लिया। हत्यारोपित को पकड़ने के क्रम में ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष व दो चौकीदार के साथ मारपीट कर दी।

इसमें रजौली थाने के लेंगुरा के चौकीदार कृष्णनंदन प्रसाद का सिर फट गया व छतनी के चौकीदार मनोज पंडित को भी चोटें लगी है। ग्रामीणों के गिरफ्त में फंस जाने के बाद पुलिस मौका पाकर छुपने का प्रयास करने लगी। इसी क्रम में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी का मोबाइल पानी में गिर गया। जिसके कारण उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।

किन्नौर हादसा: सड़क से 500 मीटर नीचे मिली बस, मरने वालों का आंकड़ा 13 पहुंचा

इधर, थानाध्यक्ष के ग्रामीणों के चंगुल में फंस जाने की सूचना आनन-फानन में नवादा पुलिस हेडक्वार्टर को दी गई।

सूचना मिलने के तुरंत बाद एसपी के साथ ही रजौली एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय, सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह , एसटीएफ जवानों के साथ बारा गांव पहुंचे। इसके बाद एडिशनल एसपी हेड क्वार्टर महेंद्र बसंती, पकरीबरावां एसडीपीओ, सर्किल इंस्पेक्टर सुजय विद्यार्थी व आसपास के थानों समेत जिले के कई पुलिस थानों से भारी मात्रा में पुलिस अधिकारी और जवान रजौली थाना क्षेत्र के जोगियामारण पंचायत के बारा गांव पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने पूरे गांव की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस पर हमला करने के आरोप में 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Tags: attacked on police teambihar newsbihar policecrime news
Previous Post

किन्नौर हादसा: सड़क से 500 मीटर नीचे मिली बस, मरने वालों का आंकड़ा 13 पहुंचा

Next Post

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी ने भी लगाई छलांग

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया नाबार्ड द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ

08/10/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने ली कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय

08/10/2026
नई दिल्ली

देश के कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी: PM मोदी

08/10/2026
Next Post
share market

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी ने भी लगाई छलांग

यह भी पढ़ें

हिजाब विवाद में आपस में भिड़ी कंगना और शबाना आजमी

11/02/2022
CM Dhami

चंपावत में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: मुख्यमंत्री

20/08/2026

बेजोस का रॉकेट, कैप्सूल स्पेश मिशन को तैयार, आज अंतरिक्ष में दर्ज होगा नया इतिहास

20/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version