• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामनवमी पर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजी रामनगरी, सरयू में उमड़ा आस्था का सैलाब

Writer D by Writer D
10/04/2022
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म
0
Saryu

Saryu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। रामनवमी (Ramnavmi) पर जय श्रीराम के उद्घोष से आज पूरी रामनगरी गूंज रही है।  सरयू तट (saryu river) से लेकर प्रमुख मठ मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। मठ मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। अवसर है भगवान श्री राम के पावन जन्मोत्सव का। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ आस्था का पर्व मना रही है।

भक्तों के पग अपने आराध्य की चौखट पर पहुंचने के लिए तेजी से बढ़े जा रहे हैं। हजारों मंदिरों में ठीक दोपहर 12 बजे राम जन्मोत्सव का कर्मकांड होगा। इससे पहले श्रद्धालु सरयू में स्नान कर प्रमुख मंदिरों रामलला, हनुमानगढ़ी ,कनक भवन आदि में दर्शन पूजन के लिए कतार बद्ध है।

राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद पिछले 2 साल कोरोना संक्रमण के चलते राम नवमी का पर्व परंपरा निर्वाहन तक ही सीमित रहा था लेकिन इस बार भक्तों की भारी भीड़ अयोध्या में उमड़ी है। पूरी अयोध्या को इस तरह सजाया गया है कि पूरा माहौल राममय हो उठा है।

आज रामनवमी पर करें ये उपाय, घर में आएगी सुख शांति

राम जन्मभूमि परिसर में अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। भक्त अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला का ठाठ बाट देखकर निहाल हैं तो वही राम मंदिर निर्माण कार्य का साक्षी बन कर भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। राम मंदिर में सजे फूलों की झांकी भक्तों को निहाल कर रही है। ठीक 12:00 बजे यहां जन्मोत्सव का आयोजन होगा।

यह पहला अवसर है जब राम जन्म भूमि से जन्मोत्सव कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। साथ ही साथ सीमित संख्या में ही सही लेकिन पहली बार कुछ भक्त भी रामलला के जन्म उत्सव की आरती में शामिल हो सकेंगे। इसी तरह कनक भवन हनुमानगढ़ी के दरबार में भक्तों की भीड़ जमी हुई है।

रामनवमी पर करें रामचरित्र मानस की इन चौपाईयों का पाठ, पूरी होंगी मनोकामनाएं

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने जगह-जगह रूट डायवर्जन लागू किया है। मंडलायुक्त नवदीप रिणवा, आईजी केपी सिंह, डीएम नीतीश कुमार, एसएसपी शैलेश पांडेय, सहित अन्य आला अधिकारी मेला क्षेत्र में कैंप किए हुए हैं । पूरी राम नगरी को अभेद्य सुरक्षा घेरे में कैद करते हुए पूरे मेला क्षेत्र की ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है।

Tags: ayodhya newsram navami celebrationramnavamisarayu riverup news
Previous Post

सीएम योगी ने रामनवमी पर लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी फरियाद

Next Post

कांग्रेस को दूसरी पार्टियों की चिंता के बजाए अपनी चिंता करनी चाहिए : मायावती

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
flowers
धर्म

आपके रिश्तों में बढ़ गया मनमुटाव, इन चीजों को घर से कर दें बाहर

16/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Next Post
mayawati

कांग्रेस को दूसरी पार्टियों की चिंता के बजाए अपनी चिंता करनी चाहिए : मायावती

यह भी पढ़ें

Bangles

जीवन में सौभाग्य को बनाए रखने के लिए राशि अनुसार पहनें इन रंगों की चूड़ियां

23/09/2025
Navneet Sehgal

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण न्यूनतम स्तर पर : नवनीत सहगल

15/07/2021
CM Yogi

स्वस्थ समाज से होगा स्वस्थ राष्ट्र का निर्माणः सीएम योगी

08/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version