• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शाखा विस्तार और अनुशासन पर विशेष ध्यान दें कार्यकर्ता : मोहन भागवत

Writer D by Writer D
26/03/2022
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
mohan bhagwat

mohan bhagwat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने संघ के शताब्दी वर्ष के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से शाखा के विस्तार पर विशेष ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव घूमें, एक-एक ग्रामीण से संपर्क करें और उन्हें संघ की विचारधारा के साथ ही उसकी स्थापना के उद्देश्य भी बताएं।

डॉ. भागवत ने पांच दिवसीय काशी प्रवास के चौथे दिन शनिवार को लंका स्थित विश्व संवाद केंद्र में काशी प्रांत के प्रचारकों के साथ लंबी बैठक की। बैठक में प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख, प्रांत व्यवस्था प्रमुख और अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। इसके बाद उन्होंने प्रांत संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक, सम्पर्क प्रमुख, सेवा प्रमुख, प्रचार प्रमुख और पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की। उन्होंने कहा कि काशी प्रांत के लगभग 15 हजार गांवों में शताब्दी विस्तारक संपर्क अभियान चलाएं। शताब्दी विस्तारक गांव-गांव घूम कर एक-एक ग्रामीण से संपर्क करें और उन्हें संघ की विचारधारा बताएं। विस्तारकों का दायित्व होगा कि वो संघ की स्थापना के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। शाखा विस्तार पर विशेष ध्यान दें और अनुशासन पर भी ध्यान देना है। स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण भी आवश्यक है। प्रशिक्षित स्वयंसेवक ही संघ के मानक को पूरा करते हुए शाखा विस्तार में अपना योगदान दे सकेगा। उन्होंने कहा कि समय-समय पर संघ की ओर से सामाजिक सरोकार से जुड़े अभियान भी चलाएं।

अद्भुत बना है महादेव का दरबार : मोहन भागवत

डॉ. भागवत ने पदाधिकारियों से कहा कि हमें समाज में सर्वसुलभ होने के साथ सबके सुख की कामना वाले भाव से सक्रिय रहना होगा, ताकि लोगों का संघ के प्रति जो विश्वास है वह बना रहे। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य समाज की आंतरिक शक्ति को बढ़ाना है। इससे समाज में सामाजिक एकता, संगठन, समरसता की भावना भी बढ़े। उन्होंने सभी प्रचारकों से कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष नजदीक है। ऐसे में प्रचारक एवं अन्य पदाधिकारी अपने क्षेत्रों में प्रवास शुरू करें।

सरसंघचालक डॉ. भागवत ने कहा कि हर तीन साल में भौगोलिक और कार्य के आयामों में विस्तार को लेकर योजनाएं भी बनाएं और इसे सभी मंडलों तक पहुंचाने का कार्य भी करना है। इसके पहले शुक्रवार शाम उन्होंने प्रचारकों की बैठक में संघ के वैचारिक परिवार, आनुषांगिक संगठनों को सक्रिय बनाने पर खासा जोर दिया। उन्होंने आगामी तीन वर्ष में धर्म जागरण, परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता, सामाजिक सद्भाव, गोसंवर्धन, ग्राम विकास, जल एवं पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों की कार्ययोजना भी विस्तार से बताई।

बैठक में पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक अनिल, क्षेत्र कार्यवाह वीरेंद्र, काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश, अखिल भारतीय गौ सेवा प्रमुख अजित प्रसाद महापात्र, विभाग संघचालक जेपी लाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Tags: mohan bhagewatup newsvaranasi news
Previous Post

29 मार्च को होगा विधान सभा अध्यक्ष का चुनाव, सतीश महाना को मिल सकती है कुर्सी

Next Post

अगले हफ्ते से तीन चरणों में महंगाई मुक्त भारत अभियान चलाएगी कांग्रेस 

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार तीन तलाक और एसिड पीड़िताओं को देगी आवास योजना का लाभ

09/06/2026
Mission Shakti
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का मिशन शक्ति मॉडल : बदली बेटियों की तस्वीर, बढ़ा सुरक्षा और स्वाभिमान का दायरा

09/06/2026
CM Yogi inaugurated Project Ganga.
उत्तर प्रदेश

डिजिटल समृद्धि का नया आधार बनेगा प्रोजेक्ट गंगा : मुख्यमंत्री

09/06/2026
CM Yogi
Main Slider

राम नाम में जीवन की हर समस्या का समाधानः गोरक्षपीठाधीश्वर

09/06/2026
CM Yogi reached the story of Jagadguru Rambhadracharya
उत्तर प्रदेश

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

09/06/2026
Next Post
Congress

अगले हफ्ते से तीन चरणों में महंगाई मुक्त भारत अभियान चलाएगी कांग्रेस 

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने अंकिता भंडारी के परिजनों से आवास पर जाकर की मुलाकात

30/09/2022
Train Accident

रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रैक्टर, अचानक आ गई राजधानी एक्सप्रेस, और फिर…

07/06/2023
Jaya Ekadashi

सफला एकादाशी आज, जानें पूजा विधि और व्रत पारण का समय

15/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version