• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एंटी रोमियो स्क्वॉयड टीम बनेगी महिलाओं का सुरक्षा कवच

Writer D by Writer D
02/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी भर में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद सभी स्कूल, कॉलेजों और बाजारों में एंटी रोमियो स्क्वॉयड (Anti Romeo Squad) के साथ स्थानीय पुलिस ने रूट मार्च किया। साथ ही महिलाओं व स्कूली बच्चों को जागरूक किया।

नवरात्रि के पहले दिन महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग के इस विशेष अभियान में महिला पुलिस कर्मियों ने स्कूलों के बाहर छात्राओं को छेड़छाड़ से जुड़ी समस्याओं को खुलकर बताने और शोहदों के खिलाफ डटकर सामना करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही सभी स्कूल के गार्ड को थाना प्रभारी से लेकर अन्य पुलिस अफसरों तक के नंबर उपलब्ध कराए गये।

स्कूलों के बाहर बच्चों को बताया गया कैसे करें हिफाजत, यहां करें शिकायत

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो स्क्वॉयड ने शनिवार को गोमतीनगर में जयपुरिया स्कूल, हजरतगंज में नेशनल पीजी कालेज, महानगर में आईटी कालेज, कैसरबाग में नारी शिक्षा निकेतन समेत दर्जन भर महिला स्कूल और कॉलेज के बाहर शोहदों के खिलाफ अभियान चलाया।

पुलिस अधिकारियों और महिला पुलिस को देखकर इधर-उधर खड़े बाइक सवार युवक भाग निकले। वहीं कुछ लोगों को पुलिस ने बिना काम के चौराहों पर खड़े होने पर फटकार लगाते हुए हिदायद देकर छोड़ दिया। स्कूलों के बाद महिला पुलिस ने छात्राओं को अपनी हिफाजत खुद करने और कोई अनहोनी की आशंका या किसी पर शक होने पर फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना देने को कहा। साथ ही अकेले सूनसान जगह पर जाने से बचने की सलाह दी।

हर रोज चलेगा अभियान, स्कूल के बाहर खड़े आवारा लोगों पर होगी कार्रवाई

एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक महिला स्कूल, बाजारों व पार्कों के आसपास रोजाना एंटी रोमियो स्क्वॉयड टीम अभियान चलाएगी। जिसमें थानेदार से लेकर आलाधिकारी भी शामिल होंगे। किसी भी स्थान पर बगैर काम के और संदिग्ध हालात में खड़े आवारा युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

व्यक्ति स्वस्थ तभी स्वस्थ होगा परिवार, समाज और प्रदेश : सीएम योगी

दूसरी तरफ हजरतगंज एसीपी अखिलेश सिंह ने बताया कि हजरतगंज में खरीददारी के बहाने आवारागर्दी करने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी। इसके लिए बाजार व मॉल में स्पेशल टीम को सक्रिय किया गया है। साथ ही महिला कॉलेज के बाहर पिंक स्कूटी मोबाइल टीम को लगाया गया है।

सड़क पर आते-जाते लोगों को भी किया जागरुक

एंटी रोमियो स्क्वॉयड टीम ने आते-जाते लोगों को महिला सुरक्षा के लिए जागरुक किया। पुलिस टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत मोहल्लों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों आदि पर महिला-बालिकाओं को उनके अधिकारों, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, यूपी 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, व साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया कि कैसे इन नंबरों के माध्यम से सहायता ली जा सकती है।

Tags: #Anti-Romeo SquadLucknow NewsYogi GovernmentYogi News
Previous Post

व्यक्ति स्वस्थ तभी स्वस्थ होगा परिवार, समाज और प्रदेश : सीएम योगी

Next Post

मलाइका की कार का हुआ एक्सीडेंट, हॉस्पिटल में भर्ती हुई एक्ट्रेस

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में गूंजी युवाओं की आवाज़, ‘युवा नीति संवाद’ में 800 से अधिक युवाओं ने की सशक्त भागीदारी

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता कराएं उपलब्ध: मुख्यमंत्री

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

हारेंगे तो क्या आरोप लगाएंगे, अभी से स्क्रिप्ट तैयार’, केशव मौर्य का विपक्ष पर वार

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार साल में 60 से 90 देशों तक पहुंचा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही यूपी के शहर, पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं को मिली रफ्तार

25/09/2026
Next Post

मलाइका की कार का हुआ एक्सीडेंट, हॉस्पिटल में भर्ती हुई एक्ट्रेस

यह भी पढ़ें

Basant Panchami

माघ मेला-2026 का प्रतीक चिन्ह जारी, आध्यात्मिक ऊर्जा और नक्षत्रीय गणित का अद्भुत समन्वय

11/12/2025
These rules will change from April 1

महीने के पहले दिन हो गए ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा इतना असर

01/04/2025
बिहार विधानसभा के नए स्पीकर the new speaker of Bihar Legislative Assembly

विजय कुमार सिन्हा बने बिहार विधानसभा के नए स्पीकर

25/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version