• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रिपल मर्डर से दहली कालभैरव की नगरी, एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Writer D by Writer D
12/04/2022
in क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में हत्या (Murder) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अज्ञात बदमाशों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या (Triple Murder) कर दी। बताया जा रहा है कि परिवार के दो सदस्यों की लाश इंगोरिया थाना क्षेत्र से मिली है, जबकि महिला की लाश घर पर ही एक पेटी में बंद मिली।

फिलहाल मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं, इलाके में हत्या की खबर आग की तरह फैल गई, जिसके बाद मोहल्ले के लोग भी घटना स्थल के पास जमा हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रिपल मर्डर का मामला हरि नगर इलाके का है। बुरावदा गांव में सोमवार की रात दो शव मिले थे। जिनकी पहचान राजेश नागर (45 साल) और उनके बेटे पार्थ (21 साल) के रूप में हुई। पहचान पत्र के आधार पर पुलिस मंगलवार सुबह हरी नगर स्थित उनके घर पहुंची। मकान पर ताला लगा मिला। पड़ोस के लोगों से पता चला कि 5 दिन से किसी ने भी घरवालों को नहीं देखा।

10वीं की परीक्षा देने जा रहे छात्र की गोली मारकर हत्या

इसके बाद एफएसएल की टीम को बुलाया गया। एक-एक कर मकान के तीन ताले तोड़े गए। अंदर से बदबू आ रही थी। जब पलंग पेटी को खोला गया तो रजाई से ढकी बुजुर्ग मां सरोज नागर (74 साल) की लाश मिली। तीनों हत्याएं धारदार हथियार से की गई हैं। महिला के हाथ और पैर बंधे थे। सभी शव तीन से पांच दिन पुराने बताए गए हैं। पुलिस ने इसे हत्या का मामला बताया है और जांच में जुट गई है।

सिपाही ने संदिग्ध हालात में सरकारी राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या

एडीशनल एसपी आकाश भूरिया, सीएसपी अश्विन नेगी और फॉरेन्सिक टीम ने घटनास्थल पर जांच की। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि परिवार में तीनों सदस्य का ज्यादा किसी से मेलजोल नहीं था और न ही किसी से बातचीत करते थे। राजेश की पत्नी भी उसके साथ नहीं रहती थी। मृतक परिवार ब्याज से रुपये देने का काम भी करते थे। पुलिस हत्या के कारण का पता लगा रही है।

Tags: crime newsmadhya pradesh newsmp newsUjjain News
Previous Post

आलिया के दूल्हे राजा ने डेढ़ साल से नहीं खाई रोटी, वजह हैरान करने वाली है

Next Post

CM की ‘जनसभा’ कार्यक्रम में ब्लास्ट, बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में साकार हो रहा विकसित भारत का संकल्प, उत्तराखंड बना विकास का मॉडल: मुख्यमंत्री धामी

09/06/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो संस्करण का किया लोकार्पण

09/06/2026
Manpreet Singh Ayali
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ‘वारिस पंजाब दे’ में शामिल

09/06/2026
CM Nayab Saini
राजनीति

पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क की गेंद पर मुख्यमंत्री सैनी ने जड़े दो छक्के

09/06/2026
CM Dhami handed over appointment letters to the selected candidates.
राजनीति

मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

09/06/2026
Next Post

CM की 'जनसभा' कार्यक्रम में ब्लास्ट, बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

ram mandir nirman

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की नींव को मिलेगी विंध्याचल के पत्थरों से मजबूती

04/01/2021
UP ATS

30 जिलों में UP ATS की छापेमारी, PFI से जुड़े 50 से अधिक लोगों को उठाया

07/05/2023
Dams

यूपी के बांध बनेंगे टूरिस्ट स्पॉट, योगी सरकार डेवलप करेगी इन्फ्रास्ट्रक्चर

19/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version