• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जयराम ठाकुर ही होंगे सीएम कैंडिडेट, नड्डा ने किया ऐलान

Writer D by Writer D
10/04/2022
in राजनीति, राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himanchal Pradesh) में इस बात पर संशय बना हुआ था कि पार्टी किसके चेहरे पर चुनाव लड़ेगी। लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) ने साफ कर दिया है कि सूबे में पार्टी का सीएम फेस कौन होगा। रविवार को जेपी नड्डा ने सस्पेंस खत्म करते हुए कहा कि पार्टी जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) के चेहरे पर ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि टिकट वितरण में इस बात का विशेष ख्याल रखा जाएगा कि कौन से कैंडिडेट सीट जीत सकते हैं।

जेपी नड्डा ने कहा कि हिमाचल में डबल इंजन सरकार ने कई विकास काम किए हैं। उन्होंने कहा कि पहले शिमला में जाम बहुत बड़ी समस्या थी। लेकिन अब इस समस्या का समाधान करते हुए शिमला की सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। नड्डा ने कहा कि भाजपा ने 6 अप्रैल से महासंपर्क अभियान शुरू किया है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से बात की जाएगी।

जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 से 30 जून के बीच हिमाचल में एक रैली को संबोधित करेंगे। साथ ही कहा कि इस रैली में एक लाख से अधिक युवा कार्यकर्ता शामिल होंगे। बता दें कि जेपी नड्डा रविवार को शिमला में हैं। रामनवमी के अवसर पर उन्होंने शिमला में जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

हिमाचल प्रदेश में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश में 68 विधानसभा सीटें हैं। इसमें से 48 सामान्य सीटें हैं। जबकि 17 अनुसूचित जाति और 3 अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व हैं।

इससे पहले 9 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी , संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर और ऊना के अध्यक्ष इकबाल सिंह बीजेपी में शामिल हो गए थे। अनूप केसरी, सतीश ठाकुर और इकबाल सिंह ने जेपी नड्डा के आवास पर अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में बीजेपी की सदस्यता ली थी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि हिमाचल के लोग अपना अपमान कभी नहीं सहन करते, इसलिए AAP के तीनों नेता अपने और हिमाचल के स्वाभिमान के लिए बीजेपी में शामिल हुए हैं।

Tags: Bhartiya Janta PartyCM candidateElection 2022himachal pradesh newsjairam thakurJP naddaNational newspolitical news
Previous Post

IPL 2022: KKR ने जीता टॉस, DC को दिया बैटिंग का मौका

Next Post

भारत और इंग्लैंड के बीच प्रो हॉकी लीग मैच रद्द, ये है बड़ी वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन

01/07/2026
Next Post

भारत और इंग्लैंड के बीच प्रो हॉकी लीग मैच रद्द, ये है बड़ी वजह

यह भी पढ़ें

यूपी में कोरोना के 1967 नए मामले, रिकवरी दर 94.4 फीसदी हुई

03/12/2020
suresh raina -ms dhoni

‘ताज दुबई’ में ठहरी है सीएसके के खिलाड़ियों की टीम

22/08/2020
Massive blast at coaching centre in Farrukhabad

फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में भीषण ब्लास्ट, 2 छात्रों की मौत

04/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version