• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने 5 साल में 20,642 करोड़ की सरकारी खरीद का बनाया रिकॉर्ड

Writer D by Writer D
02/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Navneet Sehgal

Navneet Sehgal IAS

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के तमाम विभागों ने जेम पोर्टल (Gem Portal) के माध्यम से पिछले पांच सालों में 20,642 करोड़ रुपये से अधिक की खरीद कर देश में रिकार्ड कायम किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार पिछले वित्तीय वर्ष में रिकार्ड 11,228 करोड़ की खरीद की गई है, जो इससे पिछले साल की तुलना में 143 फीसदी ज्यादा है। इसमें 60 फीसदी खरीदारी प्रदेश लघु एवं मध्यम क्षेत्र (MSME) की इकाईयों से हुई है।

राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पिछले कार्यकाल में सरकारी विभागों में होने वाली खरीद में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए जेम पोर्टल से खरीद को अनिवार्य कर दिया था। उन्हाेंने विभागीय खरीदारी में गुणवत्ता, पारदर्शिता, मितव्ययिता को तरजीह देने के कारण पिछले पांच सालों में 20,642 करोड़ रुपये से अधिक की खरीद कर उप्र देश में पहले नंबर पर है, जबकि गुजरात 7400 करोड़ रुपये की खरीद के साथ दूसरे और मध्य प्रदेश 5000 करोड़ रुपये की सरकारी खरीद के साथ तीसरे स्थान पर है।

MSME विभाग का ICICI के साथ MOU, युवा उद्यमियों को मिलेगा सीधा लाभ

जेम पोर्टल पर 14 हजार से अधिक सरकारी विभाग रजिस्टर्ड हैं और तीन लाख 31 हजार से अधिक विक्रेता हैं। इसमें बड़ी संख्या में सूक्ष्म और लघु उद्यमी भी शामिल हैं। इन उद्योगों से करीब तीन लाख से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला है।

अपर मुख्य सचिव डा नवनीत सहगल ने बताया कि जेम पोर्टल से सबसे ज्यादा सरकारी खरीद में तीसरी बार प्रदेश पहले स्थान पर आया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने प्रदेश को 2018 में ‘बेस्ट बायर अवार्ड’ और 2019 में ‘सुपर बायर अवार्ड’ से सम्मानित किया था।

राज्य सरकार के विभिन्न विभागों ने जेम पोर्टल से सरकारी खरीद में साल दर साल रिकार्ड कायम किया है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में 602 करोड़ रुपये की खरीद से यह सिलसिला शुरु हुआ। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2018-19 में 1692 करोड़ रुपये और वित्तीय वर्ष 2019-20 में 2443 करोड़ रुपये की सरकारी खरीद हुयी। यह वित्तीय वर्ष 2020-21 में कुल 4611 करोड़ रुपये की खरीदारी की गई, जो चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में बढ़कर 11,228 करोड़ रुपये के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गयी।

Tags: Gem portalLucknow NewsMSMENavneet Sehgalup news
Previous Post

UP Police SI का रिजल्ट जारी, इस दिन होगा फिजिकल टेस्ट

Next Post

राजकुमार राव हुए धोखाधड़ी के शिकार, ट्वीट कर दी जानकारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post

राजकुमार राव हुए धोखाधड़ी के शिकार, ट्वीट कर दी जानकारी

यह भी पढ़ें

Singer Anuradha Paudwal joins BJP

सिंगर अनुराधा पौडवाल की सियासी पासफर का आगाज, BJP में हुईं शामिल

16/03/2024
Arjun Gaur Breething Session in CT Public School

शक्तिशाली श्वास तकनीक: फेफड़ों की क्षमता को देगा बढ़ावा, प्रतिरक्षा में करेगा सुधार

26/05/2021
cm dhami

सीएम धामी ने आज रानीबाग स्थित एचएमटी परिसर का किया निरीक्षण

01/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version