• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामलला के श्रृंगार और शयन आरती का बदला समय, जानें अब कब होंगे दर्शन

Writer D by Writer D
04/04/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म
0
Ramlala

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। राम जन्मोत्सव और नवरात्रि को लेकर अयोध्या में इस बार लगभग 15 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई गई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का कहना है कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर में ऐसे कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। सबसे बड़ा बदलाव राम लला के श्रृंगार और शयन आरती को लेकर है।

रामलला (Ramlala) के श्रृंगार और शयन आरती के समय में बदलाव किया गया हो। 2 साल से कोविड-19  और श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के कारण श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह बड़ा फैसला किया गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल मिश्र कहते हैं कि कोविड-19 महामारी के चलते पिछले 2 वर्षों से धार्मिक कार्यक्रम औपचारिकता भर रह गए थे।

ऐसे में जब अयोध्या में भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर बन रहा है तब इस बार राम जन्मोत्सव और नवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला का दर्शन करने अयोध्या आएंगे। इसीलिए रामलला के दर्शन अवधि में 3 घंटे की बढ़ोतरी की गई है। अब सुबह 7:00 बजे की जगह 6:00 बजे से रामलला के दर्शन शुरू होंगे और दोपहर 11:00 की जगह 11:30 पर दर्शन अवधि समाप्त होगी।

493 साल बाद चांदी के भव्य झूले पर विराजे रामलला, दर्शन कर श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध

इसी तरह दोपहर बाद पहले की तरह दोपहर के बाद 2:00 बजे से रामलला का दर्शन पुनः शुरू होगा लेकिन दर्शन अवधि शाम 6:00 बजे की जगह 7:30 बजे समाप्त होगी। इस तरह दर्शन अवधि की दोनों पारियों में डेढ़-डेढ़ घंटे की बढ़ोतरी की गई है। इसी के चलते राम लला की आरती में भी पहली बार परिवर्तन किया गया है। अब श्री राम लला की प्रातः की जाने वाली श्रृंगार आरती सुबह 5:30 बजे की जाएगी तो सायंकाल की विश्राम आरती 8:00 बजे की जाएगी और इसी के बाद मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे।

अशाेक वाटिका से आयी शिला रामलला काे समर्पित

श्री राम जन्मभूमि परिसर में रामलला के दरबार में अब श्रद्धालुओं को श्री हरि विष्णु के चतुर्भुज अवतार के दर्शन भी होंगे। पूरे विधि विधान के साथ 8 किलो चांदी से बनी श्री हरि विष्णु की इस प्रतिमा को नवरात्रि के पहले दिन स्थापित किया गया है। श्री हरि विष्णु की इस प्रतिमा को कर्नाटक के शंकराचार्य और कथावाचक अतुल कृष्ण महाराज ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा था। इसीलिए इसको रामलला के मंदिर में स्थापित करने के लिए वैदिक ब्राह्मणों की मौजूदगी में सरयू नदी के जल से पहले स्नान कराया गया और उसके बाद बाकायदा मंत्रोचार के बीच पूरे विधि विधान से इसे स्थापित किया गया। हालांकि ट्रस्ट के सूत्रों की मानें तो श्री हरि विष्णु की प्रतिमा नवरात्रि और राम जन्मोत्सव को लेकर स्थापित की गई है इसके बाद इसे अन्यंत्र स्थापित करने पर विचार किया जाएगा।

Tags: ayodhya newsRamlalaup news
Previous Post

CM योगी के लिए अपनी MLC सीट छोड़ने वाले यशवंत सिंह BJP से निष्कासित

Next Post

प्रदेश के विकास के लिए न चैन से सोऊँगा और न अधिकारियों को सोने दूंगा : सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Shaurya Srivastava
Main Slider

ICSE 10th Result: CMS के छात्र शौर्य ने लहराया परचम, हासिल किए 91% अंक

30/04/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में बोले मुख्यमंत्री, बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर

30/04/2026
CM Yogi
Main Slider

कांग्रेस और सपा जन्मजात महिला विरोधी, गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग: सीएम योगी

30/04/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण का विरोध कर आधी आबादी के साथ किया ‘जघन्य अपराध’

30/04/2026
women's reservation protest
Main Slider

विधान सत्र से पहले प्रदर्शन, महिला आरक्षण पर बढ़ी सियासी गर्मी

30/04/2026
Next Post

प्रदेश के विकास के लिए न चैन से सोऊँगा और न अधिकारियों को सोने दूंगा : सीएम धामी

यह भी पढ़ें

DM Savin Bansal

डीएम के ‘‘प्रोजेक्ट उत्कर्ष’’ से आधुनिक बनते जिले के समस्त सरकारी स्कूल

24/07/2025
CM Yogi

पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित परिवारों को मिलेगा भूमि स्वामित्व, मुख्यमंत्री योगी का बड़ा निर्देश

21/07/2025

आधार कार्ड दिखाकर मिल जाएगा पर्सनल लोन, यहां जानें पूरी डिटेल

26/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version