• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी के लिए अपनी MLC सीट छोड़ने वाले यशवंत सिंह BJP से निष्कासित

Writer D by Writer D
04/04/2022
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के लिए अपनी विधान परिषद सीट छोड़ने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एमएलसी यशवंत सिंह (MLC Yashwant Singh) को भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधि के चलते पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

यह निष्कासन आजमगढ़-मऊ स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के प्रत्याशी के रूप में निर्दल चुनाव लड़ रहे यशवंत सिंह के बेटे विक्रांत सिंह रिशु को निर्दल चुनाव लड़ाने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने किया।

बीजेपी घोषित प्रत्याशी अरुण कांत यादव के खिलाफ यशवंत सिंह ने अपने बेटे विक्रांत सिंह रिशु को निर्दल मैदान में उतारा है। भाजपा जिला इकाई द्वारा शिकायत के बाद प्रदेश नेतृत्व ने कड़ा कदम उठाया। अब देखना होगा कि भाजपा के हाईकमान के द्वारा लिए गए इस कड़े फैसले के बाद यशवंत सिंह का रूप क्या होता है।

हमलावर मंदिर में प्रवेश कर जाता तो बड़ी वारदात हो सकती थी : ADG

निष्कासन के बाद यशवंत सिंह का अपने बेटे को चुनाव जिताने का प्रतिष्ठा अब और दांव पर लग गया है। अब मऊ आजमगढ़ की राजनीति में सर्वथा हस्तक्षेप करने वाले यशवंत सिंह अपने बेटे विक्रांत सिंह रिशु के लिए लखनऊ के सदन में जगह बनाने के लिए कौन सा जुगत लगाते हैं यह देखना होगा। ऐसे में मऊ आजमगढ़ का चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है।

यहां से समाजवादी पार्टी ने अपने पूर्व विधान परिषद सदस्य राकेश यादव गुड्डू को प्रत्याशी बनाया है तो भारतीय जनता पार्टी ने अपने फूलपुर से पूर्व विधायक तथा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक रमाकांत यादव पुत्र अभय कांत यादव पर दांव लगाया है।

जनता और जानवरों को न हो जल का अभाव : स्वतंत्र देव

ऐसे में एमएलसी के चुनाव में त्रिकोणीय संघर्ष में कौन जीत रहा है और कौन हार रहा है, यह बताना तो मुश्किल है। लेकिन लड़ाई काफी पेचीदा होता जा रहा है। वैसे आजमगढ़ मऊ जनपद के मतदाताओं के बीच में हो रहे विधान परिषद सदस्य के चुनाव में मऊ की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि सपा और भाजपा के प्रत्याशी आजमगढ़ के हैं तो यशवंत सिंह के पुत्र विक्रांत सिंह रिशु निर्दल दल प्रत्याशी मऊ जनपद के हैं।

Tags: bjpmau newsmlc yashwant singhpolitical newsup news
Previous Post

हमलावर मंदिर में प्रवेश कर जाता तो बड़ी वारदात हो सकती थी : ADG

Next Post

रामलला के श्रृंगार और शयन आरती का बदला समय, जानें अब कब होंगे दर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
IAS Promotion
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के अफसरों को बड़ी सौगात, 29 PCS अधिकारी बने IAS

01/07/2026
Mahant Nritya Gopal Das
अयोध्या

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

01/07/2026
CM Yogi congratulated Akhilesh on his birthday
Main Slider

CM योगी ने अखिलेश को जन्मदिन पर दी बधाई, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

01/07/2026
Next Post
Ramlala

रामलला के श्रृंगार और शयन आरती का बदला समय, जानें अब कब होंगे दर्शन

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी Rahul Gandhi

मोदी सरकार जनता की अनदेखी कर सिर्फ अपने पूंजीपति मित्रों के हित साध रही है : राहुल गांधी

15/12/2020
Piyali Das

Sandeshkhali Case: बीजेपी कार्यकर्ता ने किया सरेंडर, न्यायिक हिरासत में भेजी गई पियाली दास

15/05/2024
Baby Care

सर्दी के मौसम में इस तरह रखें छोटे बच्चों का ख्याल

30/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version