• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा का लोकतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन में तनिक भी विश्वास नहीं : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
08/04/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन के लिये शनिवार को होने वाले मतदान में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बने रहने पर संदेह जताते हुए देश के मुख्य चुनाव आयुक्त से इस दिशा में विशेष प्रबंध करने की मांग की है।

सपा की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार अखिलेश ने कहा है कि जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दूसरे भाजपा नेता विधान परिषद की सभी सीटें जीत लेने के बयान दे रहे हैं, उससे सरकार की मंशा पर प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है। उन्हाेंने कहा कि भाजपा ने पिछले साल पंचायत चुनाव में जिस तानाशाही से विपक्ष के नामांकन पत्रों की लूट की, उससे यह बात स्पष्ट हो गई कि भाजपा का लोकतंत्र और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन में तनिक भी विश्वास नहीं है।

उन्होंने दलील दी कि स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनाव में भी भाजपा सरकार के दबाव में निर्विरोध चुनाव का नाटक किया गया है। इन घटनाओं के परिप्रेक्ष्य में यह निष्कर्ष स्वतः निकलता है कि भाजपा सरकार इस चुनाव में भी धांधली से बाज नहीं आयेगी और वह विधान परिषद में जबरन बहुमत बनाने की साजिश कर रही है।

अजेय होता ‘हिन्दी से न्याय ‘ देशव्यापी-अभियान

गौरतलब है कि विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकारियों द्वारा निर्वाचित होने वाली 36 सीटों के लिये शनिवार को सुबह आठ बजे से सायं चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 12 अप्रैल काे मतगणना होगी।

अखिलेश ने कहा कि यह बात तो अब दिन के उजाले की तरह स्पष्ट हो गई है कि भाजपा सरकार को निर्वाचित संस्थाओं में अपना बहुमत बनाने के लिए प्रशासन का दुरुपयोग करने में जरा भी संकोच नहीं है। अधिकारियों के माध्यम से ग्राम प्रधानों, बीडीसी तथा अन्य मतदाताओं को डरा-धमका कर तथा प्रलोभन देकर भाजपा सरकार अब विपक्ष मुक्त और अपना एकाधिकारी शासन उत्तर प्रदेश पर लादना चाहती है।

CM धामी ने रुड़की में कन्या पूजन कर स्वामी यतींद्रानंद से लिया आशीर्वाद

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए भाजपा का यह आचरण खतरे की घंटी है। अखिलेश ने उम्मीद जतायी कि लोकतंत्र की पवित्रता एवं स्वतंत्र निष्पक्ष मतदान के लिए निर्वाचन आयोग अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कल होने वाले मतदान में सत्तापक्ष को कोई धांधली नहीं करने देगा।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

अजेय होता ‘हिन्दी से न्याय ‘ देशव्यापी-अभियान

Next Post

नगरीय निकाय क्षेत्रों में आवारा पशुओं की मौजूदगी पर अंकुश लगाया जाय : एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

घोसी विधायक सुधाकर सिंह के निधन पर एके शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

21/11/2025
उत्तर प्रदेश

मंत्री ए.के. शर्मा ने शीतला माता मंदिर के पास हुई सड़क दुर्घटना के घायलों का लिया हाल-चाल

21/11/2025
Khadi Mahotsav
Main Slider

खादी महोत्सव का शुभारम्भ , 21 से 30 नवम्बर तक केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में चलेगी प्रदर्शनी

20/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को करें पूर्ण: एके शर्मा

20/11/2025
'Yogi's UP' is setting global standards in AI
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के निर्देशन में AI के जरिये विकास का मॉडल बन रहा उत्तरप्रदेश

20/11/2025
Next Post

नगरीय निकाय क्षेत्रों में आवारा पशुओं की मौजूदगी पर अंकुश लगाया जाय : एके शर्मा

यह भी पढ़ें

दूरदर्शन चैनल पर शुरू होगी कक्षा 9वीं से 12वीं की वर्चुअल कक्षाओं से पढ़ाई आज से

18/08/2020
CM Vishnudev Sai

हितग्राहियों से सीधी बात कर मुख्यमंत्री लेते हैं रोज फीडबैक

19/04/2024
Imprisonment

दुष्कर्म के मामले में 25 साल की सजा

10/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version