• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संदिग्ध परिस्थितियों में सर्राफ लापता, लावारिस मिली स्कूटी

Writer D by Writer D
25/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
missing

missing

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आर्य नगर निवासी एक सर्राफ संदिग्ध परिस्थिति में लापता (Missing) हो गया। गुरुवार को देहली गेट थाना क्षेत्र में उसकी स्कूटी लावारिस हालत में मिली। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है।

आर्य नगर निवासी सागर खन्ना की सदर बाजार थाना क्षेत्र के पत्ता मोहल्ले में शिवा ज्वैलर्स नाम से दुकान है। सागर की पत्नी श्रुति ने बताया कि बुधवार की शाम को सर्राफ स्कूटी से अपनी दुकान पर जाने के लिए निकले थे।

देर रात तक भी सागर के वापस नहीं लौटने पर श्रुति ने अपने ससुर से जानकारी की तो पता चला कि सर्राफ दुकान पर पहुंचा ही नहीं। इसके बाद परिजनों ने सर्राफ की तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी।

गुरुवार को सागर की स्कूटी लावारिस हालत में देहली गेट थाना क्षेत्र में मिली। परिजनों के अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी रमेश चंद शर्मा ने बताया कि सर्राफ की स्कूटी को थाने लाया गया है। उसकी तलाश के लिए टीम बनाई गई है। उसके मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Tags: crime newsmerrut news
Previous Post

अंतरराज्यीय गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार

Next Post

खाई में बाईक गिरने से तीन की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर गबन केस: ‘विभीषणों’ पर चला हंटर, अनुकल्प-लवकुश जेल में

25/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तामेश्वरनाथ धाम बनेगा भव्य कॉरिडोर: मुख्यमंत्री योगी

25/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय, कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ में किया था बाबा साहेब के सपनों पर प्रहार: मुख्यमंत्री योगी

25/06/2026
Pooja Pal
Main Slider

BJP ने किया नई प्रदेश टीम का ऐलान, पूजा पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

25/06/2026
BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
Next Post
kanwariyas

खाई में बाईक गिरने से तीन की मौत

यह भी पढ़ें

Life Imprisonment

हत्यारोपी पिता-पुत्र समेत सात को आजीवन कारावास

11/07/2022
Paneer Besan Cheela

ब्रेकफास्ट में बनाएं ये टेस्टी डिश, लाजवाब स्वाद के सब हो जाएंगे फैन

12/04/2025
winter care

ठंड में मेकअप के दौरान रखें इन बातों का ध्यान, कहीं खूबसूरती पर ना फिर जाए पानी

20/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version