• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Gorakhnath Temple Attack: आरोपी अहमद मुर्तजा की हिरासत 16 तक बढ़ी

Writer D by Writer D
11/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। नाथ संप्रदाय की सर्वोच्च पीठ गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple Attack) के सुरक्षाकर्मियों पर हुए हमले के आरोपित अहमद मुर्तजा अब्बासी (Murtuza) को एटीएस ने सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच गोरखपुर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपित को 16 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

एटीएस टीम सोमवार को कड़ी सुरक्षा में मुर्तजा को लेकर गोरखपुर पहुंची, जहां उसे कोर्ट में पेश किया गया। एटीएस ने आरोपित मुर्तजा से पूछताछ को लेकर उसकी हिरासत बढ़ाने की मांग की। एटीएस की अर्जी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपित की हिरासत को 16 अप्रैल की दोपहर 12 तक के लिए बढ़ा दी।

तीन अप्रैल की शाम गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी के दो जवानों पर मुर्तजा ने धारदार हथियार से हमला किया था। उसके खिलाफ गोरखनाथ थाने में हत्या का प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। चार अप्रैल को गोरखनाथ पुलिस ने मुर्तजा को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए हिरासत मांगी थी। कोर्ट ने उसे 11 अप्रैल की दोपहर दो बजे तक हिरासत में रखने का आदेश दिया।

एटीएस से बोला मुर्तजा- सिर्फ अल्लाह की सुनिए, जन्नत मिलेगी

पांच अप्रैल को एटीएस उसे लेकर पूछताछ के लिए लखनऊ चली गयी। जांच के दौरान आरोपित के पास से लैपटॉप, मोबाइल और धार्मिक किताबें मिलीं। यह भी सामने आया कि वह आतंकी संगठन में भी जाना चाहता है, जिसके लिए वह एक युवती के सम्पर्क में था। कई ऐसे बिंदुओं के सामने आने पर पूछताछ के लिए एटीएस ने आरोपित की पुलिस हिरासत बढ़ाने की अर्जी कोर्ट में डाली थी, जिससे स्वीकार कर लिया गया।

मुर्तजा के चाचा का नहीं दर्ज हुआ बयान

मुर्तजा के बड़े पिता डॉ. खालिद अहमद अब्बासी रविवार की शाम को पुलिस कंट्रोल रूम के पास स्थित एटीएस कार्यालय में बयान दर्ज कराने पहुंचे। कार्यालय में मौजूद दारोगा एवं सिपाहियों ने बयान दर्ज करने से मना कर दिया। करीब 30 मिनट तक कार्यालय में रहने के बाद डॉ.अब्बासी घर लौट गए। एटीएस के उप निरीक्षक दिनेश कुमार पांडेय गोरखनाथ थाने में दर्ज हुए मुकदमें की विवेचना कर रहे हैं। शुक्रवार को विवेचक की ओर से मुर्तजा के बड़े पिता डॉ. खालिद अहमद अब्बासी को नोटिस भेजा गया कि तत्काल लखनऊ के नादरगंज स्थित एटीएस के मुख्यालय पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराएं। अपने साथ आधार कार्ड, पहचान पत्र एवं निवास प्रमाण लेकर जांए। आदेश की अवहेलना करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Gorakhnath Temple Attack: मुर्तजा का बैंक डिटेल खंगाल में जुटी यूपी एटीएस

अपनी उम्र 65 साल होने की जानकारी देते हुए डॉ. खालिद अब्बासी लखनऊ की जगह गोरखपुर कार्यालय में बयान दर्ज कराने के लिए शनिवार रात में पहुंच गए, लेकिन उन्हें लौटा दिया गया। इसके बाद उन्होंने एटीएस के एडीजी और एसएसपी को ई-मेल भेजकर बताया कि उनकी उम्र 65 वर्ष है। कानून के मुताबिक वरिष्ठ नागरिक होने के नाते उनसे पूछताछ एवं बयान उसी जिले में दर्ज किया जाए।

Tags: ahmad murtaza abbasicrime newsgorakhnath temple attackgorakhpur newsLucknow NewsUP ATSup news
Previous Post

जगन के नये मंत्रिमंडल में चार महिलाओं सहित 25 मंत्रियों ने ली शपथ

Next Post

देशद्रोह के आरोप में दिग्गज पत्रकार गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Four arrested in cashier murder case
क्राइम

कैशियर हत्याकांड: चार आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

09/07/2026
Part of the dome of Jama Masjid collapsed during prayers.
उत्तर प्रदेश

ऐतिहासिक जामा मस्जिद में नमाज के दौरान गिरा गुंबद का हिस्सा, मची अफरा-तफरी

09/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

CM योगी ने की कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा, मांगा जनकल्याण का आशीर्वाद

09/07/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश यादव, बोले- सनातन को अधर्मियों के चंगुल से मुक्त कराने पर हुई चर्चा

09/07/2026
Brajesh Pathak
उत्तर प्रदेश

बाबरी के चंदे और मदरसों के कदाचार पर भी बोल दें अखिलेश : ब्रजेश पाठक

08/07/2026
Next Post
Arrested

देशद्रोह के आरोप में दिग्गज पत्रकार गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Yogi

योगी सरकार के प्रयासों से देश-विदेश में खुल रहे रोजगार के अवसर

18/08/2025
Plane Crash

जिम्बाब्वे में प्लेन हुआ क्रैश, भारतीय अरबपति सहित 6 की मौत

03/10/2023
Shri Ram Pillar

रामनगरी पहुंचा पहला श्रीराम स्तंभ, राम वनगमन स्थलों को दी जाएगी नई पहचान

02/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version