• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवक की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या, सड़क किनारे मिला रक्तरंजित शव

Writer D by Writer D
30/03/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। जनपद के आउटर थाना नर्वल में मंगलवार को युवक की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या (Murder) कर दी गई। रक्तरंजित शव बंबा किनारे सड़क पर देख ग्रामीणों को होश उड़ गए। मृतक एक दिन पूर्व सोमवार को मजदूरी करने के लिए घर से निकला था और रात वापस नहीं लौटा था।

हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की और शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए पुलिस हत्या के कारणों व हत्यारों का पता लगाने में टीमें जुट गई।

नर्वल के ग्राम रोशनपुरवा निवासी रामस्वरूप कोरी के साथ 30 वर्षीय भांजा छोटे कोरी रहकर मजूदरी करता था। एकद दिन पूर्व सोमवार सुबह रोजना की तरह छोटे करीब 9 बजे घर से मजदूरी करने की बात कहकर घर से निकला था। उसने बताया कि वह सेमरुवा में चल रही साइड पर काम करने जा रहा है। देर शाम छोटे जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने आसपास जानकारी की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला और रात भी वह घर नहीं पहुंचा।

गांव से एक किमी0 की दूरी पर स्थित पाली-सवायजपुर मार्ग पर स्थित बंबा के किनारे सड़क के बीच मंगलवार सुबह छोटे का शव रक्तरंजित हालत में मिला। ग्रामीणों ने खून से लथपथ सड़क पर शव देख पुलिस को सूचना दी। धारदार हथियार से काटकर युवक की हत्या का पता चलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान लापता मजदूर छोटे के रूप में करते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव की हालत देख बिलख पड़े। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट के साथ मौके से साक्ष्य जुटाए और परिजनों से रंजिश व अन्य कारणों को लेकर पूछताछ की।

नर्वल इंस्पेक्टर जेके शर्मा ने बताया कि शुरूआती छानबीन में युवक की हत्या कुल्हाड़ी से वार कर किए जाने की बात सामने आ रही है। शव के पास ही खून लगी कुल्हाड़ी बरामद हुई है। इस घटना की जानकारी पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक आउटर आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पूछताछ में रंजिश व अन्य बिन्दुओं पर जांच कर हत्या का खुलासा किया जाएगा।

Tags: crime newskanpur news
Previous Post

धार्मिक पहचान छिपाकर युवती को अपने चंगुल में फंसाने का आरोपी गिरफ्तार

Next Post

अवैध संबंध के चलते ईंट-पत्थर से कूचकर युवक की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की सख्त मॉनिटरिंग से बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार, एटीएंडसी हानि में उल्लेखनीय कमी

14/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, पनीर की गुणवत्ता को लेकर 25 इकाइयों पर बड़ी कार्रवाई

14/08/2026
CM Yogi
अयोध्या

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, ब्रह्मलीन महंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

14/08/2026
Sawan Jhula
अयोध्या

अयोध्या में शनिवार से शुरू होगा सावन झूला मेला, मणिपर्वत पर होगा भव्य झूला विहार

14/08/2026
Wrestling competition to be held at Gorakhnath Temple on Nag Panchami.
उत्तर प्रदेश

नागपंचमी पर गोरखनाथ मंदिर में होगी दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता

14/08/2026
Next Post
murder

अवैध संबंध के चलते ईंट-पत्थर से कूचकर युवक की हत्या

यह भी पढ़ें

Assistant Loco Pilot

रेलवे में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, इस दिन से करें अप्लाई

11/08/2024
Maha Kumbh

साध्वी ऋतम्भरा और देवकीनंदन ठाकुर ने भव्य महाकुम्भ के लिए सीएम योगी को सराहा

23/01/2025
Ramchandra Manjhi

भिखारी ठाकुर के नाच मंडली के आखिरी ‘लौंडा’ पद्मश्री रामचंद्र मांझी का निधन

08/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version