• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

25 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार

Writer D by Writer D
03/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट की अलीगंज पुलिस ने दिसंबर 2021 में तिरुपति ज्वैलर्स में गिरोह के साथ दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने वाले 25 हजार के इनामी लुटेरे को गिरफ्तार (arrested) कर लिया। 25 मार्च को उसके साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक लाख के इनामी साथी राहुल को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था।

गैंगस्टर की हो चुकी है कार्रवाई, हरदोई बना रखा था ठिकाना

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह ने बताया कि शनिवार को अलीगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान हरदोई माधौगंज खन्जानपुर निवासी शातिर लुटेरे सौरभ पटेल को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस टीम पुरनिया रेलवे क्रासिंग की तरफ गश्त कर रही थी। एक युवक को संदिग्ध हालात में खड़ा होने पर टोका तो भागने की कोशिश की थी। उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस टीम को उसके पास से सोने की चेन, अंगूठी व टॉप्स के साथ एक देशी तमंचा व तीन कारतूस भी बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ हरदोई के माधौगढ़ और लखनऊ के अलीगंज व आशियाना थाने में मुकदमे दर्ज है। उसके खिलाफ आशियाना थाने से गैंगस्टर की भी कार्रवाई हो चुकी है। आजकल वह हरदोई में ठिकाना बना रखे था। जहां से घटना को अंजाम देने लखनऊ आने की बात सामने आई है। आरोपी का अन्य आपराधिक इतिहास व गतिविधि के विषय में जानकारी की जा रही है।

इंस्पेक्टर अलीगंज धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सौरभ ने पूछताछ में बताया कि आठ दिसंबर 21 को तिरूपति ज्वैलर्स की दुकान में दिन-दहाड़े अपने साथी हर्ष सिंह उर्फ हनी, रवि, और राहुल सिंह के साथ मिलकर जेवरात लूटे थे। इस दौरान राहुल कर्मचारी श्रवण को गोली मारकर करीब 40 लाख रुपए कीमत के सोने के गहने लूट लिये थे। 25 मार्च 2022 को राहुल पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया था। वहीं 16 दिसंबर 2021 को उसके साथी हर्ष सिंह उर्फ हनी सिंह और रवि कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया गया था।

ज्वैलर्स के यहां ग्राहक बनकर गए थे, साथी राहुल ने मारी थी गोली

तिरुपति ज्वैलर्स में लूट की घटना को सौरभ ने राहलु, हर्ष और रवि नाम के शातिर साथियों के साथ अंजाम दिया था। हर्ष ने घटना के एक दिन पहले वहीं ग्राहक बनकर दुकान की रेकी की थी। उसके बाद लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। भागते समय कर्मचारी श्रवण के पकड़ने पर राहुल ने उसको गोली मार दी थी।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

जालसाजी कर किसान की जमीन हड़पने वाला होमगार्ड हुआ ड्यूटी मुक्त

Next Post

नौकरानी को नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरेप

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
Rape

नौकरानी को नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरेप

यह भी पढ़ें

कोरोना वैक्सीन

दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन का होगा पंजीकरण, जल्द शुरू होगा टीकाकरण

09/08/2020
arrested

लूटे गये 40 लाख के माल से लदे ट्रक सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार

01/09/2021
suspended

बहराइच : शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में आठ पुलिसकर्मी निलंबित

23/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version