• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कंगना रनौत ने जन्मदिन पर वैष्णो देवी मंदिर में टेका मत्था, शेयर की तस्वीरे

Writer D by Writer D
23/03/2022
in मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। बॉलीवुड की तेज तर्रार एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का आज 35वां जन्मदिन है। अपने जन्मदिन पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने वैष्णो देवी मंदिर (Kangana Ranaut VaishnoDevi Temple) जाकर देवी मां का आशीर्वाद लिया है।

दर्शन करने के तुरंत बाद ही कंगना रनौत ने वैष्णो देवी की कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। इन तस्वीरों में उनके साथ बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) नजर आ रही हैं। सामने आई इन तस्वीरों में कंगना का ट्रेडिशनल अवतार तो देखते ही बन रहा है। फैन्स कंगना के इस लुक की तारीफ करने के साथ-साथ उन्हें जन्मदिन की बधाई भी देते जा रहे हैं।

वैष्णो देवी की तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने कैप्शन में अपने जन्मदिन का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है, ‘आज मेरे जन्मदिन के मौके पर भगवती श्री वैष्णोदेवी जी के दर्शन किए…उनके और अपने माता-पिता के आशीर्वाद से इस साल की शुरुआत कर रही हूं।

कंगना रनौत को मिली राहत, 25 जनवरी तक नहीं होगी गिरफ्तार

प्यार और आशीर्वाद के लिए आप सभी लोगों का शुक्रिया।’ इसी के साथ अब फैन्स कंगना को कॉमेंट बॉक्स में लगातार जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। कंगना रनौत की फीमेल फैन ने कॉमेंट किया है, ‘आपको जन्मदिन की ढेर सारी बधाई…आप पर श्रीराम की कृपा बनी रहे।’ इन तस्वीरों पर एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने भी कॉमेंट किया है और कंगना को जन्मदिन की बधाई दी है।

इन फिल्मों में काम कर रही हैं कंगना

वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों कंगना रनौत को रिएलिटी शो लॉक अप (Lock Upp) में बतौर होस्ट देखा जाता है। वीकेंड पर कंगना शो के कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाती हैं। बात की जाए फिल्मों की तो कंगना रनौत अभी कई प्रोजेक्ट्स (Kangana Ranaut Upcoming Movies) पर काम कर रही हैं।

बांकेबिहारी की शरण में पहुंची कंगना रनौत, बोलीं- मेरे साथ है श्रीकृष्ण का आशीर्वाद

इस वक्त उनके पास कई फिल्में हैं। जल्द ही वह डायरेक्टर रजनीश घई की फिल्म धाकड़ में नजर आने वाली हैं। तनु वेड्स मनु फ्रेन्चाइजी के तीसरे पार्ट में भी कंगना लीड रोल निभाने वाली हैं। इसके अलावा वह सीता, टीकू वेड्स शेर, तेजस और इमली जैसी कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

Tags: Kangana Ranaut BirthdayKangana Ranaut Imageskangana ranaut moviesKangana Ranaut Photos
Previous Post

सेना में NCC स्पेशल एंट्री स्कीम के लिए आवेदन शुरू, यहां करें अप्लाई

Next Post

BSNL में निकली भर्ती, सैलरी मिलेगी 1 लाख रुपए प्रतिमाह

Writer D

Writer D

Related Posts

Kailash Kher
मनोरंजन

बाबा महाकाल के दरबार में कैलाश खेर ने नवाया शीश, भस्म आरती में हुए शामिल

05/06/2026
Pahlaj Nihalani
Main Slider

नहीं रहे निर्माता पहलाज निहलानी, फिल्म जगत में शोक

04/06/2026
Salman Khan, Salim Khan
मनोरंजन

सलमान खान को धमकी देने वाला लखनऊ से अरेस्ट, खुद को बताया था छोटा शकील का गुर्गा

30/05/2026
Jacqueline Fernandez
मनोरंजन

कान्स फिल्म फेस्टिवल में जैक्लीन फर्नांडिज ने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींचा

27/05/2026
Divyanka Tripathi gave birth to twins
Main Slider

‘इशिता भल्ला’ के घर आए ‘करण-अर्जुन’, दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

26/05/2026
Next Post
J&K High Court

BSNL में निकली भर्ती, सैलरी मिलेगी 1 लाख रुपए प्रतिमाह

यह भी पढ़ें

Chaitra Navratri

इस दिन से होगी चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, घोड़े पर होगा मां दुर्गा का आगमन

29/03/2024
rubina abhinav

रुबीना ने बताया- पति अभिनव शुक्ला का क्या था रिएक्शन जब उन्हें किया प्रपोज

26/10/2020
UPPSC

UPSC में ड्रग इंस्पेक्टर समेत कई पदों पर वैकेंसी, ऐसे होगा सेलेक्शन

09/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version