• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL 2022: लखनऊ ने दिल्ली को 6 विकेट से रौंदा, आयुष ने लगाया जीत का सिक्स

Writer D by Writer D
07/04/2022
in खेल
0
ipl 2022

ipl 2022

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुरुवार को हुए एक रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की शानदार जीत हुई है। 22 साल के आयुष बदोनी ने अपनी टीम को छक्का मारकर मैच जिताया। इस शानदार मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 6 विकेट से मात दी।

आपको बता दें कि दिल्ली ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रनों का स्कोर बनाया था। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से पृथ्वी शॉ ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की ओर से क्विंटन डि कॉक ने 80 रनों की दमदार पारी खेली।

लखनऊ सुपर जायंट्स की ये चौथे मैच में तीसरी जीत है, अब वह प्वाइंट टेबल में नंबर-2 पर पहुंच गई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम तीन में से दो मैच गंवा चुकी है। दिल्ली प्वाइंट टेबल में सातवें नंबर पर है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी

लखनऊ सुपर जायंट्स को इस मुकाबले में शानदार शुरुआत मिली। केएल राहुल और क्विंटन डि कॉक की जोड़ी ने संभल कर पारी को शुरू किया और फिर रनों की रफ्तार बढ़ाई। पहले विकेट के लिए दोनों ने 73 रन जोड़े जिसके बाद कप्तान राहुल 24 रन बनाकर आउट हुए।

लखनऊ को इसके बाद जल्दी झटका लगा और इवन लुइस 5 रन बनाकर ही वापस लौटे। लेकिन क्विटंन डि कॉक ने एक तरफ से छोर संभाले रखा और 80 रनों की बड़ी पारी खेली। आखिरी में क्रुणाल पंड्या, दीपक हुड्डा ने शानदार पारी खेली। अंत में आयुष बदोनी ने छक्का मारकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

दिल्ली कैपिटल्स की पारी (149/3, 20 ओवर)

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पृथ्वी शॉ ने ज़बरदस्त शुरुआत दिलवाई। सिर्फ 34 बॉल में 61 रनों की पारी में पृथ्वी ने चौकों की बरसात कर दी। वहीं, करीब नौ साल के बाद दिल्ली के लिए खेल रहे डेविड वॉर्नर की वापसी काफी फीकी साबित हुई और वह सिर्फ 4 ही रन बना पाए।

दिल्ली कैपिटल्स को लगातार झटके लगे, जिसके बाद कप्तान ऋषभ पंत और सरफराज़ खान के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई जिसने दिल्ली को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। दिल्ली की पारी 149/3 पर खत्म हुई।

Tags: cricket newsIPLipl 2022ipl newssports news
Previous Post

मुर्तजा के बचाव में अखिलेश बता रहे उसे मनोरोगी : केशव मौर्य

Next Post

अज्ञात बदमाशों ने युवक को गोली मारी

Writer D

Writer D

Related Posts

hockey
Main Slider

भारतीय हॉकी में मचा हड़कंप, यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद कोच पर हुई सख्त कार्रवाई

16/05/2026
Virat Kohli
खेल

विराट कोहली के फैन का टूटा दिल! ऑटोग्राफ न मिलने पर रो पड़ा बच्चा

28/04/2026
Gurbux Singh Grewal
खेल

ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

25/04/2026
Yusuf Pathan
खेल

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर गिरफ्तार, लगा ये बड़ा आरोप

21/04/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

24/03/2026
Next Post
Shot

अज्ञात बदमाशों ने युवक को गोली मारी

यह भी पढ़ें

Fire broke out in CBI building

CBI बिल्डिंग में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियां

08/07/2021
Samajwadi Party

MLC Election: सपा ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, इन नामों पर लगी मुहर

16/03/2022
arrested

भोपाल से कार में लाई जा रही 65 किलो गांजा के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

20/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version