• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सत्ता पक्ष और विपक्ष लोकतंत्र के दो पहिए है, दोनों मिलकर कर सकते है जनता का विकास : योगी

Writer D by Writer D
29/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश महाना (Satish Mahana) को यूपी विधानसभा का अध्यक्ष चुने जाने की बधाई देते हुए सदन को संबोधित किया।

Satish Mahana Speaker of the UP Assembly Yogi Adityanath Akhilesh Yadav

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष लोकतंत्र के दो पहिए हैं और दोनों मिलकर ही सकारात्मक भाव के साथ प्रदेश की जनता का विकास कर सकते हैं। हमने चुनाव के दौरान देखा कि नेताओं ने एक दूसरे पर खूब आरोप-प्रत्यारोप किए। हम कह सकते हैं कि जनता कभी भी नकारात्मकता को स्वीकार नहीं करती है। हमेशा प्रगतिशील सोच को स्थान देती है। जो सकारात्मक होगा वो अंगीकार किया जाएगा।

आज विधान सभा में मेरा संबोधन… https://t.co/tQCsKP80qx

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 29, 2022

उन्होंने कहा कि अब हमें यूपी के विकास पर सोचना है। युवाओं के बारे में सोचना है। महिलाओं के बारे में सोचना है। मुझे पूरा विश्वास है कि उत्तर प्रदेश उन सारी उम्मीदों को पूरा कर सकता है जो देश की जनता करती है।

सतीश महाना बने 23वें विधानसभा अध्यक्ष, सीएम योगी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपका आठवीं बार विधायक के रूप में चुना जाना एक बड़ी बात है। जो कि आपके द्वारा किए गए जन कार्यों को दिखाता है। आपने औद्योगिक विकास मंत्री रहते हुए निवेश के करीब साढ़े तीन लाख प्रस्तावों को जमीन पर उतारने में परिश्रम किया। इस पद पर चुने जाने के लिए आपको बधाई और शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को भी चुने जाने के लिए बधाई दी।

अखिलेश यादव ने दी बधाई, बोले- जितना विपक्ष को मौका देंगे लोकतंत्र उतना मजबूत होगा

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भी सतीश महाना को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। हमें उम्मीद है कि जब विपक्ष के लोग सवाल उठाएंगे तो आप उन्हें पूरा मौका देंगे। आप राइट से चुनकर आए हैं मगर अब आपको लेफ्ट की तरफ देखना होगा। आप रेफरी हैं तो उम्मीद है कि आप कभी खेल का हिस्सा नहीं बन जाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि आप जितना विपक्ष को मौका देंगे लोकतंत्र उतना मजबूत होगा।

सोमवार और मंगलवार को विधानसभा में नव चयनित विधायकों को शपथ दिलाई गई। सोमवार को पहले सदन के नेता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ ली। इसके बाद अखिलेश यादव ने नेता प्रतिपक्ष के तौर पर शपथ ली।

Tags: cm yogi first speech in vidhansabhaLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamachaLucknow News in Hindiup vidhan sabhayogi 2.0 cabinetYogi Adityanath
Previous Post

सतीश महाना बने 23वें विधानसभा अध्यक्ष, सीएम योगी ने दी बधाई

Next Post

चैत्र नवरात्रि: इस बार घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा

Writer D

Writer D

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Next Post
Shardiya Navratri

चैत्र नवरात्रि: इस बार घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा

यह भी पढ़ें

Dead Body

हादसे में वृद्घ किसान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

08/01/2021
CM Yogi

आज पेंशन में कोई कटौती नहीं होती और ना ही कमीशन देना पड़ता है: सीएम योगी

09/06/2023
auto lifter accused arrested

ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाभोड़, चोरी की बाइकों के साथ एक गिरफ्तार

21/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version