• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से 25 फीट नीचे गिरी रोडवेज बस, एक की मौत, 22 घायल

Writer D by Writer D
22/03/2022
in उत्तर प्रदेश, कन्नौज, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कन्नौज। जिले में ओवरटेक करने के प्रयास में नोएडा से लखनऊ जा रही रोडवेज बस (Roadways Bus) आगे जा रही पिकअप (Pickup) से टकराकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra-Lucknow Expressway) से नीचे 25 फीट गहराई में जा गिरी। अनियंत्रित पिकअप भी पलट गई, जिससे वाहन मालिक की मौत हो गई।

हादसे में बस चालक और परिचालक सहित 22 लोग भी घायल हुए हैं। मैनपुरी के थाना किशनी के नगला पाल निवासी सुभाषचंद्र (39) नोएडा डिपो की बस में 20 सवारियों को लेकर लखनऊ जा रहे थे। बस में कानपुर देहात के शिवली निवासी परिचालक राजीव श्रीवास्तव (48) भी थे।

मंगलवार तड़के करीब चार बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोतवाली तिर्वा के सेगरनपुर्वा गांव के पास पहुंचते ही बस मथुरा से हरदोई नलकूप बोरिंग का सामान लेकर जा रही पिकअप को ओवरटेक करने के प्रयास में उससे टकराई और फिर करीब 25 फीट नीचे जा गिरी।

देखते ही देखते सवारियाें में चीख पुकार मच गई। दोनों वाहनों में टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप और बस चालक सहित 23 सवारियां घायल हो गईं। यूपीडा, सुरक्षा अधिकारी शशिकांत मिश्रा, सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया।

वहां पिकअप के मालिक को मृत घोषित कर दिया गया। सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि पिकअप मालिक की पहचान पंजाब के पटियाला निवासी यशपाल सिंह उर्फ पंजाबी (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

चालक की सूझबूझ से सवारियों की तो जान बच गई, लेकिन तेज झटका लगने से सो रहीं सवारियां एक दूसरे की सीट पर जा गिरीं। अचानक हुए हादसे से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस चालक ने बताया कि आगे जा रही पिकअप चालक ने अचानक रफ्तार कम कर दी। बचाने के प्रयास में बस को काफी संभाला पर अनियंत्रित हो गई।

बस के चालक और परिचालक को हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी रोडवेज बस से सवारियों को लखनऊ भेजा गया।

Tags: accident newskannauj newsup news
Previous Post

उद्धव के करीबी के घर पहुंचा ED, सील किए 6.5 लाख के 11 फ्लैट

Next Post

अखिलेश के करहल से एमएलए रहने के निकाले जाने लगे है निहितार्थ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
promotion
Main Slider

काम से खुश होकर सीएम योगी ने दिया तोहफा, 104 एसडीएम की बढ़ी सैलरी और पद

22/05/2026
Abbas Ansari
Main Slider

अब्बास अंसारी का बड़ा सियासी यू-टर्न, ‘सपा’ के रंग में रंगे आए नजर

22/05/2026
'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Next Post
Akhilesh

अखिलेश के करहल से एमएलए रहने के निकाले जाने लगे है निहितार्थ

यह भी पढ़ें

Facial

रात को करें ये फेशियल, सुबह मिलेगा गजब का ग्लो

18/02/2026

बम विस्फोट से दहल पूरा इलाका, कई टुकड़ों में बंटा शव

09/03/2022
गंगा नदी किसानों की आमदनी का जरिया Ganga river is a source of income for farmers

यूपी में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त, ये है वजह

16/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version