• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कमिंस के विस्फोटक पारी से KKR की शानदार जीत, मुंबई की हार की हैट्रिक

Writer D by Writer D
06/04/2022
in खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुणे। वेंकटेश अय्यर (नाबाद 50) के धैर्यपूर्ण अर्धशतक और पैट कमिंस (Cummins) (नाबाद 56) के आतिशी अर्धशतक से कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने एकतरफा अंदाज में मुंबई इंडियंस (MI) को बुधवार को आईपीएल (IPL) मुकाबले में 24 गेंद शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया।

मुंबई ने सूर्यकुमार यादव (52) और कीरोन पोलार्ड (22) की विस्फोटक पारियों की बदौलत आईपीएल के 14वें मैच में 20 ओवर में चार विकेट पर 161 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जबकि कमिंस की आंधी से कोलकाता ने चार ओवर पहले ही मैच समाप्त कर दिया। कोलकाता ने 16 ओवर में पांच विकेट पर 162 रन बनाये। कमिंस ने मात्र 15 गेंदों में चार चौकों और छह गगनचुम्बी छक्कों की मदद से नाबाद 56 रन ठोके। कमिंस पाकिस्तान का दौरा समाप्त होने के बाद भारत पहुंचे और इस सत्र का पहला मैच खेल रहे थे।

अय्यर ने एक छोर संभाल कर खेलते हुए 41 गेंदों पर छह चौकों और एक चौके की मदद से नाबाद 50 रन बनाये। लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। आंद्रे रसेल पांच गेंदों में 11 रन बनाकर पांचवें बल्लेबाज के रूप में 101 के स्कोर पर आउट हुए। लेकिन फिर मैदान पर उतरे कमिंस ने उतरने के साथ ही मैच का नक्शा बदल दिया।

कमिंस ने जसप्रीत बुमराह के पारी के 15वें ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर छक्का और चौका जड़ दिया। कमिंस ने 16वें ओवर में डेनियल सैम्स की गेंदों पर 6,4,6,6,3(नो बॉल थी फ्री हिट मिली),4,6 जड़ दिए और मैच को एक झटके में समाप्त कर दिया। इस ओवर में 35 रन गए और यह आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे महंगा ओवर बन गया।

इससे पहले मुंबई ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए थोड़ी धीमी शुरुआत की। उसने कप्तान रोहित शर्मा सहित अपने शुरुआती विकेट भी जल्दी खो दिए, लेकिन फिर सूर्यकुमार और पोलार्ड के तूफान ने कोलकाता की गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। दाेनों बल्लेबाजों ने चौकों, छक्कों की बौछार करते हुए टीम को 161 रन के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। लेकिन गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर पाए।

सूर्यकुमार ने पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 36 गेंदों पर 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि पोलार्ड ने आखिर में महज पांच गेंदों पर ताबड़तोड़ 22 रन बनाए। युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने भी तीन चौकों और दो छक्कों के दम पर 27 गेंदों पर 38 रन का योगदान दिया। पहला आईपीएल मैच खेल रहे एक अन्य युवा बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस ने भी दो चौकों और दो छक्कों के सहारे 19 गेंदों पर 29 रन बनाए।

कोलकाता की ओर से पैट कमिंस ने चार ओवर में 49 रन खर्च कर दो विकेट लिए, जबकि उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला। कमिंस को उनके मैच विजयी खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

Tags: cricket newsIPLipl 2022ipl newsIPL updatessports news
Previous Post

सीएम योगी की उपस्थिति में सौंपी जाएगी अयोध्या एयरपोर्ट के लिए जमीन

Next Post

चौबीस घंटे के भीतर 22 लाख की चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, धोनी और कोहली भी रह गए पीछे

05/09/2026
National Sports Awards 2025
खेल

अर्जुन अवॉर्ड में 17 नाम, दिव्या-तेजस्विन समेत कई सितारे चमके

18/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Abishek Porel
खेल

IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

11/08/2026
Next Post
arrested

चौबीस घंटे के भीतर 22 लाख की चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

JP Nadda

मोदी सरकार में विश्व पटल पर सनातन को नई पहचान मिली: जेपी नड्डा

05/04/2024
Life Imprisonment

कांस्टेबल के साथ लूटपाट व हत्या के जुर्म में दो लोगों को उम्रकैद

01/03/2022
Bihar gangster Saroj Rai killed in encounter

बिहार का कुख्यात गैंगस्टर एनकाउंटर में ढेर, 2 लाख का था इनामी

29/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version