• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमित शाह के घर पहुंचे नड्डा, धामी और त्रिवेन्द्र रावत, CM के नाम पर चल रहा मंथन

Writer D by Writer D
20/03/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नाम पर आज मुहर लग सकती है। गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के घर बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा(Nadda) , राज्य के कार्यवाहक सीएम पुष्कर धामी (Dhami) और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत पहुंचे हैं। बैठक में बीएल संतोष भी मौजूद हैं। इसके अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी अमित शाह के घर में चल रही बैठक में मौजूद हैं।

गृहमंत्री के यहां बैठक शुरू होने से पहले कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि जनता ने बहुमत और स्पष्ट जनादेश है। पार्टी आलाकमान सरकार बनाने की तैयारी कर रहा है। सीएम का चेहरा कौन होगा ये पार्टी तय करेगी।

वहीं, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा मुझे भी गृहमंत्री ने बुलाया है। मैं अभी गृहमंत्री के पास जा रहा हूं, जो भी सुझाव होगा वह उन्हें दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे पास बहुत सारे चेहरे हैं और कई दावेदार भी हैं।

अमित शाह बने यूपी के पर्यवेक्षक, इनको मिली उत्तराखंड की ज़िम्मेदारी

उन्होंने आगे कहा कि जो नतीजे मिले हैं वो बता रहे हैं कि मैंने कैसा काम किया। मैं मुख्यमंत्री रहूंगा या कोई और यह मैं नहीं कह सकता हूं। ये फैसला केंद्रीय नेतृत्व को करना है। वहीं कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में सरकार गठन से पहले की प्रक्रिया चल रही है।

सूबे में सरकार के गठन के लिए आज रविवार को विधायक दल की बैठक होने वाली थी। इसे टाल दिया गया है। इसका कारण दिल्ली से आने वाले बुलावे को माना जा रहा है। अब सवाल यह उठ रहा है कि पार्टी फिर से 4 साल तक सत्ता संभालने वाले त्रिवेंद्र सिंह रावत के अनुभव को तवज्जो देगी या एक बार फिर चौंकाने वाला फैसला करेगी।

मंत्रिमंडल की बैठक में सीएम धामी ने पार्टी की जीत पर जनता का किया धन्यवाद

कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा एक नाम और चर्चा में है। राज्य भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक की राय भी इस मुद्दे पर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उनके अध्यक्ष रहते भाजपा प्रचंड बहुमत लाने में कामयाब रही है। कार्यकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दम दिखाया है। हालांकि, वह खटीमा विधानसभा सीट से काफी बड़े अंतर से चुनाव हार गए। वो भी तब जब प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षामंत्री लगातार उनकी पीठ ठोकते रहे।Live TV

Tags: amit shahdelhi newsJP naddaNational newspushkar singh dhamiUttarakhand CM
Previous Post

होली पर जहरीली शराब ने छीन ली चार लोगों की ज़िंदगी, एक की गई आंखों की रोशनी

Next Post

सैन्य अड्डे पर कई विस्फोट, दूर तक सुनाई दी जबरदस्त धमाकों की आवाज

Writer D

Writer D

Related Posts

Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
JP Nadda reached Uttarakhand, CM Dhami welcomed him
राजनीति

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

27/06/2026
Road named after Trump in Hyderabad
अंतर्राष्ट्रीय

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

27/06/2026
Next Post
Explosion

सैन्य अड्डे पर कई विस्फोट, दूर तक सुनाई दी जबरदस्त धमाकों की आवाज

यह भी पढ़ें

Gaurav Vallabh

गौरव वल्लभ का हुआ कांग्रेस से मोह भंग, पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

04/04/2024
Dead Body

मनरेगा कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से श्रमिक की हुई दर्दनाक मौत

25/12/2020
Prickly Heat

घमौरियों के लिए काल हैं ये नुस्खे, लगाते ही मिलेगा आराम

19/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version