• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पत्रकारों ने नम आंखों से दिवंगत हिमांशु को दी श्रद्धांजलि

Writer D by Writer D
09/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (UPWJU) के प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने दिवंगत युवा पत्रकार हिमांशु सिंह चौहान ( Himanshu) को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पत्रकारो को एकजुट होकर एक-दूसरे की मदद के लिए प्रतिबद्ध होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार एकजुट होकर सरकार से भी जब अपना पक्ष रखेंगे तभी कोई रास्ता निकलेगा।

श्री सिद्दीकी यूपी प्रेस क्लब में युवा पत्रकार स्व. हिमांशु सिंह चौहान के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज के हितों के लिए लड़ने वाले पत्रकारों को अपने हितों के लिए भी लड़ना होगा।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के सचिव एवं लखनऊ मंडल वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के मंडल अध्यक्ष शिवशरण सिंह ने कहा कि हिमांशु लंबे समय से उनसे जुडे रहे। हिमांशु ने पत्रकार साथियों को जोड़ने का काम किया है । सब के साथ उनका व्यवहार बहुत ही सरल और उदार रहा है । उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में पत्रकार साथियों का गुलाला घाट में एकजुट होना हिमांशु की लोकप्रियता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि हिमांशु अपने पीछे दो छोटे बच्चे और पत्नी एवं पिता को छोड़ गए हैं । उनके परिवार के भरण-पोषण के लिए सरकार से अनुरोध किया जाएगा और साथ ही साथ सभी पत्रकार साथी स्वर्गीय हिमांशु के परिवार को आर्थिक मदद के लिए जो भी संभव होगा किया जाएगा ।

कार्यक्रम में यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के महामंत्री प्रेम कांत तिवारी ने कहा कि 36 वर्ष के युवा पत्रकार हिमांशु का इस तरह चले जाना स्तब्ध कर देने वाली घटना है । उन्होंने कहा कि हिमांशु का व्यवहार सब के प्रति एक जैसा था । सबसे मुस्कुरा के मिलना खुद को कितनी भी परेशानी क्यों ना रही हो हिमांशु ने अपने चेहरे पर परेशानियों को हावी नहीं होने दिया । श्री तिवारी ने कहा कि हिमांशु का यह स्वभाव ही उसकी पूंजी थी और अंतिम संस्कार में गुलाला घाट में बड़ी संख्या में पत्रकारों के वहां पहुंचने का यह प्रमाण है कि हिमांशु के प्रति सबके मन में अच्छे भाव थे ।

तलाकशुदा बेटी के हित में योगी सरकार का बड़ा फ़ैसला, फैमिली पेंशन की हकदार

कार्यक्रम में लखनऊ मंडल वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के महामंत्री के विश्वदेव राव ने कहा कि हिमांशु  के मिलनसार व्यवहार ने पत्रकारों के बीच उसकी एक छाप छोड़ी है । उसका यह असामयिक निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है । उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब के कार्यों में स्वर्गीय हिमांशु सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं । उनके इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता । उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर पर और खुद पत्रकार साथियों के बीच जो भी सहयोग हो सकता है स्वर्गीय हिमांशु के परिजनों के लिए किया जाएगा  ।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र शुक्ला, अखंड शाही, पवन सिंह सेंगर, श्रीधर अग्निहोत्री, आशीष कुमार सिंह, अविनाश शुक्ला, अजीत प्रताप सिंह, विनीता रानी विन्नी, देवराज सिंह, अमिताभ नीलम, मुकुल मिश्रा, इफ्तिदा भट्टी,  नितिन श्रीवास्तव, योगेश नारायण श्रीवास्तव, परवेज अहमद, अमरेन्द्र सिंह, महिमा तिवारी, सत्यजीत सिंह, गौरव चौहान, आदित्य शुक्ल, हिमांशु दीक्षित समेत कई अन्य वक्ताओं ने भी हिमांशु चौहान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।

सभी ने इस बात को रेखांकित किया कि युवा पत्रकार साथी हिमांशु का अचानक इस तरह चले जाना बहुत ही पीड़ादायक घटना है और उनकी पत्नी और बच्चों के लिए पत्रकारों के सहयोग से जो भी संभव होगा वह सब मदद की जायेगी, इसमें किसी भी तरह पीछे नहीं रहेंगे ।

Tags: journalist himanshu singh chahuanLucknow NewsUP Working Journalist Union
Previous Post

तलाकशुदा बेटी के हित में योगी सरकार का बड़ा फ़ैसला, फैमिली पेंशन की हकदार

Next Post

सीएम योगी के बाद अब IMD का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post

सीएम योगी के बाद अब IMD का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक

यह भी पढ़ें

Bibek Debroy

पीएम मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष का निधन

01/11/2024
Arrested

नौकरी देने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो गिरफ्तार

23/12/2022
pm modi meeting

पीएम मोदी की हाईलेवेल मीटिंग, गांवों में टेस्टिंग बढ़ाने के दिये निर्देश

15/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version