• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनाव खत्म, अब 25 करोड़ की जनता सर्वोपरि: सीएम योगी

Writer D by Writer D
29/03/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष लोकतंत्र के दो पहिए हैं। दोनों अगर सकारात्मक भाव के साथ लोककल्याण के लिए कार्य करें तो उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता के सर्वांगीण विकास के कार्यों को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाकर नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि 18वीं विधानसभा में हम सब मिलकर इस सदन की उच्च मर्यादाओं और परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के रूप में सतीश महाना का सर्वानुमति से निर्वाचन एक अच्छी शुरुआत है।

मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को विधानसभा में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद सतीश महाना के अभिनन्दन में यह बातें कहीं। उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से सतीश महाना को चुना गया। इस दौरान विपक्ष के नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष को सदन चलाने में पूर्ण सहयोग देने की बात कही। विधानसभा अध्यक्ष ने भी सभी दलों के नेताओं का आश्वस्त किया कि वह सभी को अपनी बात रखने का समान अवसर देंगे। सीएम योगी ने कहा कि जनता कभी नकारात्मकता को स्वीकार नहीं करती। नकारात्मकता के लिए जनता के हृदय में कोई स्थान नहीं है, जो सकारात्मक होगा, जो लोक कल्याण का कारण होगा, जनता उसी को अंगीकार करती है। हमारे समाज और देश ने नकारात्मकता को कभी स्थान नहीं दिया। नकारात्मकता जीवन में कभी प्रगति नहीं कर सकती है।

हैलो, मैं संगीता सोलंकी बोल रही हूं, CM सर कृपया मेरी समस्या का समाधान करे, और फिर…. 

सकारात्मकता से ही हम न केवल प्रगति के मार्ग को आगे बढ़ा सकते हैं, बल्कि सकारात्मकता के भाव से ही लोक कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त कर सकते हैं। आज जब देश की अपेक्षाएं उत्तर प्रदेश जैसे राज्य से हो, दुनिया जब अपने द्वंद में उलझी हुई हो, उन स्थितियों में भारत से जो अपेक्षाएं हैं, भारत उस प्रकार की अपेक्षाएं उत्तर प्रदेश से रखता है। उत्तर प्रदेश को उन अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए अपने आपको तैयार करना है।

एक और एक दो नहीं, बल्कि 11 की ताकत बनेंगे: योगी

सीएम योगी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जब सत्ता पक्ष और विपक्ष मिलकर इस अभियान का सहभागी बनता है तो एक और एक दो नहीं होता, बल्कि वह 11 की ताकत बनकर मजबूती के साथ लोकतंत्र की इस व्यवस्था न केवल पुष्ट करता है, बल्कि इसे और भी मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का कार्य करता है।

सत्ता पक्ष और विपक्ष लोकतंत्र के दो पहिए है, दोनों मिलकर कर सकते है जनता का विकास : योगी

उन जनआकांक्षाओं की पूर्ति करने का माध्यम बनता है, जिसके लिए आम जनमानस ने हमारे सभी जनप्रतिनिधियों पर विश्वास किया है।

चुनाव खत्म, अब 25 करोड़ की जनता सर्वोपरि: सीएम

सीएम योगी ने कहा कि मार्च के प्रथम सप्ताह तक चुनाव के दौरान एक दूसरे पर आरोप, प्रत्यारोप, आक्षेप और बयानबाजियों का जो दौर चलता रहा, हर दल अपने अनुसार करता था। आज चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब हमें विकास के बारे में सोचना है। उत्तर प्रदेश के उत्थान के बारे में सोचना है।

अर्थव्यवस्था की रफ्तार को बढ़ाएंगे एक्सप्रेस वे

उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ की जनता के हितों के संवर्द्धन के बारे में सोचना है। युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों और उन सभी दबे कुचले लोगों के बारे में जिनकी आवाज को देने का माध्यम लोकतंत्र ने एक वोट के रूप में दिया है, उस आवाज को भी आगे बढ़ाकर शासन की योजनाओं से मजबूती से जोड़ने का कार्य अब सदन करे। इस विश्वास के साथ उसका एक प्रतिरूप आज विधानसभा अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से आपकी चयन की प्रक्रिया का होना, इस बात से और मजबूत करता है कि हम सब मिलकर इस सदन की उच्च मर्यादाओं और परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। आपका चयन उसका एक उदाहरण भी है।

Tags: cm yogi first speech in vidhansabhaLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamachaLucknow News in Hindiup vidhan sabhayogi 2.0 cabinetYogi Adityanath
Previous Post

अर्थव्यवस्था की रफ्तार को बढ़ाएंगे एक्सप्रेस वे

Next Post

CM योगी से विश्व बैंक के लीड कृषि विशेषज्ञ एण्ड्रयू गुडलैण्ड ने की शिष्टाचार भेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Next Post

CM योगी से विश्व बैंक के लीड कृषि विशेषज्ञ एण्ड्रयू गुडलैण्ड ने की शिष्टाचार भेंट

यह भी पढ़ें

PM Modi

धरती की सेहत अच्छी रहेगी तो किसानों को अच्छी फसल मिल पाएगी: पीएम मोदी

17/10/2022
Temple land sold illegally for Rs 6 crore

आबकारी टीम पर ग्रामीणों का हमला, आरोपित महिला-युवक छुड़ाएं

20/02/2022
Mulayam Singh

नहीं रहे उत्तर प्रदेश के  कद्दावर जननेता: राम नाईक

10/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version