• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस राज्य की पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, जानिए सीएम की रणनीति

Writer D by Writer D
07/04/2022
in Main Slider, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) की पूरी कैबिनेट (Cabinet) ने इस्तीफा (Resign) दे दिया है। अब मुख्यमंत्री जगन रेड्डी (CM J Reddy) अपने मंत्रिमंडल का नए सिरे से गठन करेंगे। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने साल 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट में बदलाव का फैसला किया है। कैबिनेट की बैठक के बाद पहले चरण में 24 मंत्रियों ने अपने इस्तीफे सौंपे। कैबिनेट में एकमात्र सीएम जगन रेड्डी ही बचे हैं, जिन्हें इस्तीफा सौंपा गया है।

मंत्रिमंडल में बदलाव किया जाना तय था, क्योंकि सीएम ने कहा था कि उनका आधा कार्यकाल पूरा होने के बाद वे अपनी टीम बदल देंगे। यह बदलाव दिसंबर 2021 में होना था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसे टालना पड़ा।

मुख्यमंत्री ने बुधवार शाम राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की और कथित तौर पर उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में बदलाव की जानकारी दी।

CM धामी ने मसूरी उप चिकित्सालय में चिकित्सा उपकरणों का किया लोकार्पण

बता दें कि मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने 2019 के विधानसभा में चुनाव में एकतरफा जीत हासिल करने के बाद ऐलान किया था कि वे अपने कार्यकाल के आधे समय में ही पूरी तरह से नई टीम का गठन करेंगे। अपने उसी ऐलान पर अमल करते हुए आंध्र सीएम ने कैबिनेट को भंग कर नए सरकार में नए चेहरों के आगमन के लिए रास्ता प्रशस्त कर दिया है।

सभी जिलों और समुदायों को मिलेगा प्रतिनिधित्व

मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने हाल ही में आंध्र प्रदेश में 13 नए जिलों का गठन किया था। इसके बाद राज्य में अब जिलों की संख्या 26 हो चुकी है। ताजा मंत्रिमंडल फेरबदल में हर जिला, हर जाति, क्षेत्र, धर्म के लोगों को जगह दी जाएगी। सीएम जहनमोहन रेड्डी ने कुछ ऐसा ही समीकरण 2019 में भी बनाया था। तब उन्होंने अपनी सरकार में पांच उपमुख्यमंत्री बनाए थे, जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, कापू और मुस्लिम समुदाय से आते थे। इसके अलावा कैबिनेट में तीन महिलाएं भी शामिल की गईं थीँ। माना जा रहा है कि कैबिनेट का इस बार का स्वरूप भी कुछ ऐसा ही रहेगा।

कथा श्रवण से मोक्ष  मार्ग प्राप्त होता : सीएम धामी

सीएम जगन का ये पहला कार्यकाल है। लिहाजा वे भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलकर राज्य के हर वर्ग को साधऩा चाहते हैं। ताकि दिवंगत पूर्व सीएम और उनके पिता वाईएस राजशेखर रेड्डी की तरह उनकी भी राज्य में मजबूत सियासी पकड़ कायम हो सके।

सरकार से हटाने के बाद संगठन में मिलेगी जिम्मेदारी

जगन सरकार के एक मंत्री ने बताया कि इसे खराब प्रदर्शन करने वाले मंत्री के खिलाफ हुई कार्रवाई के तौर पर देखना गलत है। ऐसा पहले ही तय हो चुका था। सरकार से हटने वाले मंत्री भी इसे जानते थे। सीएम जगन ऐसे मंत्रियों को अब संगठन में जिम्मेदारी देंगे। आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन में उनकी जिम्मेदारी काफी अहम हो जाती है।

आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप प्रदेश बनाएंगे: सीएम धामी

2019 में हासिल की थी एकतरफा जीत

राजनीति को विरासत में हासिल करने वाले वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने 2019 के विधानसभा चुनाव में विराट जीत हासिल की थी। उन्होंने 175 सीटों वाले आंध्र प्रदेश में 151 सीटें हासिल कर तब सत्ता पर काबिज टीडीपी को जोरदार पटखनी दी थी। जगन के इस जीत में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की भी अहम भूमिका रही। बता दें कि आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ कराए जाते हैं।

Tags: Andhra Pradeshcm jagan reddyNational news
Previous Post

कथा श्रवण से मोक्ष  मार्ग प्राप्त होता : सीएम धामी

Next Post

मुख्य सचिव ने हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Construction of Khajurkhal-Bhandarikhod motor road in Chamoli completed
उत्तराखंड

चमोली के खजूरखाल–भण्डारीखोड़ मोटर मार्ग का निर्माण पूर्ण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

01/07/2026
CM Bhagwant Mann filled the Enumeration Form
पंजाब

SIR-2026 : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरा गणना फॉर्म, प्रक्रिया में भागीदारी का आह्वान

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Next Post

मुख्य सचिव ने हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

यह भी पढ़ें

Blanket

सीएम योगी ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण, वितरित किये कंबल और भोजन

19/12/2022
Share Market

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 138 अंक उछला

13/05/2026
kareena kapoor

प्रेग्नेंट करीना कपूर ने बहन के साथ किया शूट

27/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version