• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शपथ ग्रहण से पहले लखनऊ में एनकाउंटर, मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश

Writer D by Writer D
25/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार कि वापसी के बाद अपराधियों पर नकेल कसनी शुरू हो गई है। योगी आदित्यनाथ कि शपथ ग्रहण से पहले लखनऊ कमिश्नरेट की अलीगंज पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर एक लाख के इनामी शातिर लुटेरे को मुठभेड़ (Police Encounter) में मार गिराया। शातिर बदमाश ने दिसंबर 2021 में अलीगंज के तिरुपति ज्वैलर्स में दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया था। साथ ही एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या भी की थी। पुलिस इसके दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

अलीगंज इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे रात्रि पुलिस चेकिंग के दौरान बंधा रोड स्थित हेल्थ हॉस्पिटल के पास बिना नंबर की अपाचे बाइकसवार को रोका। पुलिस के रोकने पर बाइक सवार युवक ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में युवक पुलिस की गोली से घायल हुआ। जांच में सामने आया मुठभेड़ में घायल युवक एक लाख का इनामी मोरापुर थाना जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर निवासी राहुल सिंह है। उसको भाऊराव देवरस अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां पर उसकी मौत हो गई।

तिरुपति ज्वैलर्स लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के जेवरात बरामद

उसके पास से बिना नम्बर की एक अपाचे मोटरसाइकिल, अवैध असलहे और कई कारतूस के साथ ही जेवर मिले हैं। इसने कपूरथला स्थित निखिल अग्रवाल के तिरुपति ज्वैलर्स में आठ दिसंबर को कर्मचारी श्रवण को गोली मारकर करीब 40 लाख रुपए कीमत के सोने के गहने लूट लिये थे।

तब उस पर एक लाख रुपए का इनाम रखा गया था। 16 दिसंबर 2021 को इस घटना में शामिल उसके साथी गाजीपुर सेक्टर सी निवासी हर्ष सिंह उर्फ हनी सिंह और गुडंबा कल्याणपुर निवासी रवि कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस एनकाउंटर के दौरान पकड़ा गया डॉन पप्पू यादव, हार्ट अटैक से हुई मौत

पुलिस के मुताबिक तिरुपति ज्वैलर्स में हुई लूट के खुलासे के लिए पुलिस ने घटना स्थल की तरफ आने-जाने वाले 77 CCTV के फुटेज खंलाले थे। तब राहुल और उसके साथियों की फोटो सामने आई थी। वहीं इनकी बाइक निशातगंज में लावारिस हालत में मिल गई थी। तभी से पुलिस राहुल के गिरोह की धरपकड़ के लिए लगी थी।

तिरुपति ज्वेलर्स में लूट की घटना को राहुल, सौरभ, हर्ष और रवि नाम के शातिरों ने अंजाम दिया था। हर्ष ने घटना के एक दिन पहले ग्राहक बनकर दुकान की रेकी की थी। उसके बाद लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। भागते समय कर्मचारी श्रवण के पकड़ने पर राहुल ने उसको गोली मार दी थी।

Tags: aliganj newscrime newsLucknow Commissionerate PoliceLucknow NewsPolice Encountertirupati jwellers
Previous Post

हनुमानगढ़ी की महाबीरी से होगा योगी का राजतिलक, रामनगरी के मंदिरों में होगी पूजा

Next Post

योगी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे उत्तराखंड के सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय SIT गठित

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शन

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा में नए चेहरों की एंट्री, अखिलेश बोले- पूरब से पश्चिम तक हलचल

26/10/2026
Next Post

योगी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे उत्तराखंड के सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Pasture development

पशुधन उत्पादकता बढ़ाने के लिए गांवों में चारागाह विकास पर योगी सरकार का फोकस

27/12/2024
प्रह्लाद मोदी Prahlad Modi

रामलला की शरण में पहुंचे प्रह्लाद मोदी, किसान आंदोलन पर दिया बड़ा बयान

04/02/2021
mulethi

मुलेठी का इस्तेमाल कर सर्दी-जुकाम की समस्या से ऐसे पाएँ छुटकारा

23/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version