• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हनुमानगढ़ी की महाबीरी से होगा योगी का राजतिलक, रामनगरी के मंदिरों में होगी पूजा

Writer D by Writer D
25/03/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi) द्वारा इतिहास की नई इबारत लिखी जा रही है। योगी आदित्यनाथ आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण के बाद अयोध्या के महंत भी उनका (Yogi) राजतिलक (Coronation) करेंगे। महंत उन्हें प्रसाद के रूप में हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) की माला और हनुमान जी को चढ़ने वाली महाबीरी का तिलक लगाकर शिरोपा अर्थात पगड़ी पहना कर राजतिलक (Coronation) करेंगे। शपथ ग्रहण के दौरान अयोध्या की 8 हजार मंदिरों में पूजा होगी।

अयोध्या के महंतों में शपथ ग्रहण को लेकर उत्साह

आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर रामनगरी के महंतों में काफी उत्साह है। महंतों का कहना है कि शपथ के बाद संत समाज अयोध्या के चंदन से योगी का राजतिलक करेंगे। इस दिन को उत्सव के रूप मनाते हुए सभी आठ हजार मंदिरों में भी भव्यता से पूजन किया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ: संवेदनशील, प्रखर राष्ट्रवादी, राजनीतिक योद्धा

दरअसल, मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का कार्ड अयोध्या पहुंचा है। राजभवन की ओर से अयोध्या के 50 संतों को आमंत्रित किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से समारोह में आमंत्रित संत-महंतों को मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का कार्ड दिया गया है।

शपथ ग्रहण के बाद मंदिरों में लड्‌डू बांटेंगे महंत

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास और उनके उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख राजकुमार दास, दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास, लक्ष्मण किला के महंत मैथिलीरमण शरण, दशरथ महल के महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य, परिषद के प्रवक्ता गौरीशंकर दास, उदासीन आश्रम के महंत डॉ. भरत दास, महंत मिथिलेशनंदिनी शरण, महंत बृजमोहन दास, डांडिया मंदिर के महंत महा मंडलेश्वर गिरीश दास, नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास, रंगमहल के महंत रामशरण दास, जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर, जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य, जगदगुरु रामानुजाचार्य, स्वामी राघवाचार्य, जगदगुरु रामानंदाचार्य, स्वामी रामदिनेशाचार्य, महंत मनमोहन दास, महंत रामकुमार दास, महंत राजू दास और पुजारी रमेश दास हनुमानगढ़ी सहित महंतों को आमंत्रण मिला है। आमंत्रण पत्र के साथ-साथ सभी को वाहनों का वीआईपी पास भी दिया गया है।

योगी रचेंगे इतिहास, 50 हजार से अधिक मेहमान होंगे राजतिलक के गवाह

महंत गौरीशंकर दास और महंत राजू दास ने बताया कि हम सभी राजतिलक कर योगी आदित्यनाथ का राजतिलक करेंगे। श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास ने कहा कि गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ के दोबारा सीएम बनने से अयोध्या में बेहद उत्साह है। शपथ ग्रहण के बाद श्रीरामवल्लभाकुंज सहित मंदिरों में लड्‌डू बांट कर हम सभी उल्लास प्रकट करेंगे।

Tags: ayodhya newsswearing-in ceremonyyogi 2.0. yogi newsYogi Adityanath
Previous Post

योगी आदित्यनाथ: संवेदनशील, प्रखर राष्ट्रवादी, राजनीतिक योद्धा

Next Post

शपथ ग्रहण से पहले लखनऊ में एनकाउंटर, मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

स्वस्थ उत्तराखंड ही समर्थ, आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखंड का मुख्य आधार: मुख्यमंत्री

29/06/2026
Anil Mishra - Champat Rai
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वकील की खुली धमकी, चंपत राय-अनिल मिश्रा 3 दिन में अयोध्या छोड़ें, वरना…

29/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम- समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

29/06/2026
Ram Mandir
Main Slider

इतनी जल्दबाजी क्यों?, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार

29/06/2026
Massive fire breaks out in high-rise building
उत्तर प्रदेश

हाइराइज बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

29/06/2026
Next Post

शपथ ग्रहण से पहले लखनऊ में एनकाउंटर, मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश

यह भी पढ़ें

Shahjahanpur scandal

युवती से दुष्कर्म का आरोपी असलम को पुलिस ने किया गिरफ्तार

06/12/2020

Realme Watch 2 आ रही है एक नए वेरियंट कलर में, किसी स्मार्टवॉच में देखा नहीं होगा ऐसा रंग

19/11/2021
Brajesh Pathak

बृजेश पाठक ने महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा के कार्यालय पर मारा छापा

08/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version