• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी आदित्यनाथ के शपथ लेते ही गोरखपुर में जश्न, दिन में हुईं दिवाली

Writer D by Writer D
25/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने जैसे ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो गोरखपुर में आतिशबाजी शुरू हो गई। गोरक्षपीठ के महंत योगी आदित्यनाथ के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर गोरखपुर में लोगों का जोश उमड़ पड़ा। इसके अलावा केशव प्रसाद मौर्य के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद कौशांबी में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता डांस कर रहे हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ के शपथ लेते ही गोरखपुर में दिन में ही आतिशबाजी शुरू हो गई, पटाखे चलने लगे। गोरखनाथ मंदिर के बाहर लगे डीजे पर लोग योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर फूले नहीं समा रहे थे। उनके शहर के संरक्षक योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश की कमान संभाल ली है।

इसी बीच गोरखनाथ मंदिर पर योगी आदित्यनाथ समर्थक और बीजेपी के कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर पहुंच गए और बुलडोजर पर ही थिरकने लगे। वहीं गोरखनाथ मंदिर के अंदर भजन-कीर्तन किया जा रहा है। लोगों के बीच मिठाई बांटी जा रही है। गोरखनाथ मंदिर में हजारों की संख्या में मौजूद लोग जश्न मना रहे हैं।

मैं योगी आदित्यनाथ शपथ लेता हूं….., यूपी में शुरू हुआ ‘योगीराज’

वहीं, कौशांबी में केशव प्रसाद मौर्य के घर पर भी जश्न मनाया जा रहा है। केशव मौर्य के डिप्टी सीएम पद की दूसरी बार शपथ लेने पर परिवार में जश्न का माहौल है। केशव प्रसाद मौर्य के घर पर परिवार के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। डीजे के धुन पर डांस करके लोगों ने जश्न मनाया।

गोरखपुर में जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता

काशी में मुस्लिमों ने मनाया जश्न

सीएम योगी आदित्यनाथ की ताजपोशी के बाद काशी में मुसलमानों ने जश्न मनाया। वाराणसी के आजाद पार्क में जमकर आतिशबाजी की गई और मिठाईयां बांटी गई। इस दौरान मुस्लिम समर्थकों ने कहा कि नोएडा जा कर भी सीएम योगी ने जीत कर इतिहास रचा और मिथक तोड़ा, जब सीएम योगी वाराणसी आएंगे तो हम उनका स्वागत करेंगे।

Tags: cm yogiIkana StadiumLucknow Newsup newsyogi 2.0yogi aadtiyanathYogi Newsyogi oath ceremonyyogi swearing-in ceremony
Previous Post

केशव मौर्य ने दूसरी बार ली डिप्टी सीएम पद की शपथ, ऐसा रहा सियासी सफर

Next Post

अपने मिलनसार स्वभाव से विरोधियों पर भी हावी रहते हैं स्वतंत्र देव

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Next Post

अपने मिलनसार स्वभाव से विरोधियों पर भी हावी रहते हैं स्वतंत्र देव

यह भी पढ़ें

Republic Day

75वें गणतंत्र दिवस पर Google ने बनाया खास Doodle, यूजर्स को दिया ये स्पेशल मौका

26/01/2024
Pooja Bhatt

बिगडते हालात को देखकर सरकार पर फूटा पूजा भट्ट का गुस्सा

22/04/2021
Ganga Dussehra

गंगा दशहरा कब है? यहां देखें शुभ मुहूर्त

11/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version