उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

अवैध शराब बनाने वालों पर लगायें अंकुश: आबकारी मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल (Nitin Agarwal) ने गुरुवार को गन्ना संस्थान के सभागार में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में कहा कि प्रदेश के हर जिले में अवैध रूप से शराब बनाने वाले लोगों पर अंकुश लगाया जाये। इसके लिए आपसी तालमेल बनाना बेहद जरुरी है। इससे कार्य और तेजी से होगा।

समीक्षा बैठक की शुरुआत करते हुए आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों से आए जिला आबकारी अधिकारी एवं सहायक अधिकारियों का परिचय जाना और विभागीय कार्यों की जानकारी ली।

आबकारी मंत्री ने सख्त लहजे में विभागीय अधिकारियों से कहा है कि विभाग की आय बढ़ाने के साथ-साथ अवैध बनने वाली शराब पर अंकुश लगाना बेहद जरूरी है। जिन-जिन जिलों में अवैध शराब बनायी जाती है, वहां के जिला आबकारी अधिकारी इस पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें।

CM योगी की मौजूदगी में हुआ अयोध्या एयरपोर्ट की जमीन का लीज एग्रीमेंट

विभागीय कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। आगे कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 100 दिन की योजना बनायें और उसके क्रियान्वयन के लिए कार्य करें।

समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय भुसरेड्डी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button