• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी और अखिलेश की मुलाकात, CM ने कंधे पर हाथ रख कही ये बात

Writer D by Writer D
28/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश चुनाव के साथ राजनेताओं के बीच की तल्खियां भी खत्म हो चुकी हैं और अब नेता एक-दूसरे से मुस्कुराते हुए मिलते दिख रहे हैं। ऐसा ही नजारा आज विधानसभा सदन में देखने को मिला जहां नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक-दूसरे के साथ हाथ मिलाया। इस दौरान सीएम योगी ने अखिलेश के कंधे पर हाथ भी रखा।

दरअसल, उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण कराया। सबसे पहले सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक दल के नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ ली। उन्हें प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री ने शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद जैसे ही सीएम योगी नीचे उतरे तो उनका सामना अखिलेश यादव से हो गया।

अखिलेश यादव को देखते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुस्कुराएं और दोनों ने हाथ मिलाया। इस दौरान सीएम योगी ने अखिलेश को बधाई देते हुए उनके कंधे पर हाथ रखा। इसके थोड़ी देर बाद अखिलेश ने विधानसभा के अंदर सभी विधायकों का अभिवादन किया। इसी दौरान अखिलेश ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से हाथ मिलाया और शपथ लेने पहुंचे।

सीएम योगी ने ली विधायक पद की शपथ, जय श्री राम के नारों से गूंजा सदन

अखिलेश यादव के बाद पूर्व मंत्री और बीजेपी की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के प्रत्याशी सतीश महाना ने शपथ ली। इसके बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, योगेंद्र उपाध्याय, नितिन अग्रवाल, अनिल राजभर, राकेश सचान समेत कई मंत्रियों और विधायकों ने शपथ ली।

अखिलेश बोले- विपक्ष की भूमिका सकारात्मक होगी

शपथ लेने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, ‘केवल बेंच बदल गई है, मैं अब विपक्ष में बैठूंगा, सरकार की जवाबदेही के लिए विपक्ष काम करेगा और विपक्ष की भूमिका सकारात्मक होगी।’

पहली बार विधायक बने हैं अखिलेश और योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहली बार विधायक बने हैं। अखिलेश यादव, मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव जीते हैं जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से विधायक बने हैं। इससे पहले सीएम योगी विधान परिषद सदस्य थे, जबकि अखिलेश यादव आजमगढ़ से सांसद थे।

Tags: akhilesh yadavlucknow latest newsLucknow NewsLucknow News in HindLucknow news todaymla yogi adityanath swearingup 2022 mlas oath ceremonyUP Assembly sessionup hindi newsUp mla oathup newsUP news todayup vidhan sabha election result 2022Uttar Pradesh NewsYogi Adityanathyogi adityanath mla oathयूपी 2022 के विधायकों की सूचीयोगी आदित्यनाथविधायक शपथ ग्रहण
Previous Post

सीएम योगी ने ली विधायक पद की शपथ, जय श्री राम के नारों से गूंजा सदन

Next Post

Will Smith को वापस करना पड़ सकता है Oscar, जानें वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post

Will Smith को वापस करना पड़ सकता है Oscar, जानें वजह

यह भी पढ़ें

Samrat cabinet expanded in Bihar, ministers take oath

बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार, भाजपा से 15 और जदयू कोटे से 12 मंत्रियों ने ली शपथ

07/05/2026

Amazon दे रहा है स्मार्ट LED TV पर 50 % तक की बंपर छूट !

22/10/2020
यूपी एसटीएफ UP STF

यूपी एसटीएफ ने इनामी गैंगेस्टर सुलतानपुर से किया गिरफ्तार

27/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version