• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला प्रोफेसर ने कराया डीन की हत्या का प्रयास, तीन गिरफ्तार

Writer D by Writer D
21/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि के डीन डॉ. राजीवर सिंह (dr rajveer singh) की हत्या के प्रयास के मामले का पुलिस और एसओजी ने खुलासा कर दिया है। कृषि विवि की एक महिला प्रोफेसर ने ही डीन बनने के लिए डॉ. राजीव पर जानलेवा हमला कराया। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार करके मामले का खुलासा किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने सोमवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में इस आपराधिक वारदात का खुलासा किया। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रोद्यौगिकी विश्व विद्यालय के पशु बदमाशों ने गोलियां बरसाई थी। जिसमें डीन बुरी तरह से घायल हो गए थे। उनका एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में उपचार चल रहा है। दौराला और एसओजी टीम मामले की छानबीन में जुटी थी। पुलिस ने जांच के बाद शूटर आशु चड्डा, मुनेंद्र बना और अनिल बालियान को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा कर दिया। कृषि विवि की महिला प्रोफेसर डॉ. आरती भटेले ने इस हत्या के प्रयास की साजिश रची थी। पुलिस ने बदमाशों के पास से तमंचा, पिस्टल, कारतूस, स्पलेंडर बाइक, सुपारी में दिए 04 लाख रुपए बरामद किए।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित अनिल बालियान ने पूछताछ में बताया कि 2014 में उसने अपनी बेटी का एडमिशन बीएससी-एजी में कृषि विवि में कराया था। तभी से डॉ. आरती भटेले से उनकी जान-पहचान हुई और संबंध घनिष्ठ हो गए। इसके कारण अनिल की पत्नी 2019 में उसे छोड़कर चली गई।

कृषि विवि के डीन को बदमाशों ने गोलियों से भूना, हालत गंभीर

डॉ. आरती ने कहा कि वैटनेरी डीन डॉ. राजवीर सिंह की योग्यता डीन बनने की नहीं है और वह डीन बनने योग्य है। अगर डॉ. राजवीर रास्ते से हट जाए तो मैं डीन बन सकती हैं और आपकी बेटी की नौकरी कृषि विवि में लगवा दूंगी। बेटी की नौकरी के लालच में अनिल बालियान ने अपने दोस्त मुनेंद्र बना से संपर्क करके डॉ. राजवीर को रास्ते से हटाने की बात कह। इस पर मुनेन्द्र ने अपने फुफेरे साले आशु चड्डा से बात की। इसमें आशु के दोस्त नदीम को भी शामिल किया गया। इसके बाद डॉ. राजवीर के घर से लेकर कृषि विवि तक की रेकी की गई। हत्या की सुपारी 04 लाख रुपए में दी गई और 1 लाख रुपए एडवांस दिया गया। इसके बाद तय योजना के अनुसार डॉ. आरती और अनिल बालियान शॉप्रिक्स मॉल खरीददारी करने चले गए। एसएसपी ने बताया कि आरोपित महिला प्रोफेसर और नदीम की तलाश की जा रही है। आरोपितों को पकड़ने वाली टीम में एसओजी प्रभारी अखिलेश गौड़, दौराला इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।

Tags: agriculture universitycrime newsdr rajveer singhmerrut newsup news
Previous Post

प्रमोद सावंत होंगे गोवा के मुख्यमंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर ने किया नाम का ऐलान

Next Post

राज्यपाल से मिले पुष्कर धामी, सरकार बनाने का पेश किया दावा

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उप्र

04/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब तीन सदस्यीय विशेष पीठ करेगी शासकीय भूमि से जुड़े वादों की सुनवाई

04/07/2026
Varanasi's international cricket stadium will soon become a new identity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान

04/07/2026
Secondary schools will be busy in July with classes and other activities.
उत्तर प्रदेश

माध्यमिक विद्यालयों में जुलाई में कक्षाओं के साथ-साथ अन्य कार्यों के कारण रहेगी व्यस्तता

04/07/2026
A historic MoU will be signed between the Basic Education Department and SBI.
उत्तर प्रदेश

10 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगा करोड़ों का सुरक्षा कवच

04/07/2026
Next Post

राज्यपाल से मिले पुष्कर धामी, सरकार बनाने का पेश किया दावा

यह भी पढ़ें

SDM Udit Pawar

फरियादी को कार्यालय में मुर्गा बनाने वाले एसडीएम पर गिरी गाज

16/09/2023
Virendra Yadav

सपा विधायक वीरेंद्र यादव को 15 दिन की जेल

06/06/2023
Illegal Liquor

पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, दस लाख की शराब बरामद

16/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version