• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमिताभ  बच्चन ने विश्व विख्यात परमार्थ गंगा आरती में किया सहभाग

Writer D by Writer D
31/03/2022
in मनोरंजन, उत्तराखंड
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऋषिकेश। सिनेमा जगत के मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती के सान्निध्य में विश्व विख्यात परमार्थ गंगा आरती (Ganga Aarti) में सहभाग किया। गुरुवार की शाम को दुनिया के कई उत्कृष्ट पुरस्कार और उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चन ने बड़ी ही विनम्रता और सहजता से परमार्थ निकेतन की संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने भारतीय फिल्म जगत के सुप्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन का परमार्थ निकेतन में अभिनन्दन करते हुए कहा कि अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्मों के माध्यम से अनेक कीर्तिमान स्थापित किये। बच्चन परिवार ने भारत और भारतीय संस्कृति को गौरवान्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। हरिवंश राय बच्चन जीवन और यौवन, सत्य और सौन्दर्य तथा प्रेम के अप्रतिम कवि थे, जिन्होंने भारतीय काव्य और साहित्य में उत्कृष्ट योगदान दिया।

परमार्थ मीडिया प्रवक्ता ने कहा कि हरिवंश राय बच्चन 20 वीं सदी के महान कवि थे, जिनकी कवितायें आज भी हर उम्र के लोगों के दिल को छू लेती हैं। उन्होंने हिंदी साहित्य में अविस्मरणीय योगदान दिया और आज 21 वीं सदी में उनके सुपुत्र अमिताभ बच्चन की अदाकारी की पूरी दुनिया कायल है और वे एक दिग्गज अभिनेता है। बच्चन ने भारतीय सिनेमा जगत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पूरे विश्व में लोग आज भी उनकी प्रतिभा के कायल हैं।

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ ने पहले दिन मारी बाजी कमाए इतने करोड़

स्वामी ने कहा कि हमारा उत्तराखंड फिल्मों के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां पर बेस्ट स्पिरिचुअल डेस्टिनेशन, बेस्ट वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन, बेस्ट एडवेंचर डेस्टिनेशन और हिमालय की पवित्र वादियां और मां गंगा का पावन तट अपने आप में एक बेस्ट डेस्टिनेशन है जो की अब दुनिया के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन में से एक बनता जा रहा है।

अब तक उत्तराखंड में अनेक फिल्मों की शूटिंग की जा चुकी है और आगे भी हमें अपने प्यारे प्रदेश को दुनिया का बेस्ट डेस्टिनेशन बनाये रखने के लिये हमें पहाड़ों की संस्कृति, संस्कारों के जीवंत बनाये रखने के साथ इस प्रदेश को हरित और स्वच्छ बनाये रखना होगा। स्वामी ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन को रुद्राक्ष का पौधा, रुद्राक्ष की माला और सद्साहित्य भेंट किया।

आश्रम के प्रवक्ता के अनुसार 26 व 27 मार्च को परमार्थ निकेतन परिसर में मेगास्टार अमिताभ बच्चन , अभिनेत्री रश्मिका मंदाना, सह अभिनेता सुनील ग्रोवर और अन्य कलाकारों ने निर्देशक विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म गुडबाय के कुछ दृश्यों को परमार्थ निकेतन की यज्ञशाला, आश्रम परिसर और बगीचों में फिल्माया जाएगा।

Tags: Amitabh Bachchanganga aartiNational newsUttarakhand News
Previous Post

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अनुमान ने बढ़ायी चिंता

Next Post

सभी सेवा चयन बोर्ड तय करें 100 दिन का लक्ष्य, दें दस हजार नौकरी : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami inaugurated the modern sports complex in Roorkee
राजनीति

धामी ने दी खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, रुड़की में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण

28/06/2026
CM Dhami participated in 'Yuva Shakti Samvad' program
राजनीति

युवा शक्ति से बनेगा विकसित उत्तराखंड, युवाओं के सपनों के साथ खड़ी है सरकार : धामी

28/06/2026
Pulse Polio campaign launched in Dehradun
राष्ट्रीय

देहरादून में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

28/06/2026
JP Nadda reached Uttarakhand, CM Dhami welcomed him
राजनीति

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

27/06/2026
Anand Swaroop inspected the preparations for the Shravan Kanwar fair.
राष्ट्रीय

श्रावण कांवड़ मेले की तैयारियों का मंडलायुक्त ने लिया जायजा

27/06/2026
Next Post

सभी सेवा चयन बोर्ड तय करें 100 दिन का लक्ष्य, दें दस हजार नौकरी : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बढ़त जारी, 50589 वोट से आगे

04/06/2024
Rain

गर्मी माह में हुई बारिश से टूटा 52 साल का रिकार्ड

03/05/2023
mayawati

भारत को युद्ध पर अपने स्टैंड पर रहना चाहिए मजबूत: मायावती

19/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version